देश को आज जस्टिस सूर्यकांत के रूप में नया सीजेआई मिल गया। सूर्यकांत ने बीआर गवई का स्थान लिया। सूर्यकांत ने भारत के 53वें सीजेआई के रूप में शपथ ली। सीजेआई की नियुक्ति अनुच्छेद 124 के तहत भारत के राष्ट्रपति द्वारा की जाती है। उनको राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शपथ दिलाई। जस्टिस सूर्यकांत जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा प्रदान करने वाले अनुच्छेद 370 को निरस्त करने संबंधी फैसले, बिहार मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण, पेगासस स्पाइवेयर मामला सहित कई ऐतिहासिक फैसलों और आदेशों का हिस्सा रहे हैं।

कोई सरकारी पद नहीं लेंगे बीआई गवई

भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने अपने रिटायरमेंट के बाद एक अलग उदाहरण पेश किया। जब राष्ट्रपति भवन में नए मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने शपथ ली तो गवई ने अपने लिए आई आधिकारिक काली मर्सिडीज कार का उपयोग नहीं किया और वे अपनी निजी वाहन से ही घर लौटे। सूत्रों के मुताबाकि, गवई ने यह कदम इसलिए उठाया था ताकि उनके उत्तराधिकारी नए CJI सूर्यकात को पहले दिन से ही आधिकारिक वाहन उपलब्ध हो सके। अपने आधिकारिक आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान बीआर गवई ने साफ कहा कि वे किसी भी तरह की पोस्ट-रिटायरमेंट सरकारी जिम्मेदारी नहीं लेंगे।

यह भी पढ़ें- ‘अगर कॉलेजियम में जस्टिस नागरत्ना…’, सुप्रीम कोर्ट के जज विपुल पंचोली मामले में सीजेआई बीआर गवई ने तोड़ी चुप्पी

रिटायरमेंट के बाद सीजेआई को सुविधाएं और कितनी मिलती है पेंशन?

  • अगले पांच साल तक के लिए प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड मिलता है।
  • पूर्व सीजेआई के घर के बाहर एक साल तक 24 घंटे सुरक्षा तैनात रहती है।
  • रिटायर्ड सीजेआई को रेंट फ्री टाइप-7 आवास दिल्ली में 6 महीने के लिए उपलब्ध होता है।
  • न्याय विभाग के मुताबिक, रिटायर सीजेआई को पेंशन के तौर पर हर साल 16,80000 और हर महीने 1,40000 रुपये (महंगाई राहत) मिलते हैं। जबकि, 20,00000 रुपये ग्रेच्युटी मिलती है।
  • रिटायरमेंट के दििन से उन्हें जीवनभर के लिए नौकर और ड्राइवर दिया जाता है।
  • रिटायरमेंट के दिन से एक साल तक सचिवालय संबंधी सहायता दी जाती है।
  • रिटायर सीजेआई के साथ-साथ सुप्रीम कोर्ट के दूसरे रिटायर्ड जजों को भी हवाई अड्डों पर औपचारिक लाउंज में अभिवादन प्रोटोकॉल दिया जाता है।

जानकारी के लिए बता दें, भारत के मुख्य न्यायाधीश संविधान के मामलों के साथ-साथ जनहित याचिकाओं और राष्ट्रीय महत्व के मामलों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मुख्य न्यायाधीश का कार्यकाल काफी छोटा होता है क्योंकि यह न्यायाधीश की वरिष्ठता और वर्तमान में 65 वर्ष निर्धारित सेवानिवृत्ति आयु पर निर्भर करता है।

यह भी पढ़ें- ‘कभी नहीं सोचा था मैं CJI बनूंगा’, मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत बोले- बचपन में ज्यूडिशरी का मतलब भी नहीं पता था