Yuvraj Singh picked toughest bowler he faced: युवराज सिंह जिन दिनों इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते थे वो गेंदबाजों के लिए खौफ बने हुए थे। युवराज सिंह अपनी तेज बल्लेबाजी और लंबे-लंबे शॉट्स लगाने के लिए जाने जाते थे। टी20आई में युवराज पहले बल्लेबाज थे जिन्होंने 6 गेंदों पर लगातार 6 छक्के लगाने का कमाल किया था, लेकिन उन्हें भी किसी गेंदबाज का खौफ सताता था। युवराज सिंह ने हाल ही में इसका खुलासा किया और यही नहीं इसके अलावा उन्होंने राहुल द्रविड़, एमएस धोनी और सौरव गांगुली में से इन्हें बेस्ट कप्तान बताया।
मुरलीधरन का सामना करना था सबसे मुश्किल
युवराज सिंह ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्हें अपने खेलने वाले दिनों में किस गेंदबाज से डर लगता था। युवी ने कहा कि उनके करियर में सबसे मुश्किल गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन थे। युवराज ने इसके पीछे का कारण भी बताया और कहा कि उनकी गेंदबाजी को समझना और उनकी गेंदों पर खेलना या फिर बड़े शॉट्स लगाना एक बड़ी चुनौती होती थी। उन्होंने आगे कहा कि मुरलीधरन काफी चालाक बॉलर थे और उनकी बॉलिंग में इतनी वैराइटी थी कि बल्लेबाज को पता ही नहीं चलता था कि अगली गेंद कहां जा सकती है। मुरलीधरन की डम्मी स्पिन, लेग स्पिन ये कब काफी मुश्किल थे।
युवी ने गांगुली को बताया बेस्ट कप्तान
युवराज सिंह ने भारत के लिए 17 साल तक खेला और इस दौरान उन्होंने कई कप्तानों के अंदर में रहते हुए देश का प्रतिनिधित्व किया। युवराज सिंह से पूछा गया कि राहुल द्रविड़, एमएस धोनी और सौवर गांगुली में से वो किसे बेस्ट कप्तान मानते हैं। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि ये सभी अच्छे कप्तान थे। मैंने धोनी और गांगुली के अंडर काफी समय तक खेला। मैंने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत गांगुली की कप्तानी में की थी और मेरे हिसाब से वो इनमें सबसे बेस्ट कप्तान थे। युवराज सिंह ने ये बातें स्पोर्ट्स कीड़ा से करते हुए कही।