टीम इंडिया के स्पिनर युजवेंद्र चहल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। लॉकडाउन ने सोशल मीडिया पर उनकी यह सक्रियता और बढ़ा दी है। वे अक्सर टिकटॉक वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते रहते हैं। इन वीडियो के जरिए वे अपने क्रिकेट फैंस का खूब मनोरंजन भी कर रहे हैं। हाल ही में चहल ने अपनी महिला दोस्त के साथ इंस्टाग्राम लाइव पर चैट की। इसमें उन्होंने जिंदगी से जुड़े कह पहलुओं पर बात की। इस दौरान उन्होंने जिंदगी से जुड़े कई राज भी खोले।
चहल से उनकी महिला मित्र ने ढेर सारे सवाल किए। चहल ने अपनी आदत के विपरीत बहुत ही संजीदगी से उनके जवाब दिए। महिला मित्र ने पूछा कि टीम इंडिया में सबसे लेट कौन है? इस पर चहल ने कहा कि आप लेट नहीं कह सकते हैं। हां, ऋषभ पंत है, जो हमेशा तय समय से 1-2 मिनट पहले ही आता है। इस दौरान एक फैन ने चहल से पूछा कि आप इतनी अच्छी गुगगी कैसे फेंक लेते हैं। चहल ने कहा, हाथ से। यदि आपके पास कोई दूसरा आइडिया हो तो मुझे भी बता दें।
रैपिड राउंड में महिला मित्र ने चहल से कुछ इस तरह के सवाल किए।
सवाल- हमेशा भूखा कौन रहता है?
उत्तर- चहल ने काफी सोचने के बाद हार्दिक पंड्या का नाम लिया।
सवाल- कौन सबसे ज्यादा फोन से चिपका रहता है?
उत्तर- चहल ने अपना कुलदीप का नाम लिया। कहा- लगभग सभी लोग हैं, लेकिन मैं अपना और कुलदीप का नाम लूंगा। चहल ने बतााय कि इस लॉकडाउन में 15-16 घंटे फोन मेरे हाथ में ही रहता है।
सवाल- वह कौन है, जो छोटी-छोटी बात पर चिढ़ जाता है?
उत्तर- चहल ने कुलदीप यादव का नाम।
सवाल- आखिरी क्षणों में कौन सबसे ज्यादा अपना प्लान कैंसल करता है?
उत्तर- ऐसा कोई नहीं है। हम जो प्लान करते हैं वह पूरा हो ही जाता है।
इसके बाद महिला मित्र ने चहल से टीम इंडिया के खिलाड़ियों के बारे में एक शब्द में बताने को कहा।
सवाल- हार्दिक पंड्या।
उत्तर- कूल
सवाल- जसप्रीत बुमराह।
उत्तर- साइलेंट किलर।
सवाल- रोहित शर्मा।
उत्तर- रोहिता। चहल ने कहा कि आप समझ सकते हैं कि वे केयरिंग हैं।
सवाल- महेंद्र सिंह धोनी।
उत्तर- थाला।
सवाल- कुलदीप यादव
उत्तर- मेरी क्यूटी पाई।
महिला मित्र ने उनसे पूछा, क्या चहल सिंगल हैं? इस पर चहल ने बहुत ही मजेदाह जवाब दिया। चहल ने कहा, चहल सिंगल है, जो लोग सिंगल नहीं होते हैं वे देर रात तक पबजी (PUBG) नहीं खेलते हैं।