युवराज सिंह और हेचल कीच ने 12 नवंबर 2015 को सगाई की थी। उसके एक साल बाद 30 नवंबर को दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। हेजल ने शादी से पहले क्रिकेट बहुत कम देखती थीं। वे सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी के अलावा युवराज सिंह को जानती थीं। इस बारे में उन्होंने कपिल शर्मा के कई चीजें बताई थीं। हेजल ने 2007 में युवराज द्वारा लगाए गए 6 छक्कों के बारे में भी बात की।
कपिल शर्मा ने युवराज से उनकी लव स्टोरी के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, ‘‘हेजल ने साढ़े तीन साल तक मिलने से इंकार किया। जब मिला और इन्हें देखा तो लगा कि कोई लड़का चल रहा है। क्योंकि इनकी चाल ऐसी है। इसे देखकर मुझे लगा कि ये सही है। लड़कियों वाली हरकतें नहीं हैं। पहले तो हेजल तो खुलने का मौका ही नहीं दिया। मैंने इनसे मिला। बात की और मुझे अच्छा लगा। फिर मैंने कॉफी के लिए कहा तो इन्होंने 7-8 बार हां कहकर फोन बंद कर दिया। फिर मैंने इनसे कहा कि मुझे एक बीमारी हो गई तो इन्होंने कहा-गुड लक। फिर मुझे लगा कि ये लड़की बहुत अजीब है। मैंने इनका नंबर फोन से हटा दिया।’’
इसके बाद जब हेजल से पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘पहली बार जब हम मिले तो मुझे लगा कि बस ये कूल बनकर हाय बोलने आए थे। दरअसल, मैं क्रिकेट कभी देखती नहीं थी। मैंने बस इनका नाम सुना था। जैसे सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी का नाम सुना था। जब उन्होंने 6 छक्के मारे तो टीवी ऑन था। मैंने सोचा किया क्या ही फर्क पड़ता है।’’ इस पर युवराज ने कहा कि घर की मुर्गी दाल बराबर है।
हेजल सलमान खान की फिल्म बॉडीगार्ड में काम कर चुकी हैं। उनकी शुरुआती पढाई इंग्लैंड में हुई। हेजल ने छोटी उम्र से ही इंडियन क्लासिकल और वेस्टर्न गानों पर डांस सीखना शुरू कर दिया था। हेजल की पहली फिल्म तमिल में बिल्ला थी। यह 2007 में आई, लेकिन उन्हें पहचान बॉडीगार्ड से मिली थी। वे 18 साल की उम्र में भारत में छुट्टियां बिताने आईं और इसी दौरान मॉडलिंग करने लगीं। वे बिग बॉस-7 में एक सप्ताह तक घर में रही थीं।