भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली समेत भारत और अन्य देशों के क्रिकेटर साल 2024 में पिता बने। इसके अलावा साल की शुरुआत में भारत के लिए डेब्यू करने वाले 27 के क्रिकेटर सरफराज खान भी पिता बने। इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज 24 साल के जेमी स्मिथ भी पिता बने।

आइए जानते 10 क्रिकेटर्स के बारे में जिनके घर 2024 में किलकारी गूंजी:

विराट कोहली- भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के घर दूसरी बार किलकारी गूंजी। 15 फरवरी 2024 बेटे आकाय का जन्म हुआ। उनकी एक बेटी भी है। वामिका का जन्म 11 जनवरी 2021 को हुआ था।

केन विलियमसन – न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन और उनकी पत्नी सारा रहीम 28 फरवरी, 2024 को तीसरी बार मां-बाप बने। उनकी एक तीन साल की बेटी और एक दो साल का बेटा भी है।

शाहीन अफरीदी – पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी की शादी दिग्गज क्रिकेटर शाहिद अफरीदी की बेटी से हुई है। शाहीन और अंशा 24 अगस्त 2024 को पहली बार माता-पिता बने। अपने बेटे को अलियार खान नाम दिया।

सरफराज खान – भारतीय क्रिकेटर सरफराज खान 21 अक्टूबर 2024 को पिता बने। सरफराज और उनकी पत्नी रोमाना जहूर के घर भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के दौरान किलकारी गूंजी। 27 साल सरफराज को बेटा हुआ।

बेन डकेट- इंग्लैंड के टेस्ट में ओपनर बेन डकेट और उनकी पार्टनर पैगे ओगबोर्न पहली बार माता-पिता बने। इंग्लैंड-वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच से बाहर होने की नौबत आ गई थी। (पूरी खबर पढ़ें)

ट्रेविस हेड – ट्रेविस हेड और उनकी पत्नी जेसिका डेविस 4 नवंबर 2024 को दूसरी बार माता-पिता बने। उन्होंने अपने बेटे का नाम हैरिसन जॉर्ज हेड रखा। उनकी पहली संतान यानी बेटी का जन्म सितंबर 2022 में हुआ था।

रोहित शर्मा – भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा 15 नवंबर 2024 को दूसरी बार पिता बने। उनकी पत्नी रितिका सजदेह ने एक बेटे को जन्म दिया है। दंपति की पहले से ही एक बेटी है, जिसका नाम समायरा है, जिसका जन्म 2018 में हुआ था। बेटे का नाम आहान रखा।

मिचेल मार्श – ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मिचेल मार्श और उनकी पत्नी ग्रेटा ने 17 नवंबर, 2024 को अपनी पहली संतान बेटी का स्वागत किया, जिसका नाम ओलिव रखा गया।

मुस्तफिजुर रहमान – बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान 4 दिसंबर 2024 को पिता बने। अपने बच्चे के जन्म के कारण वह वेस्टइंडीज के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में नहीं खेले।

जेमी स्मिथ – जुलाई 2024 में इंग्लैंड के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले 24 साल के विकेटकीपर जेमी स्मिथ 7 दिसंबर को पिता बने। उसे नोआ एडमंड स्मिथ नाम दिया।