वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल (WTC Final) में टीम इंडिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में स्टीव स्मिथ ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद वह 95 रन बनाकर क्रीज पर थे। उन्होंने पहले दिन की आखिरी गेंद पर चौका लगाया था। दूसरे दिन का खेल शुरू हुआ तो ट्रेविस हेड ने पहली गेंद पर सिंगल लिया। अगली दो गेंदों पर स्मिथ ने चौका जड़कर शतक पूरा किया। मोहम्मद सिराज गेंदबाज थे। स्मिथ को शार्दुल ठाकुर ने दूसरे दिन अपनी पहली ही गेंद पर बोल्ड किया। आउट होने से पहले उन्होंने 121 रन बनाए। इसके साथ ही ओवल की पिच पर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
स्टीव स्मिथ ने लंदन के द ओवल स्टेडियम हमेशा बेतरीन बल्लेबाजी की है। भारत के खिलाफ शतक लगाकर वह इस मैदान पर दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विदेशी बल्लेबाज बन गए। वह ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज डॉन ब्रेडमैन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। दूसरी पारी में उनसे आगे निकल सकते हैं। उन्होंने इस मैच से पहले ओवल में 391 रन बनाए थे। उन्होंने 69 रन बनाते ही टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ा।
डॉन ब्रैडमैन के 553 रन
स्टीव स्मिथ ने इसके बाद 5 रन और बनाते ही ब्रूस मिचेल को पीछे छोड़ दिया, जिनके 448 रन हैं। फिर उन्होंने ऑस्ट्रेलिया दिग्गज एलेन बार्डर को पीछे छोड़ा। उनके ओवल में 478 रन हैं। स्टीव स्मिथ के 512 रन हैं। पहले नंबर पर काबिज डॉन ब्रैडमैन के 553 रन हैं। डब्ल्यूटीसी फाइनल की दूसरी पारी में 42 रन बनाते ही ब्रेडमैन से आगे निकल जाएंगे। वह ओवल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।
स्टीव स्मिथ ने ट्रेविस हेड के साथ मिलकर बेहतरीन बल्लेबाजी की
स्टीव स्मिथ ने ट्रेविस हेड के साथ मिलकर बेहतरीन बल्लेबाजी की। दोनों के बीच 285 रन की साझेदारी हुई। इसके बदौलत ऑस्ट्रेलियाई टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई। हेड ने 163 रन बनाए। दूसरे दिन लंच तक ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट पर 422 रन बना लिए। मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर ने 2-2 विकेट झटके हैं।
