IND vs AUS: भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइल में ऑस्ट्रेलियाई चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार है। भारत पिछली बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन बनने का मौका चूक गया था लेकिन इस बार किसी भी हाल में वह इसकी कसर पूरा करना चाहेगा। टीम के खिलाड़ी इस समय शानदार फॉर्म में है लेकिन ऑस्ट्रेलिया भी कोई कमजोर टीम नहीं है। भारत के टॉप खिलाड़ियों को अपने विरोधियों से बचकर रहने की जरूरत है।

विराट कोहली के सामने चुनौती होंगे पैट कमिंस

विराट कोहली भले ही इस समय शानदार फॉर्म मे हो लेकिन पैट कमिंस उनके लिए बड़ी चुनौती होंगे। कमिंस के खिलाफ कोहली ने 16.4 की औसत से केवल 82 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कोहली को पांच बार आउट किया है।

पुजारा नाम की दीवार तोड़ना चाहेंगे मिचेल स्टार्क

टीम इंडिया की दीवार यानी चेतेश्वर पुजारा को मिचेल स्टार्क से बचकर रहने की जरूर है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पुजारा ने 50.83 के औसत से रन बनाए हैं। पुजारा को दो बार आउट करने का कारनामा केवल स्टार्क ही कर पाए हैं। ऐसे में पुजारो को उनसे सावधान रहना होगा।

रोहित शर्मा को लियोन से रहना होगा सतर्क

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के लिए नाथन लियोन से सतर्क रहने की जरूरत है। मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस के खिलाफ रोहित का रिकॉर्ड है लेकिन लियोन जरूर उन्हें परेशान करेंगे। इस खिलाड़ी के खिलाफ रोहित का औसत केवल 25.9 का है और वह टेस्ट फॉर्मेट में 18 बार लियोन की गेंद पर आउट हुए हैं।

डेविड वॉर्नर को परेशान करेंगे मोहम्मद सिराज

मोहम्मज सिराज के लिए उनके पूर्व कप्तान डेविड वॉर्नर बड़ी चुनौती होंगे। वॉर्नर का भारत के खिलाफ रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। सिराज नई गेंद से वॉर्नर को काफी परेशान करने वाले हैं। वॉर्नर इस खिलाड़ी के खिलाफ केवल 36 रन बना पाए हैं।