WPL 2026 Points Table, Top 5 Batters and Bowlers: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के 14वें मैच में यूपी वॉरियर्स को गुजरात जायंट्स ने 45 रन से मात दी। गुजरात की इस सीजन छठे मैच में यह तीसरी जीत थी। जबकि यूपी की छठे मैच में चौथी हार। इस हार के बाद यूपी वॉरियर्स की टीम अंकतालिका में आखिरी यानी पांचवें पायदान पर आ गई है।
WPL 2026: यूपी वॉरियर्स की चौथी हार, गुजरात जायंट्स ने 45 रन से हराया; राजेश्वरी ने झटके 3 विकेट
वहीं गुजरात जायंट्स ने इस जीत के बाद भयंकर छलांग लगाई है। गुजरात की टीम सीधे आखिरी से दूसरे पायदान पर पहुंच गई है। वहीं मुंबई इंडियंस को नुकसान हुआ है और टीम दूसरे से तीसरे स्थान पर फिसल गई है। सभी पांच मैच जीतने वाली आरसीबी टॉप पर बरकरार है। इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी मुंबई और यूपी के बराबर 4 अंक लेकर चौथे स्थान पर है।
WPL 2026: मुंबई इंडियंस के ऊपर प्लेऑफ से बाहर होने का डर, DC की उम्मीद बरकरार; ये है पूरा गणित
वहीं टॉप 5 बैटर्स और बॉलर्स की लिस्ट भी इस मैच के बाद बदल गई है। बैटर्स की लिस्ट में हरमनप्रीत कौर को पछाड़कर फीबी लिचफील्ड टॉप पर आ गई हैं। वहीं सोफी डिवाइन के सबसे ज्यादा विकेट इस सीजन अभी तक हो गए हैं। सोफी बैटर्स की लिस्ट में भी टॉप 5 में नहीं हैं लेकिन छठे स्थान पर हैं।
यूपी-गुजरात मैच के बाद अंकतालिका
| टीम | मैच | जीत | हार | अंक | रन रेट |
| आरसीबी | 5 | 5 | 0 | 10 | +1.882 |
| गुजरात जायंट्स | 6 | 3 | 3 | 6 | -0.341 |
| मुंबई इंडियंस | 6 | 2 | 4 | 4 | +0.046 |
| दिल्ली कैपिटल्स | 5 | 2 | 3 | 4 | -0.586 |
| यूपी वॉरियर्स | 6 | 2 | 4 | 4 | -0.769 |
यूपी-गुजरात मैच के बाद टॉप 5 बैटर
| खिलाड़ी | मैच | पारी | रन | औसत | स्ट्राइक रेट | चौके | छक्के |
| फीबी लिचफील्ड | 6 | 6 | 243 | 40.50 | 154.77 | 30 | 10 |
| हरमनप्रीत कौर | 6 | 6 | 240 | 60.00 | 143.71 | 26 | 8 |
| नेट साइवर ब्रंट | 5 | 5 | 219 | 54.75 | 146.97 | 32 | 3 |
| लिजेल ली | 5 | 5 | 213 | 42.60 | 154.34 | 30 | 7 |
| मेग लैनिंग | 5 | 5 | 193 | 38.60 | 122.92 | 29 | 4 |
यूपी-गुजरात मैच के बाद टॉप 5 बॉलर
| खिलाड़ी | मैच | ओवर | बॉल | विकेट | इकॉनमी | रन | 4-विकेट | 5-विकेट |
| सोफी डिवाइन | 6 | 21.5 | 131 | 11 | 8.11 | 177 | 0 | 0 |
| नादिन डी क्लर्क | 5 | 19 | 114 | 10 | 6.95 | 132 | 1 | 0 |
| अमेलिया कर | 5 | 20 | 120 | 10 | 7.35 | 147 | 0 | 0 |
| नंदनी शर्मा | 5 | 18 | 108 | 10 | 8.78 | 158 | 0 | 1 |
| लॉरेन बेल | 5 | 20 | 120 | 9 | 5.4 | 108 | 0 | 0 |
