WPL 2026 Points Table, Top 5 Batters and Bowlers: विमेंस प्रीमियल लीग 2026 के 16वें मैच में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 15 रन से हराया। आरसीबी की यह लगातार पांच जीत के बाद लगातार दूसरी हार है। आरसीबी का अब आखिरी मैच 29 जनवरी को यूपी वॉरियर्स से होगा। इस हार के बावजूद आरसीबी अंकतालिका में टॉप पर बनी हुई है।

मुंबई इंडियंस की लंबी छलांग

वहीं लगातार तीन हार के बाद सातवें मैच में अपनी तीसरी जीत दर्ज करने वाली मुंबई ने आखिरी दो स्थान से टॉप 2 में छलांग लगाई है। मुंबई का आखिरी मैच अब 30 जनवरी को गुजरात जायंट्स से होगा। मुंबई की जीत के बाद दिल्ली को दूसरे से तीसरे स्थान पर खिसकना पड़ा है। दिल्ली, मुंबई और गुजरात तीनों के 6-6 अंक हैं लेकिन नेट रनरेट मुंबई का सबसे अच्छा है।

RCB vs MI: नेट सीवर ब्रंट का शतक, WPL में सेंचुरी लगाने वाली पहली खिलाड़ी; 100 रन की पारी से बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड

दिल्ली और गुजरात ने एक-एक मैच मुंबई से कम भी खेला है। इसके अलावा टॉप 5 बैटर्स में लीग की पहली शतक लगाने वाली खिलाड़ी बनीं नेट सीवर ब्रंट टॉप पर आ गई हैं। वहीं सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दिल्ली की नंदनी शर्मा अभी भी टॉप पर हैं। अमेलिया कर दूसरे व लॉरेन बेल तीसरे स्थान पर आ गई हैं।

मुंबई-आरसीबी मैच के बाद अंकतालिका

टीममैचजीतहारअंकनेट रन रेट
आरसीबी75210+0.947
मुंबई इंडियंस7346+0.146
दिल्ली कैपिटल्स6336-0.169
गुजरात जायंट्स6336-0.341
यूपी वॉरियर्स6244-0.769

मुंबई-आरसीबी मैच के बाद टॉप 5 बैटर

खिलाड़ीमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेटचौकेछक्के
नेट सीवर ब्रंट6631979.75154.85484
हरमनप्रीत कौर7726052.00145.25289
फीबी लिचफील्ड6624340.50154.773010
स्मृति मंधाना7723639.33132.58374
लिजेल ली6621936.50150317

मुंबई-आरसीबी मैच के बाद टॉप 5 बॉलर

खिलाड़ीमैचओवरबॉलविकेटइकॉनमीरन4-विकेट5-विकेट
नंदनी शर्मा622132138.3618401
अमेलिया कर624144127.6718400
लॉरेन बेल728168115.6815900
नादिन डी क्लर्क724144117.5418110
सोफी डिवाइन621.5131118.1117700