विमेंस प्रीमियर लीग 2026 (WPL 2026) के अगले दो मैच बुधवार (14 जनवरी) और गुरुवार (15 जनवरी) को नवी मुंबई के डी.वाई. पाटिल स्टेडियम में शहर में नगर निगम चुनावों के कारण बिना दर्शकों के खेले जाएंगे। दिल्ली कैपिटल्स (DC) अभी भी अपनी पहली जीत की तलाश में है। वह बुधवार को यूपी वॉरियर्स (UPW) से भिड़ेगी। मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) गुरुवार को यूपी वॉरियर्स से भिड़ेगी।

डब्ल्यूपीएल ने बयान में कहा, “डब्ल्यूपीएल 2026 के मैच जो 14 और 15 जनवरी, 2026 को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में होने वाले हैं वे बिना दर्शकों के बंद दरवाजों के पीछे खेले जाएंगे। यह फैसला 15 जनवरी 2026 को नवी मुंबई में होने वाले नगर निगम चुनावों को देखते हुए लिया गया है।” यह कन्फर्म हो गया कि 16 जनवरी से दर्शकों को फिर से आने की इजाजत होगी, जब गुजरात जायंट्स का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा।

IPL 2026: इन दो शहरों में हो सकते हैं आरसीबी के घरेलू मैच, यहां खेल सकती है राजस्थान रॉयल्स

डब्ल्यूपीएल 2026 का नवी मुंबई लेग 17 जनवरी को होगा समाप्त

डब्ल्यूपीएल ने बयान में आगे कहा, “दर्शकों को 16 जनवरी, 2026 से स्टेडियम में एंट्री की इजाजत होगी और इसके बाद के सभी मैच दर्शकों की मौजूदगी में खेले जाएंगे।” डब्ल्यूपीएल 2026 का नवी मुंबई लेग शनिवार (17 जनवरी) को डबल-हेडर के साथ खत्म होगा। इसमें दोपहर में मुंबई इंडियंस का मुकाबला यूपी वॉरियर्स ​​से होगा और उसके बाद दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। इसके बाद लीग वडोदरा जाएगी, जहां नौ लीग मैच, प्लेऑफ और फाइनल होंगे। फाइनल मुकाबला 5 फरवरी को होगा।

मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स के 7 विकेट से हराया

डब्ल्यूपीएल 2026 के छठे मैच में बुधवार (13 जनवरी) को मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स के 7 विकेट से हराया। मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर प्लेयर ऑफ द मैच बनीं। इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस अंक तालिका नंबर पर पहुंची। आरसीबी शीर्ष पर है। ये है पूरी डिटेल