फ्रेंचाइजी क्रिकेट में मुंबई इंडियंस (MI) ने धाक जमा ली है। वुमेंस प्रीमियर लीग 2025 के फाइनल में शनिवार (15 मार्च) को मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को हराकर दूसरी बार खिताब जीता। इससे पहले उसने डब्ल्यूपीएल 2023 का खिताब जीता था।

मुंबई इंडियंस का यह फ्रेंचाइजी क्रिकेट में 11वां खिताब था। वह पिछले 15 साल से फाइनल में अजेय है। 2010 के बाद से मुंबई इंडियंस फाइनल में नहीं हारी है। 2025 में यह फ्रेंचाइजी का दूसरा खिताब जीता था। इससे पहले उसने एसए20 का खिताब जीता।

टूर्नामेंट के फाइनल में एमआई फ्रेंचाइजी का प्रदर्शन (पुरुष और महिला)

मुंबई इंडियंस की इंडियन प्रीमियर लीग वाली फ्रेंचाइजी ने 9 में 8 खिताब जीते हैं। 2010 में उसे हार का सामना करना पड़ा था। यह मुंबई इंडियंस का पहला फाइनल था। सचिन तेंदुलकर कप्तान थे। चेन्नई सुपर किंग्स ने हराया था। इसके बाद रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 5 आईपीएल खिताब जीते। इसके अलावा चैंपियंस लीग टी20 के 2 खिताब जीते।

मुंबई इंडियंस वुमेंस ने डब्ल्यूपीएल में 2 फाइनल खेले हैं। 2023 और 2025 दोनों में हरमनप्रीत कौर की अगुआई में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर खिताब जीता।

एमआई न्यूयॉर्क ने 2023 में एमएलसी का खिताब जीता। निकोलस पूरन कप्तान थे।

एमआई अमीरात ने निकोलस पूरन कप्तानी में यूएई की लीग आईएलटी20 का 2024 में खिताब जीता।

एमआई केपटाउन ने राशिद खान की कप्तानी में साउथ अफ्रीका की लीग एसए20 2025 का खिताब जीता।