WPL 2025 DC vs RCB 4th Match: वुमेंस प्रीमियर लीग 2025 (WPL 2025) के चौथे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 8 विकेट हरा दिया। कप्तान स्मृति मंधाना की तूफानी बल्लेबाजी के दमपर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 8 विकेट और 22 गेंद रहते 142 का टारगेट हासिल कर लिया। डिफेंडिंग चैंपियंस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की यह लगातार दूसरी जीत है। वहीं दिल्ली की पहली हार है।

Match Ended

Women's Premier League, 2025

Delhi Capitals 
141 (19.3)

vs

Royal Challengers Bengaluru  
146/2 (16.2)

Match Ended ( Day – Match 4 )
Royal Challengers Bengaluru beat Delhi Capitals by 8 wickets

स्मृति मंधाना ने 47 गेंद 10 चौके और 3 छक्के की मदद से 81 रन की पारी खेली। डेनिएल व्याट-हॉज ने 33 गेंद पर 7 चौके की मदद से 42 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 10.5 ओवर में 107 रन की साझेदारी की। हॉज को शिखा पांडे ने पवेलियन भेजा। स्मृति को अरुंधती रेड्डी ने पवेलियन भेजा। एलिसे पेरी ने नाबाद 7 और ऋचा घोष ने नाबाद 11 रन बनाए। ऋचा घोष ने छक्के जीत दिलाई। दिल्ली के लिए शिखा पांडे और अरुंधती रेड्डी ने 1-1 विकेट लिए।

आरसीबी के लिए दूसरी बार 100 रन से ज्यादा की साझेदारी

डब्ल्यूपीएल में आरसीबी के लिए दूसरी बार 100 रन से ज्यादा की साझेदारी हुई। सबसे बड़ी साझेदारी मंधाना और सोफी डिवाइन के नाम है। 2023 में पहले विकेट के लिए गुजरात जायंट्स के लिए 125 रन की साझेदारी की थी। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मंधाना और हॉज ने सबसे बड़ी साझेदारी की।

स्मृति मंधाना ने 27 गेंद पर अर्धशतक जड़ा

स्मृति मंधाना ने 27 गेंद पर अर्धशतक जड़ा। यह उनका डब्ल्यूपीएल में सबसे तेज अर्धशतक था। उनकी 81 रन की पारी डब्ल्यूपीएल में आरसीबी की किसी बल्लेबाज का दूसरा सर्वोच्च स्कोर है। 2023 में ब्रेबोर्न में गुजरात जायंट्स के खिलाफ सोफी डिवाइन द्वारा बनाए गए 99 रन सबसे बड़ा स्कोर है। स्मृति ने पिछली 5 टी20 पारियों में से 4 में अर्धशतक लगाए हैं। 41,54,62,77,9 और 5 उनका स्कोर रहा है। दिल्ली की पारी की जानकारी के लिए क्लिक करें