WPL Auction 2024 Live Telecast in India: महिला क्रिकेटर्स का टी20 टूर्नामेंट यानी महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) का दूसरा संस्करण फरवरी-मार्च 2024 में आयोजित होने वाला है। डब्ल्यूपीएल (WPL) 2024 के लिए नीलामी शनिवार 9 दिसंबर 2023 को मुंबई में होगी। नीलामी में कुल 165 महिला खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। डब्ल्यूपीएल के दूसरे सीजन में 5 टीमें मुंबई इंडियंस, गुजरात जायंट्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, यूपी वारियर्स और दिल्ली कैपिटल्स खेलेंगी।

नीलामी के लिए वेस्टइंडीज की हरफनमौला खिलाड़ी डिआंड्रा डॉटिन और आयरलैंड की किम गार्थ को खिलाड़ियों के शीर्ष वर्ग में रखा गया है। बीसीसीआई की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, 50 लाख रुपये उच्चतम आरक्षित मूल्य है। इसमें दो खिलाड़ियों डिआंड्रा डॉटिन और किम गार्थ को चुना गया है। चार खिलाड़ियों को 40 लाख रुपए के ब्रैकेट में रखा गया है।

एसोसिएट देशों की 15 खिलाड़ी इस बार अपनी किस्मत आजमाएंगी। इन देशों से पिछली बार के मुकाबले 19 खिलाड़ियों ने कम रजिस्ट्रेशन कराया है। अमेरिका की तारा नॉरिस एकमात्र ऐसी खिलाड़ी थीं जिन्हें पिछले साल नीलामी में खरीदा गया था और उन्होंने अपने प्रदर्शन से प्रभावित भी किया था। पांच टीमों के पास 30 स्थान और विदेशी खिलाड़ियों के लिए नौ स्थान उपलब्ध हैं।

यहां WPL 2024 नीलामी की लाइव स्ट्रीमिंग विवरण दिया गया है।

महिला प्रीमियर लीग 2024 की नीलामी कहां आयोजित की जाएगी?
महिला प्रीमियर लीग 2024 की नीलामी मुंबई में होगी।

महिला प्रीमियर लीग 2024 की नीलामी कब होगी?
महिला प्रीमियर लीग 2024 की नीलामी 9 दिसंबर 2023 को होगी।

महिला प्रीमियर लीग 2024 कब शुरू होगी?
महिला प्रीमियर लीग 2024 भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे शुरू होगी।

टीवी पर महिला प्रीमियर लीग 2024 नीलामी की लाइव कवरेज कहां देखें?
महिला प्रीमियर लीग 2024 की नीलामी का सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स18 नेटवर्क पर उपलब्ध होगा।

महिला प्रीमियर लीग 2024 की नीलामी को ऑनलाइन कहां लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं?
महिला प्रीमियर लीग 2024 की नीलामी भारत में Jio सिनेमा ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी।

टीमों द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची

दिल्ली कैपिटल्स (DC): एलिस कैप्सी, अरुंधति रेड्डी, जेमिमाह रोड्रिग्स, जेस जोनासेन, लॉरा हैरिस, मारिजैन कैप, मेग लैनिंग, मिन्नू मणि, पूनम यादव, राधा यादव, शैफाली वर्मा, शिखा पांडे, स्नेहा दीप्ति, तानिया भाटिया, तितास साधु।

गुजरात जायंट्स (GG): एशले गार्डनर, बेथ मूनी, दयालन हेमलता, हरलीन देयोल, लॉरा वोल्वार्ड्ट, शबनम शकील, स्नेह राणा, तनुजा कंवर।

मुंबई इंडियंस (MI): अमनजोत कौर, अमेलिया केर, क्लो ट्रायॉन, हरमनप्रीत कौर, हेली मैथ्यूज, हुमैरा काजी, इसाबेल वोंग, जिन्तिमनी कलिता, नताली साइवर, पूजा वस्त्राकर, प्रियंका बाला, साइका इशाक, यास्तिका भाटिया।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB): आशा शोभना, दिशा कसाट, एलिस पेरी, हीथर नाइट, इंद्राणी रॉय, कनिका आहूजा, रेणुका सिंह, ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल, स्मृति मंधाना, सोफी डिवाइन।

यूपी वारियर्स (UPW): एलिसा हीली, अंजलि सरवानी, दीप्ति शर्मा, ग्रेस हैरिस, किरण नवगिरे, लॉरेन बेल, लक्ष्मी यादव, पार्शवी चोपड़ा, राजेश्वरी गायकवाड़, एस. यशश्री, श्वेता सहरावत, सोफी एक्लेस्टोन, तहालिया मैक्ग्रा।