DC vs UPW Women’s Premier League 2023 : वुमेंस प्रीमियर लीग के 5वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वारियर्स को 42 रन से हराया। नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्टेडियम में यूपी वारियर्स की कप्तान एलिसा हीली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 211 रन बनाए। यूपी वॉरियर्स की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 169 रन बनाए। ताहिला मैक्ग्रा 50 गेंद पर 90 रन बनाकर नाबाद रहीं, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ।
दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से जेमिमा रोड्रिग्स 22 गेंद में 34 और जेस जॉनसन 20 गेंद में 42 रन बनाकर नाबाद रहीं। इससे पहले कप्तान मेग लैनिंग 42 गेंद में 70 रन बनाकर आउट हुईं। दिल्ली कैपिटल्स ने लगातार दूसरी बार 200 रन का स्कोर पार किया। एलिसा हीली ने टॉस जीतने के बाद बताया कि ग्रेस हैरिस आज का मुकाबला नहीं खेलेंगी। उनकी जगह शबनम इस्माइल को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लानिंग ने कहा कि हमने अपने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया।
दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने लगातार दूसरे मैच में 200 से ज्यादा रन बनाए और जीत दर्ज की। मुंबई इंडियंस भी 2 में से 2 मैच जीती है। यूपी वॉरियर्स की टीम 2 में से 1 मैच हारी है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात जायंट्स का खाता खुलना बाकी है। दोनों ही टीमों को दोनों मैच में हार मिली है। बुधवार को दोनों टीमें आमने – सामने होंगी।
WPL 2023, DC vs UPW Women’s Premier League 2023: ताहिला मैक्ग्रा 50 गेंद पर 90 रन बनाकर नाबाद रहीं
वुमेंस प्रीमियर लीग के 5वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वारियर्स को 42 रन से हराया। यूपी वारियर्स की कप्तान एलिसा हीली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 211 रन बनाए। यूपी वॉरियर्स की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 169 रन बनाए। ताहिला मैक्ग्रा 50 गेंद पर 90 रन बनाकर नाबाद रहीं, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ। सिमरन शेख 6 रन बनाकर नाबाद रहीं। दिल्ली कैपिटल्स ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की। यूपी वॉरियर्स की टीम को पहली हार मिली।
यूपी वॉरियर्स ने 19 ओवर में 5 विकेट पर 155 रन बनाए हैं। जीत के लिए 6 गेंद पर 57 रन चाहिए। सिमरन शेख 5 और ताहिला मैक्ग्रा 78 रन बनाकर क्रीज पर। जेस जोनासन के ओवर में 18 रन बने।
दिल्ली कैपिटल्स ने मुकाबले पर पकड़ बना ली है। देविका वैद्य को जेस जोनासन ने 23 रन पर पवेलियन भेजा। यूपी वॉरियर्स का स्कोर 17 ओवर में 5 विकेट पर 120 रन। जीत के लिए 18 गेंद पर 92 रन की दरकार।
यूपी वॉरियर्स ने 15 ओवर में 4 विकेट पर 109 रन बनाए हैं। जीत के लिए 30 गेंद पर 103 रन चाहिए। देविका वैद्य 19 और ताहिला मैक्ग्रा 45 रन बनाकर क्रीज पर। शिखा पांडे के ओवर में 6 रन बने।
यूपी वॉरियर्स ने 12 ओवर में 4 विकेट पर 84 रन बनाए हैं। जीत के लिए 48 गेंद पर 128 रन चाहिए। देविका वैद्य 7 और ताहिला मैक्ग्रा 33 रन बनाकर क्रीज पर। तारा नॉरिस के ओवर में 12 रन बने।
शिखा पांडे की गेंद पर दीप्ति शर्मा का राधा यादव ने बेहतरीन कैच लपका। वह 20 गेंद पर 12 रन बनाकर आउट हुईं। यूपी वॉरियर्स का स्कोर 10.2 ओवर में 4 विकेट पर 71 रन। जीत के लिए 58 गेंद पर 141 रन की दरकार।
यूपी वॉरियर्स ने 10 ओवर में 3 विकेट पर 71 रन बनाए हैं। जीत के लिए 60 गेंद पर 141 रन चाहिए। दीप्ति शर्मा 12 और ताहिला मैक्ग्रा 28 रन बनाकर क्रीज पर। एलिसा कैप्सी के ओवर में 8 रन बने।
यूपी वॉरियर्स ने 8 ओवर में 3 विकेट पर 51 रन बनाए हैं। जीत के लिए 72 गेंद पर 161 रन चाहिए। दीप्ति शर्मा 9 और ताहिला मैक्ग्रा 11 रन बनाकर क्रीज पर। एलिसा कैपसी के ओवर में 5 रन बने।
दिल्ली कैपिटल्स के सामने यूपी वॉरियर्स की टीम दबाव में दिख रही है। पावरप्ले में टीम ने 3 विकेट गंवाए और 33 रन बनाए। जीत के लिए 14 ओवर में 179 रन की जरूरत। एलिसा हीली 24, श्वेता शेहरावत 1 और किरण नवगिरे 2 रन बनाकर आउट हुईं। ताहिला मैक्ग्रा 1 और दीप्ति शर्मा 1 रन बनाकर क्रीज पर। मारिजान कैप ने 1 और जेस जोनासन ने 2 विकेट लिए हैं। जोनासन ने 1 ही ओवर में 2 विकेट झटके।
दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 211 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपी वारियर्स की ओर से एलिसा हीली और श्वेता सेहरावत ने पारी की शुरुआत की। मारिजान कॉप दिल्ली के लिए पहला ओवर लेकर आईं। एलिसा हीली ने उनकी पहली और दूसरी गेंद पर चौके लगाए। पहले ओवर के बाद यूपी वारियर्स का स्कोर बिना विकेट खोए 9 रन हैं। सभी रन हीली के बल्ले से निकले हैं।
दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 18 ओवर के बाद 4 विकेट पर 176 रन है। जॉनसन के 14 गेंद में 23 रन हैं। जेमिमा के 16 गेंद में 19 रन हैं। 19वें ओवर की पहली गेंद पर जॉनसन ने छक्का और दूसरी गेंद पर चौका लगाया। 19 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 4 विकेट पर 195 रन है। जेमिमा के 19 गेंद में 27 रन हैं। जॉनसन के 17 गेंद में 33 रन हैं।
17 ओवर का खेल हो चुका है। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 4 विकेट पर 166 रन है। जेमिमा के 13 गेंद में 15 रन हैं। जॉनसन के 11 गेंद में 17 रन हैं। जॉनसन ने ओवर की पांचवीं गेंद पर छक्का लगाया था। हालांकि, अगली गेंद पर उनका कैच छूट गया था।
एलिसा हीली ने 15वें ओवर के लिए शबनम इस्माइल को गेंद थमाई। शबनम कप्तान की उम्मीदों पर खरी उतरीं और दूसरी गेंद पर एलिस कैप्सी का शिकार कर लिया। इस्माइल की यह गेंद लेग स्टम्प के बाहर फुलर थी। कैप्सी शॉट के लिए लेग स्टंप के बाहर चली गईं और सीधा मिड-ऑफ पर खेला। वहां सोफी एक्लेस्टोन ने कैच लपकने में कोई गलती नहीं की। कैप्सी 10 गेंद में 21 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। कैप्सी की जगह जेस जॉनासन बल्लेबाजी के लिए आई हैं।
14 ओवर का खेल हो चुका है। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 3 विकेट पर 143 रन है। एलिस कैपसी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रही हैं। वह अब तक 9 गेंद में 21 रन बना चुकी हैं। इसमें एक चौका और 2 छक्के भी शामिल हैं। जेमिमा के 7 गेंद में 9 रन हैं।
राजेश्वरी गायकवाड़ 12वां ओवर लेकर आईं और तीसरी गेंद पर यूपी को तीसरी सफलता दिलाई। उन्होंने लैनिंग को 70 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड कर दिया। लैनिंग ने 42 गेंद की अपनी पारी के दौरान 10 चौके और 3 छक्के लगाए। उनकी जगह एलिस कैपसी बल्लेबाजी के लिए आईं। उन्होंने आखिरी गेंद पर छक्का लगाया। 12 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 3 विकेट पर 120 रन है।
सोफी की यह गेंद फुलर लेंथ थी। कैप ने हवा में खेल दिया, लेकिन सीमारेखा पर दीप्ति शर्मा ने लाजवाब कैच लपक लिया। दीप्ति लॉन्ग ऑफ से दौड़ती हुईं आईं और घुटनों के बल झुककर दोनों हाथों से कैच पकड़ लिया। कैप 12 गेंद में 16 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। उनकी जगह जेमिमा रोड्रिग्स बल्लेबाजी के लिए आईं हैं। 11 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 2 विकेट पर 106 रन है।
बारिश के बाद दोबारा मैच शुरू हो चुका है। दोबारा मैच शुरू होने पर दीप्ति शर्मा पहला ओवर लेकर आईं। कैप ने उनकी पहली ही गेंद पर चौका लगाया। इस ओवर से दिल्ली कैपिटल्स के खाते में 9 रन आए। 11वां ओवर सोफिया लेकर आईं। उन्होंने दूसरी ही गेंद पर मारिजान कैप को पवेलियन की राह दिखाई।
क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर है। बारिश रुक गई है। मैदान से कवर्स हटाए जा रहे हैं। बताया गया है कि मैच दोबारा साढ़े 8 बजे शुरू होगा। ओवर्स में कोई कमी नहीं की जाएगी।
टाइम आउट के बाद दसवां ओवर शुरू हो पाता इससे पहले ही मैदान पर बारिश शुरु हो गई है, इसलिए मुकाबला रोकना पड़ा है। पिच को ढक दिया गया है। अच्छी खबर यह है कि बारिश बहुत तेज नहीं हो रही है।
सोफिया एक्लेस्टोन 9वां ओवर लेकर आईं। इस ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का लगाकर लैनिंग ने वुमन्स प्रीमियर लीग में लगातार दूसरा अर्धशतक लगाया। लैनिंग ने अपना अर्धशतक पूरा करने के लिए 32 गेंदें खेलीं। नौ ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर एक विकेट पर 87 रन है। लैनिंग के 34 गेंद में 53 रन हैं। कैप के 6 गेंद में 9 रन हैं।
सातवं ओवर ताहलिया मैक्ग्रा लेकर आईं। उन्होंने अपनी चौथी ही गेंद पर यूपी वारियर्स को सफलता दिला दी। शैफाली वर्मा छक्का मारने की कोशिश में सीमारेखा के पास किरन नवगिरे के हाथों लपकी गईं। शैफाली 14 गेंद में 17 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। शैफाली की जगह मारिजान कैप बल्लेबाजी के लिए आईं हैं। सात ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर एक विकेट पर 71 रन है। लैनिंग के 26 गेंद में 44 रन हैं।
पावर प्ले का खेल हो चुका है। दिल्ली कैपिटल्स ने 6 ओवर में बिना विकेट खोए 62 रन बनाए हैं। मेग लैनिंग के 25 गेंद में 43 रन हैं। शैफाली वर्मा के 11 गेंद में 17 रन हैं। लैनिंग अब तक 7 चौके और 2 छक्के लगा चुकी हैं।
शबनम इस्माइल पांचवां ओवर लेकर आईं। लैनिंग ने उनकी पहली गेंद पर छक्का और अगली गेंद पर चौका जड़ दिया। लैनिंग ने आखिरी गेंद पर भी चौका लगाया। इस ओवर से दिल्ली कैपिटल्स के खाते में 16 रन आए। पांच ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर बिना विकेट खोए 45 रन है। शैफाली के 9 गेंद में 12 और लैनिंग के 21 गेंद में 31 रन हैं।
अंजलि सरवनी चौथा ओवर लेकर आईं। उनके इस ओवर से दिल्ली कैपिटल्स के खाते में 11 रन आए। शैफाली वर्मा ने पांचवीं गेंद पर छक्का लगाया। ओवर की तीसरी गेंद वाइड भी रही थी। चार ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर बिना विकेट खोए 29 रन है। शैफाली के 11 और मेग लैनिंग के 16 रन हैं।
शबनम इस्माइल तीसरा ओवर लेकर आईं। मेग लैनिंग ने उनकी पांचवीं गेंद पर छक्का लगाया। तीन ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर बिना विकेट खोए 18 रन है। मेग लैनिंग के 15 और शैफाली वर्मा के 3 रन हैं।
अंजलि सरवनी दूसरा ओवर लेकर आईं। शैफाली ने उनकी दूसरी गेंद पर 2 रन लेकर अपना खाता खोला। लैनिंग ने पांचवीं गेंद पर चौका लगाया। इस ओवर से दिल्ली के खाते में 8 रन आए। दो ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर बिना विकेट खोए 12 रन है। लैनिंग के 9 और शैफाली के 3 रन हैं।
The @UPWarriorz have kept things tight with the ball so far! ?@DelhiCapitals move to 12/0 after 2 overs.
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) March 7, 2023
Follow the match ? https://t.co/Yp7UtgDkCN#TATAWPL | #DCvUPW pic.twitter.com/i6hX8G4sSZ
दिल्ली कैपिटल्स की ओर से मेग लैनिंग और शैफाली वर्मा ने पारी की शुरुआत की। यूपी वारियर्स के लिए शबनम इस्माइल पहला ओवर लेकर आईं। लैनिंग ने ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका लगाकर अपना और टीम का खाता खोला। पहले ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर बिना विकेट खोए 4 रन है।
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, मारिजान कैप, जेमिमा रोड्रिग्स, एलिस कैपसी, जेस जोनासेन, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, शिखा पांडे, राधा यादव, तारा नॉरिस।
? Team Updates ?
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) March 7, 2023
Shabnim Ismail replaces Grace Harris for @UPWarriorz while @DelhiCapitals remain unchanged!
Follow the match ? https://t.co/Yp7UtgDSsl#TATAWPL | #DCvUPW pic.twitter.com/vHu9awriFj
यूपी वारियर्स की प्लेइंग इलेवन: एलिसा हीली (विकेटकीपर/कप्तान), श्वेता सहरावत, किरण नवगिरे, ताहलिया मैक्ग्रा, दीप्ति शर्मा, सिमरन शेख, देविका वैद्य, सोफी एक्लेस्टोन, शबनम इस्माइल, अंजलि सरवानी, राजेश्वरी गायकवाड़।
? Toss Update ?@UPWarriorz win the toss and elect to bowl first against @DelhiCapitals.
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) March 7, 2023
Follow the match ? https://t.co/Yp7UtgDSsl#TATAWPL | #DCvUPW pic.twitter.com/Oxj5UeD2Hk
पिच पर काफी घास दिखाई दे रही है। ऐसे में इस मैच में बॉलर्स का वर्चस्व रह सकता है। पटकी हुई गेंद डालने वाली गेंदबाज को मदद मिल सकती है। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करना मुनासिब होगा। ओस को देखते हुए पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को स्कोर बोर्ड पर कम से कम 200 का स्कोर खड़ा करना होगा।
ये हैं दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वारियर्स की टीमें दिल्ली कैपिटल्स: मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, मारिजान कैप, जेमिमा रोड्रिग्स, एलिस कैपसे, जेस जोनासेन, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, शिखा पांडे, राधा यादव, तारा नॉरिस, जसिया अख्तर, मिन्नू मणि, अपर्णा मंडल, तीता साधु, स्नेहा दीप्ति, लॉरा हैरिस, पूनम यादव। यूपी वारियर्स: एलिसा हीली (विकेटकीपर/कप्तान), श्वेता सहरावत, किरण नवगिरे, ताहलिया मैक्ग्रा, दीप्ति शर्मा, ग्रेस हैरिस, सिमरन शेख, देविका वैद्य, सोफी एक्लेस्टोन, अंजलि सरवानी, राजेश्वरी गायकवाड़, शबनम इस्माइल, लॉरेन बेल, लक्ष्मी यादव , पार्शवी चोपड़ा, सोप्पाधंडी यशश्री।