वर्ल्ड कप 2023 में धर्मशाला में 17 अक्टूबर साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड्स के बीच खेला जा रहा मैच बारिश के कारण देरी से शुरू हुआ। बारिश के कारण ओवर्स में कटौती भी हुई। 43-43 ओवर का मैच हो रहा है। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। शानदार फॉर्म में चल रही प्रोटियाज टीम को पहली सफलता 7वें ओवर में मिली। कगिसो रबाडा की गेंद पर हेनरिक क्लासेन ने विक्रमजीत का शानदार कैच लपका।

टेम्बा बावुमा ने सातवें ओवर में गेंदबाजी में पहला बदलाव किया। कगिसो रबाडा अटैक पर आए और उन्होंने पहली ही गेंद पर विकेट लिया। यह उनका वनडे इंटरनेशनल में 150वां विकेट था। रबाडा ने बैक ऑफ अ लेंथ गेंद की। उन्हें एक्स्ट्रा बाउंस मिला। विक्रमजीत सिंह ने हड़बड़ी में पुल शॉट खेला।

हेनरिक क्लासेन पीछे दौड़ते हुए शानदार कैच लपका

गेंद ने बल्ले का किनारा लिया और पीछे चली गई। स्लिप में खड़े हेनरिक क्लासेन पीछे दौड़ते हुए शानदार कैच लपका। धर्मशाला की आउटफील्ड पर सलाव उठ रहे हैं। खिलाड़ियों के चोटिल होने का डर सता रहा है। इसके बाद भी क्लासेन ने डाइव लगाने में कोताही नहीं बरती। क्लासेन के इस शानदार कैच का वीडियो नीचे देख सकते हैं।

वर्ल्ड कप 2023 में पावरप्ले 1 में साउथ अफ्रीका का प्रदर्शन

साउथ अफ्रीका की टीम वर्ल्ड कप 2023 में नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच से पहले श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया से मैच खेली है। दोनों में उसे जीत मिली है। दिल्ली में श्रीलंका के खिलाफ साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों की पहले पावरप्ले में खूब कुटाई हुई थी। श्रीलंका ने 10 ओवर में 2 विकेट खोकर 94 रन बनाए थे। लखनऊ में प्रोटियाज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। 10 ओवर में 50 रन देकर 2 विकेट लिए। धर्मशाला में 9 ओवर में 2 विकेट पर 28 रन दिए।