वर्ल्ड कप में कुसल मेंडिस और सदीरा समरविक्रमा की शतकीय पारी की मदद से श्रीलंका की टीम ने पाकिस्तान को 345 रन रन बड़ा टारगेट दे दिया। कुसल मेंडिस 77 गेंद पर 122 और सदीरा समरविक्रमा ने 89 गेंद पर 108 रन बनाए। इसके अलावा पथुम निसांका ने 51 रन बनाए। ऐसे में श्रीलंका की टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 344 रन का स्कोर खड़ा कर दिया।

पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप में यह सबसे बड़ा स्कोर है। यह रिकॉर्ड पहले भारत के नाम था। साल 2019 में टीम इंडिया ने मैनचेस्टर में 336 रन बनाए थे। 2019 में ही इंग्लैंड ने 334 रन बनाए थे। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया ने 2003 में 310 रन बनाए थे। वर्ल्ड कप में श्रीलंका का यह तीसरा सर्वोच्च स्कोर था।

श्रीलंका का सर्वोच्च स्कोर केन्या के खिलाफ

श्रीलंका का सर्वोच्च स्कोर केन्या के खिलाफ 5 विकेट पर 398 रन है। 1996 में उसने कैंडी में यह स्कोर खड़ा किया था। 2015 में होबर्ट में उसने स्कॉटलैंड के खिलाफ 9 विकेट पर 363 रन बनाए थे। 2019 में उसने वेस्टइंडीज के खिलाफ चेस्ट ली स्ट्रीट में 6 विकेट पर 338 रन बनाए थे। पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच में दो शतक दूसरी बार लगा।

पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप में शतकीय साझेदारी

इससे पहले 2019 में नॉटिंघम में जो रूट और जोस बटलर ने शतक जड़ा था। रूट ने 107 और बटलर ने 103 रन बनाए थे। चौथी बार वर्ल्ड कप मैच में श्रीलंका के लिए 2 शतकीय साझेदारी हुई। पहला 1996 में केन्या, 2015 में मेलबर्न में बंग्लादेश, 2015 में वेलिंग्टन में इंग्लैंड और 2023 हैदराबाद में पाकिस्तान के खिलाफ ऐसा हुआ।

सदीरा समरविक्रमा का वनडे में पहला शतक

सदीरा समरविक्रमा का यह वनडे में पहला शतक था। श्रीलंका की पारी समाप्त होने के बाद उन्होंने कहा, “इस मैच में प्रदर्शन से वास्तव में खुश हूं। मैंने पहले शतक नहीं जड़ा था। मैं अपने करियर में शतक लगाना चाहता था, आज मैं सचमुच खुश हूं। पथुम निसांका और कुसल मेंडिस ने वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी की, मेरी योजना सकारात्मक बल्लेबाजी करने और कुसल को स्ट्राइक देने की थी। हम दोनों वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी की। वह एक बेहतरीन साझेदारी थी। पहले कुछ ओवरों में, जब मैं बल्लेबाजी कर रहा था, विकेट वास्तव में अच्छा था। आखिरी 15 ओवर में तेज गेंदबाजों को कुछ मदद मिली। मुझे लगता है कि आखिरी कुछ ओवरों में बल्लेबाजी करना आसान नहीं था। नई गेंद के बाद इस विकेट पर पेस ऑफ एक अच्छा विकल्प है।”