Indian Team World Cup Schedule: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने एकदिवसीय विश्व कप 2023 का नया शेड्यूल जारी कर दिया है। इसमें भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले बहुप्रतीक्षित मैच के अलावा 8 अन्य मुकाबलों की तारीखों में भी बदलाव हुआ है। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला रविवार 15 अक्टूबर 2023 को अहमदाबाद में होना था। अब इसे एक दिन पहले स्थानांतरित कर दिया गया है। अब यह मुकाबला शनिवार 14 अक्टूबर 2023 को उसी स्थान पर खेला जाएगा।
दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड का मैच शनिवार 14 अक्टूबर की जगह अब 24 घंटे बाद यानी रविवार 15 अक्टूबर 2023 को खेला जाएगा। हैदराबाद में श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच गुरुवार 12 अक्टूबर को होने वाला मुकाबला अब मंगलवार 10 अक्टूबर को खेला जाएगा। लखनऊ में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच 13 अक्टूबर 2023 को खेला जाने वाला महामुकाबला अब 24 घंटे पहले 12 अक्टूबर 2023 को खेला जाएगा।
बांग्लादेश – न्यूजीलैंड मैच का शेड्यूल बदला
इसी तरह बांग्लादेश के खिलाफ न्यूजीलैंड का मैच 14 अक्टूबर को चेन्नई में खेला जाना था, लेकिन अब इसे एक दिन पहले शेड्यूल किया गया है। अब यह मैच शुक्रवार 13 अक्टूबर 2023 को खेला जाएगा। टूर्नामेंट के शुरुआती चरण के शेड्यूल में ही एक छोटा सा बदलाव किया गया है। धर्मशाला में बांग्लादेश और इंग्लैंड के बीच होने वाला मुकाबला अब डे-नाइट की जगह दिन का मुकाबला हो गया है। अब यह मैच सुबह 10:30 बजे (स्थानीय समयानुसार) शुरू होगा।
| तारीख | दिन | टीमें | मैदान | समय |
| 05 अक्टूबर 2023 | गुरुवार | इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड | नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद | दोपहर 2:00 बजे से |
| 06 अक्टूबर 2023 | शुक्रवार | पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड्स | राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद | दोपहर 2:00 बजे से |
| 07 अक्टूबर 2023 | शनिवार | बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान | हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला | सुबह 10:30 बजे से |
| 07 अक्टूबर 2023 | शनिवार | दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका | अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली | दोपहर 2:00 बजे से |
| 08 अक्टूबर 2023 | रविवार | भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया | एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई | दोपहर 2:00 बजे से |
| 09 अक्टूबर 2023 | सोमवार | न्यूजीलैंड बनाम नीदरलैंड्स | राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद | दोपहर 2:00 बजे से |
| 10 अक्टूबर 2023 | मंगलवार | इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश | हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला | सुबह 10:30 बजे से |
| 10 अक्टूबर 2023 | मंगलवार | पाकिस्तान बनाम श्रीलंका | राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद | दोपहर 2:00 बजे से |
| 11 अक्टूबर 2023 | बुधवार | भारत बनाम अफगानिस्तान | अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली | दोपहर 2:00 बजे से |
| 12 अक्टूबर 2023 | गुरुवार | ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका | राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद | दोपहर 2:00 बजे से |
| 13 अक्टूबर 2023 | शुक्रवार | न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश | एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई | दोपहर 2:00 बजे से |
| 14 अक्टूबर 2023 | शनिवार | भारत बनाम पाकिस्तान | नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद | दोपहर 2:00 बजे से |
| 15 अक्टूबर 2023 | रविवार | इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान | अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली | दोपहर 2:00 बजे से |
| 16 अक्टूबर 2023 | सोमवार | ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका | भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ | दोपहर 2:00 बजे से |
| 17 अक्टूबर 2023 | मंगलवार | साउथ अफ्रीका बनाम नीदरलैंड्स | हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला | दोपहर 2:00 बजे से |
| 18 अक्टूबर 2023 | बुधवार | न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान | एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई | दोपहर 2:00 बजे से |
| 19 अक्टूबर 2023 | गुरुवार | भारत बनाम बांग्लादेश | महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे | दोपहर 2:00 बजे से |
| 20 अक्टूबर 2023 | शुक्रवार | ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान | एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु | दोपहर 2:00 बजे से |
| 21 अक्टूबर 2023 | शनिवार | नीदरलैंड बनाम श्रीलंका | भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ | सुबह 10:30 बजे से |
| 21 अक्टूबर 2023 | शनिवार | इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका | वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई | दोपहर 2:00 बजे से |
| 22 अक्टूबर 2023 | रविवार | भारत बनाम न्यूजीलैंड | हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला | दोपहर 2:00 बजे से |
| 23 अक्टूबर 2023 | सोमवार | पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान | एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई | दोपहर 2:00 बजे से |
| 24 अक्टूबर 2023 | मंगलवार | साउथ अफ्रीका बनाम बांग्लादेश | वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई | दोपहर 2:00 बजे से |
| 25 अक्टूबर 2023 | बुधवार | ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड्स | अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली | दोपहर 2:00 बजे से |
| 26 अक्टूबर 2023 | गुरुवार | इंग्लैंड बनाम श्रीलंका | एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु | दोपहर 2:00 बजे से |
| 27 अक्टूबर 2023 | शुक्रवार | पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका | एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई | दोपहर 2:00 बजे से |
| 28 अक्टूबर 2023 | शनिवार | ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड | हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला | सुबह 10:30 बजे से |
| 28 अक्टूबर 2023 | शनिवार | नीदरलैंंड्स बनाम बांग्लादेश | ईडन गार्डन, कोलकाता</td> | दोपहर 2:00 बजे से |
| 29 अक्टूबर 2023 | रविवार | भारत बनाम इंग्लैंड | भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ | दोपहर 2:00 बजे से |
| 30 अक्टूबर 2023 | सोमवार | अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका | महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे | दोपहर 2:00 बजे से |
| 31 अक्टूबर 2023 | मंगलवार | पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश | ईडन गार्डन, कोलकाता | दोपहर 2:00 बजे से |
| 01 नवंबर 2023 | बुधवार | न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका | महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे | दोपहर 2:00 बजे से |
| 02 नवंबर 2023 | गुरुवार | भारत बनाम श्रीलंका | वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई | दोपहर 2:00 बजे से |
| 03 नवंबर 2023 | शुक्रवार | नीदरलैंड्स बनाम अफगानिस्तान | भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ | दोपहर 2:00 बजे से |
| 04 नवंबर 2023 | शनिवार | न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान | एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु | सुबह 10:30 बजे से |
| 04 नवंबर 2023 | शनिवार | इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया | नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद | दोपहर 2:00 बजे से |
| 05 नवंबर 2023 | रविवार | भारत बनाम साउथ अफ्रीका | ईडन गार्डन्स, कोलकाता | दोपहर 2:00 बजे से |
| 06 नवंबर 2023 | सोमवार | बांग्लादेश बनाम श्रीलंका | अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली | दोपहर 2:00 बजे से |
| 07 नवंबर 2023 | मंगलवार | ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान | वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई | दोपहर 2:00 बजे से |
| 08 नवंबर 2023 | बुधवार | इंग्लैंड बनाम नीदरलैंड्स | महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे | दोपहर 2:00 बजे से |
| 09 नवंबर 2023 | गुरुवार | न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका | एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु | दोपहर 2:00 बजे से |
| 10 नवंबर 2023 | शुक्रवार | साउथ अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान | नरेंद्र मोदी स्टेडियम ए ग्राउंड, अहमदाबाद | दोपहर 2:00 बजे से |
| 11 नवंबर 2023 | शनिवार | ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश | महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे | सुबह 10:30 बजे से |
| 11 नवंबर 2023 | शनिवार | पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड | ईडन गार्डन, कोलकाता | दोपहर 2:00 बजे से |
| 12 नवंबर 2023 | रविवार | भारत बनाम नीदरलैंड्स | एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु | सुबह 10:30 बजे से |
| 15 नवंबर 2023 | बुधवार | TBC बनाम TBC, पहला सेमीफाइनल | वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई | दोपहर 2:00 बजे से |
| 16 नवंबर 2023 | गुरुवार | TBC बनाम TBC, दूसरा सेमीफाइनल (दूसरा बनाम तीसरा) | ईडन गार्डन, कोलकाता | दोपहर 2:00 बजे से |
| 19 नवंबर 2023 | रविवार | TBC बनाम TBC, फाइनल | नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद | दोपहर 2:00 बजे से |
12 नवंबर को भारत का मैच
लीग चरण के अंत में 12 नवंबर (रविवार) के डबल-हेडर मुकाबलों के शेड्यूल में बदलाव हुआ है। इस दिन होने वाले मैच एक दिन पहले 11 नवंबर (शनिवार) को कर दिया गया है। पुणे में ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश (सुबह 10:30 बजे) और कोलकाता में इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान (दोपहर 02:00 बजे) होगा। नीदरलैंड के खिलाफ भारत का आखिरी लीग मैच अब 11 के बजाय 12 नवंबर को बेंगलुरु में डे नाइट मैच होगा।
