वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। धर्मशाला में मोहम्मद सिराज ने चौथी ही ओवर में डेवोन कॉनवे को पवेलियन भेजकर रोहित शर्मा के इस फैसले को सही ठहराया। कॉनवे का विकेट न्यूजीलैंड के लिए बड़ा झटका था। वह इस टूर्नामेंट सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे नंबर पर हैं। न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज है।

भारत के खिलाफ बाएं हाथ के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे 9 गेंद का सामना करने के बाद भी खाता नहीं खोल सके। मोहम्मद सिराज के सामने कॉनवे का बल्ला नहीं चलता। दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज के खिलाफ रिकॉर्ड काफी खराब है। सिराज ने पैड पर फुलर लेंथ गेंद थी। कॉनवे ने फ्लिक किया और उन्हें गेंद को बढ़िया टाइम किया था। फॉरवर्ड स्कवायर लेग पर खड़े श्रेयस अय्यर ने दाईं ओर डाइव लगाते हुए दोनों हाथों से शानदार कैच लिया।

मोहम्मद सिराज के खिलाफ डेवोन कॉनवे का रिकॉर्ड

मोहम्मद सिराज ने डेवोन कॉनवे को वनडे क्रिकेट में दूसरी बार आउट किया। 21 गेंद पर उन्होंने 52.38 के स्ट्राइक रेट से 11 रन बनाए हैं। 2023 वर्ल्ड कप में कॉनवे ने 5 पारियों में 1 शतक की मदद से 62.25 के औसत से 249 रन बनाए हैं। नाबाद 152 उनका सर्वोच्च स्कोर है। स्ट्राइक रेट उनका 100.80 का है। कॉनवे आज बड़ी पारी खेलकर सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में शीर्ष पर पहुंच सकते थे, लेकिन वह डक पर आउट हो गए।

टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में 2 बदलाव

विराट कोहली 259 और रोहित शर्मा 265 के पास मोहम्मद रिजवान 294 से आगे निकलने का मौका होगा। कोहली और रोहित बेहतरीन फॉर्म में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग 11 की बात करें तो हार्दिक पंड्या के चोटिल होने के कारण 2 बदलाव हुए हैं। सूर्यकुमार यादव और मोहम्मद शमी को मौका मिला। शमी को शार्दुल ठाकुर की जगह मौका मिला।