2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जब भारतीय टीम की हार अब तक फैंस के दिल में टीस देती है। ये मैच फैंस के लिए इसलिए भी एक दर्द भरी याद है क्योंकि यही मैच उनके चहेते महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच था। इस मैच के बाद महेंद्र सिंह धोनी की आंखों में आंसू नजर आए। सालों बाद भारतीय कप्तान ने इसका कारण बताया है।

धोनी ने बताया रोने का कारण

गुरुवार को बेंगलुरु में एक इवेंट में बात करते हुए धोनी ने उस सेमीफाइनल की हार के बारे में बताया। उन्होंने कहा, ‘जब आप एक करीबी मैच हारते हैं तो भावनाओं पर काबू रखना आसान नहीं होता है। मैं हर मैच के लिए अपना प्लान तैयार रखता हूं और उस दिन वह मेरा आखिरी मैच था। मैंने ऐलान एक साल बाद किया लेकिन मैंने फैसला उसी दिन कर लिया था। हमें कुछ गैजेट दिए जाते हैं जो मैं ट्रेनर को वापस करने गया। उन्होंने कहा कि रख लो काम आएगा। मैं उन्हें कैसा बताता कि अब ये मेरे काम नहीं आएगा।’

भावुक हो गए महेंद्र सिंह धोनी

उन्होंने आगे कहा, ‘आपकी भावनाओं काबू में नहीं होती हैं, आप 12-15 साल से क्रिकेट खेल रहे हो और तब एहसास होता है कि अब आपको देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका नहीं मिलेगा। ये बहुत भवनात्मक पल होता है।’ धोनी के मुताबिक यही सब सोचते हुए उस मैच के बाद उनकी आंखों में आंसू आ गए थे।

धोनी ने इस मैच के बाद रिटायरमेंट के बारे में कुछ नहीं कहा था। 15 अगस्त 2020 को संन्यास का ऐलान किया था। उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरों के साथ एक वीडियो शेयर किया। वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘आपके प्यार और साथ के लिए शुक्रिया। 1929 से मुझे रिटायर समझिए।’ इसके बाद से वह आईपीएल में खेल रहे हैं। हालांकि जल्द ही इसे भी अलविदा कह देंगे।