World Championship of Legends 2025: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 के 11वें मुकाबले में मोहम्मद हफीज की कप्तानी में पाकिस्तान चैंपियंस ने वेस्टइंडीज चैंपियंस को 49 रन से हरा दिया। ये पाकिस्तान की चौथे मैच में तीसरी जीत रही और इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को पीछे छोड़ दिया और अंकतालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई।
पाकिस्तान बना नंबर 1
वेस्टइंडीज को हराने से पहले पाकिस्तान की टीम तीसरे नंबर पर थी और वो साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया से पीछे चल रही थी, लेकिन इंडीज को हराने के साथ ही पाकिस्तान टीम के कुल 7 अंक हो गए और वो टेबल-टॉपर बन गई। पाकिस्तान ने अब तक 4 में से 3 मैच जीते हैं जबकि एक मैच जो भारत के खिलाफ होना था वो रद्द हो गया था और दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले थे।
साउथ अफ्रीका की टीम अब दूसरे नंबर पर चली गई है जिसने 4 में से 3 जीत के साथ 6 अंक हासिल किए हैं तो वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 3 मैचों में से 2 जीत हासिल किए हैं और इस टीम का एक मुकाबला भी बिना किसी नतीजे के समाप्त हुआ था। कंगारू टीम के 5 अंक हैं और ये तीसरे स्थान पर खिसक गई।
इस लीग के 11वें मैच के खत्म होने तक अंकतालिका में वेस्टइंडीज की टीम 2 अंक के साथ चौथे नंबर पर है जबकि इंग्लैंड की टीम के एक अंक हैं और वो पांचवें स्थान पर है जबकि इंडिया की टीम के भी एक ही अंक हैं और वो छठे स्थान पर है। इंडिया ने अब तक 3 मैच खेलेट हैं जिसमें से उसे 2 में हार मिली है जबकि पाकिस्तान के खिलाफ होने वाला मैच रद्द कर दिया गया था। इंडिया को अब तक साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया ने हराया है।
WCL 2025 में 11 मैच के बाद अंकतालिका
पाकिस्तान | 4 (मैच) | 3 (जीत) | 0 (हार) | 0 (टाई) | 1 (नो रिजल्ट) | 7(अंक) | 0.9 (नेट रन रेट) | |
साउथ अफ्रीका | 4 | 3 | 1 | 0 | 0 | 6 | 1.812 | |
ऑस्ट्रेलिया | 3 | 2 | 0 | 0 | 1 | 5 | 3.763 | |
वेस्टइंडीज | 4 | 1 | 3 | 0 | 0 | 2 | -1.76 | |
इंग्लैंड | 4 | 0 | 3 | 0 | 1 | 1 | -1.431 | |
इंडिया | 3 | 0 | 2 | 0 | 1 | 1 | -2.227 |