Womens World Cup 2025 Points Table: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का तीसरा मैच पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान को बांग्लादेश के हाथों 7 विकेट से हार झेलनी पड़ी और पाकिस्तान महिला टीम की शुरुआत हार के साथ हुई। इस मुकाबले में बांग्लादेश को जीत मिली, लेकिन इससे अंकतालिका में भारत को नुकसान हुआ और हरमनप्रीत कौर की टीम नीचे आ गई।
बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराया
बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैच में पाकिस्तान ने पहले बैटिंग की और 38.3 ओवर में 129 रन के स्कोर पर ही आउट हो गई। इसके जबाव में बांग्लादेश की टीम ने 31.3 ओवर में 3 विकेट पर 131 रन बनाते हुए मैच में जीत दर्ज की और अंकतालिका में अपना खाता भी खोल लिया।
भारत अंकतालिका में तीसरे नंबर पर
पाकिस्तान को हराते ही बांग्लादेश की टीम अंकतालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई जबकि भारत को तीसरे स्थान पर खिसकना पड़ा। इस सीजन के पहले तीन मैचों तक अंकतालिका में फिलहाल ऑस्ट्रेलिया पहले स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश और भारत ने अपने-अपने पहले मैच जीते हैं और तीनों के 2-2 अंक हैं, लेकिन रन रेट से आधार पर कंगारू टीम नंबर 1, बांग्लादेश नंबर 2 और भारत अभी नंबर 3 है। आगे अन्य मुकाबले होने पर इसमें बदलाव की संभावना है। वैसे पाकिस्तान की टीम ये मैच गंवाने के बाद 5वें नंबर पर है।
पाकिस्तान-बांग्लादेश मैच के बाद महिला वनडे वर्ल्ड 2025 की अंकतालिका
टीम | मैच | जीत | हार | अंक | रन रेट |
ऑस्ट्रेलिया | 1 | 1 | 0 | 2 | 1.78 |
पाकिस्तान | 1 | 1 | 0 | 2 | 1.623 |
भारत | 1 | 1 | 0 | 2 | 1.255 |
श्रीलंका | 1 | 0 | 1 | 0 | -1.255 |
पाकिस्तान | 1 | 0 | 1 | 0 | -1.623 |
न्यूजीलैंड | 1 | 0 | 1 | 0 | -1.78 |
इंग्लैंड | – | – | – | – | – |
साउथ अफ्रीका | – | – | – | – | – |