महिला टी20 विश्व कप 2024 तीन अक्टूबर से शुरू होगा। इसमें 10 टीमें (भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज) हिस्सा लेंगी। भारत अपना पहला मैच शुक्रवार 4 अक्टूबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगा।

महिला टी20 विश्व कप 2024 कहां खेला जाएगा। महिला टी20 विश्व कप 2024 का शेड्यूल (पूरा कार्यक्रम) क्या है? टूर्नामेंट में कौन-कौन सी टीमें हिस्सा लेंगी? उनके लिए किन-किन खिलाड़ियों का चयन किया गया है। टूर्नामेंट का गत विजेता कौन हैं? यहां 2024 महिला टी20 विश्व कप के बारे में सभी जानकारी दी गई है।

  • महिला टी20 विश्व कप कब आयोजित किया जा रहा है?
    महिला विश्व कप 3 से 20 अक्टूबर तक खेला जाएगा।
  • महिला टी20 विश्व कप कहाँ आयोजित किया जा रहा है?
    महिला विश्व कप संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित किया जा रहा है। शुरू में इसे बांग्लादेश में आयोजित किया जाना था, लेकिन देश में राजनीतिक अशांति के कारण इसे यूएई में स्थानांतरित कर दिया गया है। हालांकि, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपने मेजबानी अधिकार बरकरार रखे हैं।
  • महिला टी20 विश्व कप का फॉर्मेट क्या है?
    10 टीमों को 5-5 के दो समूहों में विभाजित किया गया है। हर टीम एक-दूसरे से एक-एक बार और कुल 4 मैच खेलेगी। हर ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेगी। आगामी 28 सितंबर से एक अक्टूबर 2024 तक वार्म-अप मैच खेले जाएंगे। तीन से 15 अक्टूबर तक ग्रुप स्टेज के मुकाबले होंगे। 17 अक्टूबर को पहला और 18 अक्टूबर को दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा, जबकि फाइनल 20 अक्टूबर को खेला जाएगा।
  • कौन-कौन सी टीमें महिला टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतने की प्रमुख दावेदार हैं?
    प्रमुख दावेदारों के बारे में हर चर्चा ऑस्ट्रेलिया से शुरू होती है, जिसने रिकॉर्ड छह खिताब जीते हैं। हालांकि, इंग्लैंड और भारत दोनों हाल ही में शानदार फॉर्म में हैं। वे भी दो फेवरिट टीमों में से एक हैं। इसमें एक डार्क हॉर्स श्रीलंका भी हो सकता है, जिसने साल की शुरुआत में एशिया कप जीतकर भारत को चौंका दिया था।

Women’s T20 World Cup 2024 Full Schedule In Hindi: Watch Here

तारीखदिनटीमेमैच संख्याग्रुपस्टेडियम, शहरसमय (भारतीय समयानुसार)
03 अक्टूबर 2024गुरुवारबांग्लादेश महिला बनाम स्कॉटलैंड महिलापहला मैचग्रुप Bशारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाहदोपहर 3:30 बजे से
03 अक्टूबर 2024गुरुवारपाकिस्तान महिला बनाम श्रीलंका महिलादूसरा मैचग्रुप Aशारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाहशाम 7:30 बजे से
04 अक्टूबर 2024शुक्रवारसाउथ अफ्रीका महिला बनाम वेस्टइंडीज महिलातीसरा मैचग्रुप Bदुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबईदोपहर 3:30 बजे से
04 अक्टूबर 2024शुक्रवारभारत महिला बनाम न्यूजीलैंड महिलाचौथा मैचग्रुप Aदुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबईशाम 7:30 बजे से
05 अक्टूबर 2024शनिवारबांग्लादेश महिला बनाम इंग्लैंड महिलापांचवां मैचग्रुप Bशारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाहदोपहर 3:30 बजे से
05 अक्टूबर 2024शनिवारऑस्ट्रेलिया महिला बनाम श्रीलंका महिलाछठा मैचग्रुप Aशारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाहशाम 7:30 बजे से
06 अक्टूबर 2024रविवारभारत महिला बनाम पाकिस्तान महिलासातवां मैचग्रुप Aदुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबईदोपहर 3:30 बजे से
06 अक्टूबर 2024रविवारवेस्टइंडीज महिला बनाम स्कॉटलैंड महिलाआठवां मैचग्रुप Bदुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबईशाम 7:30 बजे से
07 अक्टूबर 2024सोमवारइंग्लैंड महिला बनाम साउथ अफ्रीका महिलानौवां मैचग्रुप Bशारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाहशाम 7:30 बजे से
08 अक्टूबर 2024मंगलवारऑस्ट्रेलिया महिला बनाम न्यूजीलैंड महिलादसवां मैचग्रुप Aशारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाहशाम 7:30 बजे से
09 अक्टूबर 2024बुधवारसाउथ अफ्रीका महिला बनाम स्कॉटलैंड महिला11वां मैचग्रुप Bदुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबईदोपहर 3:30 बजे से
09 अक्टूबर 2024बुधवारभारत महिला बनाम श्रीलंका महिला12वां मैचग्रुप Aदुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबईशाम 7:30 बजे से
10 अक्टूबर 2024गुरुवारबांग्लादेश महिला बनाम वेस्टइंडीज महिला13वां मैचग्रुप Bशारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाहशाम 7:30 बजे से
11 अक्टूबर 2024शुक्रवारऑस्ट्रेलिया महिला बनाम पाकिस्तान महिला14वां मैचग्रुप Aदुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबईशाम 7:30 बजे से
12 अक्टूबर 2024शनिवारन्यूजीलैंड महिला बनाम श्रीलंका महिला15वां मैचग्रुप Aशारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाहदोपहर 3:30 बजे से
12 अक्टूबर 2024शनिवारबांग्लादेश महिला बनाम साउथ अफ्रीका महिला16वां मैचग्रुप Bदुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबईशाम 7:30 बजे से
13 अक्टूबर 2024रविवारइंग्लैंड महिला बनाम स्कॉटलैंड महिला17वां मैचग्रुप Bशारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाहदोपहर 3:30 बजे से
13 अक्टूबर 2024रविवारभारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला18वां मैचग्रुप Aशारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाहशाम 7:30 बजे से
14 अक्टूबर 2024सोमवारपाकिस्तान महिला बनाम न्यूजीलैंड महिला19वां मैचग्रुप Aदुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबईशाम 7:30 बजे से
15 अक्टूबर 2024मंगलवारइंग्लैंड महिला बनाम वेस्टइंडीज महिला20वां मैचग्रुप Bदुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबईशाम 7:30 बजे से
17 अक्टूबर 2024गुरुवारअभी तय नहींपहला सेमीफाइनलदुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबईशाम 7:30 बजे से
18 अक्टूबर 2024शुक्रवारअभी तय नहींदूसरा सेमीफाइनलशारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाहशाम 7:30 बजे से
20 अक्टूबर 2024रविवारअभी तय नहींफाइनलदुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबईशाम 7:30 बजे से

Women’s T20 World Cup 2024 All Team Full Squads, Players List In Hindi: Watch Here

ग्रुप ए की टीमों के खिलाड़ियों की सूची

ऑस्ट्रेलियाई टीम: एलिसा हीली (कप्तान), डार्सी ब्राउन, ऐश गार्डनर, किम गैरेथ, ग्रेस हैरिस, अलाना किंग, फोबे लिचफील्ड, ताहलिया मैक्ग्रा (उपकप्तान), सोफी मोलिनक्स, बेथ मूनी, एलिसा पेरी, मेगन शट, एनाबेल सदरलैंड, तायला व्लामिनक, जॉर्जिया वेयरहैम।

भारतीय टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप कप्तान), शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, यास्तिका भाटिया (फिटनेस के अधीन), पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल (फिटनेस के अधीन), सजना सजीवन। ट्रैवलिंग रिजर्व: उमा छेत्री (विकेटकीपर), तनुजा कंवेर, साइमा ठाकोर। नॉन-ट्रैवलिंग रिजर्व: राघवी बिस्ट, प्रिया मिश्रा।

न्यूजीलैंड की टीम: सोफी डिवाइन (कप्तान), सूजी बेट्स, ईडन कार्सन, इजी गेज, मैडी ग्रीन, ब्रुक हॉलिडे, फ्रान जोनास, लेघ कास्पेरेक, मेली केर, जेस केर, रोजमेरी मेयर, मौली पेनफोल्ड, जॉर्जिया प्लिमर, हन्ना रोवे, ली ताहुहु।

पाकिस्तान की टीम: फातिमा सना (कप्तान), आलिया रियाज, डायना बेग, गुल फिरोजा, इरम जावेद, मुनीबा अली, नशरा सुंधू, निदा डार, ओमैमा सोहेल, सदफ शमास, सादिया इकबाल (फिटनेस के अधीन), सिदरा अमीन, सैयदा अरूब शाह, तस्मिया रुबाब, तुबा हसन। ट्रैवलिंग रिजर्व: नाजिहा अल्वी (विकेटकीपर)। नॉन-ट्रैवलिंग रिजर्व: रमीन शमीम, उम्म-ए-हानी।

श्रीलंकाई टीम: श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने महिला टी20 विश्व कप 2024 के लिए अब तक टीम की घोषणा नहीं की है।

ग्रुप बी की टीमों के खिलाड़ियों की सूची

बांग्लादेश टीम: निगार सुल्ताना जोती (कप्तान), नाहिदा अख्तर, मुर्शिदा खातून, शोर्ना अख्तर, रितु मोनी, शोभना मोस्तरी, राबिया खान, सुल्ताना खातून, फाहिमा खातून, मारूफा अख्तर, जहांआरा आलम, दिलारा अख्तर, ताज नेहर, शाति रानी, ​​दिशा बिस्वास।

इंग्लैंड की टीम: हीथर नाइट (कप्तान), डैनी व्याट, सोफिया डंकले, नैट साइवर-ब्रंट, एलिस कैप्सी, एमी जोंस (विकेटकीपर), सोफी एक्लेस्टोन, चार्ली डीन, सारा ग्लेन, लॉरेन बेल, माया बाउचियर, लिंसी स्मिथ, फ्रेया केम्प, डैनी गिब्सन, बेस हीथ।

स्कॉटलैंड की टीम: कैथरीन ब्राइस (कप्तान), सारा ब्राइस (उपकप्तान), लोर्ना जैक-ब्राउन, एब्बी ऐटकेन-ड्रमंड, अब्ताहा मकसूद, सास्किया होर्ले, कोले एबेल, प्रियानाज चटर्जी, मेगन मैककॉल, डार्सी कार्टर, आइल्सा लिस्टर, हन्ना रेनी, राचेल स्लेटर, कैथरीन फ्रेजर, ओलिविया बेल।

साउथ अफ्रीका की टीम: लॉरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), एनेके बॉश, ताजमिन ब्रिट्स, नादीन डिक्लार्क, एनेरी डर्कसेन, मिके डिरिडर, अयांडा ह्लुबी, सिनालो जाफ्ता, मारिजैन कैप, अयाबोंगा खाका, सुने लुस, नॉनकुलुलेको म्लाबा, सेशनी नायडू, तुमी सेखुखुने, कोले ट्रायॉन। नॉन ट्रैवलिंग रिजर्व: मियाने स्मिट।

वेस्टइंडीज की टीम: हेले मैथ्यूज (कप्तान), आलिया एलेने, शमिलिया कॉनेल, डींड्रा डॉटिन, शेमाइन कैंपबेल (उप-कप्तान, विकेटकीपर), अशमिनी मुनिसर, अफी फ्लेचर, स्टैफनी टेलर, चिनेले हेनरी, चेडियन नेशन, कियाना जोसेफ, ज़ैदा जेम्स, करिश्मा रामहरैक, मैंडी मंगरू, नेरिसा क्राफ्टन।

Women’s T20 World Cup 2024 Live Streaming In Hindi: Watch Here

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 का भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। टूर्नामेंट की लाइव स्ट्रीमिंग Disney+ Hotstar (डिज्नी+हॉटस्टार) पर उपलब्ध होगी। संयुक्त राज्य अमेरिका में महिला T20 विश्व कप का लाइव टेलीकास्ट विलो टीवी पर किया जाएगा। टूर्नामेंट की लाइव स्ट्रीमिंग ESPN की ऑनलाइन सेवा, ESPN+ पर उपलब्ध होगी।