इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर जो रूट ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट में 12 हजार रन पूरे किए। वह टेस्ट क्रिकेट में वर्तमान ने 7वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वह टेस्ट क्रिकेट में मास्टर ब्लास्ट सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा रन के रिकॉर्ड से मुश्किल से 4000 रन पीछे हैं। तेंदुलकर के 15,921 रन हैं। वहीं 33 साल के रूट के 143 टेस्ट की 261 पारी में 12,027 रन हैं।

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर रिकी पोंटिंग का मानना है कि अगर इंग्लैंड साल में 10 से 14 टेस्ट खेलता है तो जो रूट अगले 3-4 साल में तेंदुलकर को पीछे छोड़ देंगे। वह 37 साल की उम्र तक टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। पोंटिंग के 13,378 रन से रूट 1351 रन पीछे हैं। रूट ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया। अब वह श्रीलंका के खिलाफ भी अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे।

पोंटिंग ने क्या कहा

इससे पहले पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू पर संजना गणेशन से कहा, “वह ऐसा कर सकते हैं। वह 33 वर्ष के हैं… 3000 से अधिक रन पीछे है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि वे कितने टेस्ट मैच खेलते हैं, लेकिन अगर वे साल में 10 से 14 टेस्ट मैच खेल रहे हैं। अगर साल में 800 से 1000 रन बना रहे हैं, तो इसका मतलब है कि उन्हें वहां पहुंचने में केवल तीन या चार साल लगेंगे। तो वह 37 (वर्ष) की उम्र तक पहुंच जाएंगे। अगर उनमें भूख बनी रहती है, तो उसके ऐसा करने की पूरी संभावना है।”

खिलाड़ीसमयमैचपारीनॉट आउटरनसर्वोच्च स्कोरऔसतगेंदस्ट्राइक रेट10050
सचिन तेंदुलकर1989-20132003293315921248*53.7829437+54.045168
रिकी पोंटिंग1995-2012168287291337825751.852278258.724162
जैक्स कैलिस1995-2013166280401328922455.372890345.974558
रिाहुल द्रविड़1996-2012164286321328827052.313125842.513663
एलेस्टर कुक2006-2018161291161247229445.352656246.953357
कुमार संगाकारा2000-2015134233171240031957.42288254.193852
जो रूट2012-2024143261211202725450.112120756.713263
ब्रायन लारा1990-2006131232611953400*52.881975360.513448
शिवनारयण चंद्रपाल1994-20151642804911867203*51.372739543.313066
महेला जयवर्ध्ने1997-2014149252151181437449.842295951.453450
एलेन बॉर्डर1978-1994156265441117420550.5627002+41.092763
टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज