सचिन तेंदुलकर ने भले ही इंटरनेशल क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो, लेकिन वह उनकी फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई है। वह सोशल मीडिया के जरिए अपने चाहने वालों से लगातार संपर्क में बने रहते हैं। सचिन ने 14 जुलाई की शाम इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर किया। इसमें वह 3 अलग-अलग लुक में नजर आए। पहले उन्होंने पूरी दाढ़ी रखी। दूसरे लुक में उन्होंने दाढ़ी छोटी की और मूछों में नजर आए। तीसरे में वह क्लीन शेव दिखे।

सचिन ने वीडियो के कैप्शन के जरिए बताया कि उन्होंने यह सब 30 सेकंड में किया है। उन्होंने लिखा, ‘30 सेकंड में साफ। हमेशा के लिए कुछ भी नहीं रहता! मुझे क्लीन शेव पसंद है… आपका क्या?’ उनकी यह पोस्ट थोड़ी ही देर में वायरल हो गई। चार घंटे के भीतर 5.6 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके थे, जबकि 6000 से ज्यादा कमेंट्स आ चुके थे। कमेंट्स और रिएक्शन देने वालों में वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह और उनके बचपन और क्रिकेट के साथी विनोद कांबली भी शामिल हैं। विनोद कांबली ने तो उन्हें नया नाम ही दे दिया।

वीरेंद्र सहवाग ने राइजिंग हैंड्स वाली इमोजी पोस्ट की। वहीं, हरभजन सिंह ने ओके gesture वाली इमोजी पोस्ट की। कांबली ने सचिन को नया नाम देते हुए लिखा, ‘चाबुक मास्टर ब्लास्टर।’ इसके बाद ताली बजाने वाली इमोजी भी पोस्ट की।

सचिन तेंदुलकर ने अपने जन्मदिन 24 अप्रैल को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था। इसमें वह दाढ़ी में दिखे थे। इसके बाद वह कई तस्वीरों और वीडियोज में इसी तरह नजर आए। अब लगता है कि सचिन को अहसास हो गयाहै कि क्लीन शेव ही उनकी पहली पसंद है। शायद अब वह क्लीन शेव लुक को ही बरकरार रखना चाहेंगे।

सचिन तेंदुलकर की पसंद के अंदाज पर फैंस ने भी उनकी बात मानी। एक यूजर ने कमेंट किया, ‘आखिरी वाला लुक शानदार है सर।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘15 साल छोटा।’ एक अन्य प्रशंसक ने दिल वाले इमोजी के साथ कमेंट करते हुए लिखा, ‘आखिरी लुक _ हमेशा के लिए पसंदीदा।’ एक अन्य यूजर ने इमोजी की झड़ी लगाते हुए कमेंट किया, ‘क्लीन शेव ही हमेशा हमारा तेंदुलकर है।’