Wankhede Stadium Pitch Report, MI vs RR Match 42: आईपीएल 2023 में रविवार को दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच होगा, वहीं दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ये मुकाबला खेला जाना है। लगातार दो मैच हारने के बाद मुंबई इंडियंस की टीम जीत के लिए बेताब है।
मुंबई को जीत की जरूरत
राजस्थान रॉयल्स ने आठ मैचों में पांच में जीत हासिल की है। नहीं तीन में उसे हार मिली। 10 अंकों के साथ वो दूसरे स्थान पर है। वहीं चार हार के साथ मुंबई इंडियंस की टीम नौवें स्थान पर है। अपने घर पर ये टीम किसी भी हाल में जीत चाहेगी। पांच बार की ये चैंपियन पिछले सीजन में आखिरी स्थान पर रही थी वहीं राजस्थान ने फाइनल तक का सफर तय किया था।
IPL 2023: पढ़ें मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच से जुड़े अपडेट्स
बल्लेबाजों को मिलेगी पिच से मदद
वानखेड़े की पिच हमेशा से ही बल्लेबाजों के पक्ष में रही है। यहां कई बार हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिले हैं। बल्लेबाजों के अलावा ये पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार रहेगी। नई गेंद को यहां अच्छा स्विंग और बाउंस मिलेगा। स्पिनर्स को केवल बीच के ओवर्स में ही मदद मिल पाएगी। इस मैदान पर ओस की अहम भूमिका होगी ऐसे में टॉस जीतना काफी अहम होगा।
छाए रहेंगे काले बादल
मौसम की बात करें तो यहां बारिश का खलल देखने को मिल सकता है। मैदान पर काले बादल छाए रहेंगे। तापमान यहां 27 से 31 डिग्री के बीच रहेगा। मुंबई में ह्यूमिडिटी का भी काफी असर देखने को मिलता है। मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच अब तक 27 मैच खेले गए हैं. इन 27 मैचों में से 14 में मुंबई इंडियंस को जीत मिली है वहीं राजस्थान रॉयल्स 12 ने मैच जीते हैं.