VIVO Pro Kabaddi League 2019 , Gujarat Fortunegiants vs Dabang Delhi:  प्रो कबड्डी लीग के सातवें संस्कारण का 20वां मैच गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स और दबंग दिल्ली के बीच खेला गया। मुंबई के सरदार वल्लभभाई पटेल इंडोर स्टेडियम में खेले गए इस मैच में गुजरात ने दिल्ली को पांच अंकों के अंतर से हरा दिया। थी। ये दबंग दिल्ली की इस सीज़न की पहली हार है। गुजरात ने इस मैच की बेहतरीन शुरुआत करते हुए पहले तीन अंक हासिल किए लेकिन बाद में दिल्ली ने शानदार वापसी की और पहले हाफ का अंत बढ़त के साथ किया।

लेकिन दूसरे हाफ में एक बार फिर गुजरात ने बेहतरीन खेल दिखाया और दिल्ली को 31-26 के अंतर से हरा दिया। गुजरात के लिए सबसे ज्यादा मोरे बी ने 9 अंक झटके। वहीं उनके अलावा रोहित ने 8, सचिन ने 4 और परवेश ने 2 अंक हासिल किए। दिल्ली के लिए नवीन कुमार ने 10, चंद्रन रंजीत ने 5 और सईद गफ्फारी ने दो अंक हासिल किए। इससे पहले गुजरात ने बेंगलुरु बुल्स को 24-42, यूपी योद्धा को 44-19 से मात दी

[show_pro_kabaddi_scorecard id=”1704″]

Live Blog

20:18 (IST)01 Aug 2019
दिल्ली ऑल आउट

दूसरे हाफ के 13वें मिनट में गुजरात फॉर्च्यूनजायंट की टीम ने दबंग दिल्ली को ऑल आउट किया और 4 अंकों की  बढ़त हासिल की। 

 
20:07 (IST)01 Aug 2019
दो अंकों की बढ़त

गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स ने एक बार फिर वापसी की और दबंग दिल्ली के ऊपर दो अंकों की बढ़त बना ली है।

19:50 (IST)01 Aug 2019
चार अंकों की बढ़त बनाई

दबंग दिल्ली की शानदार वापसी, नवीन के 5 अंकों की मदद से गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स के खिलाफ चार अंकों की बढ़त बनाई।

19:43 (IST)01 Aug 2019
एक अंक रेड से

अबतक दिल्ली को मात्र एक अंक रेड में मिला है जो नवीन कुमार लेकर आए थे। अबतक मिले चार अंकों में तीन अंक दिल्ली को टैकल से मिले हैं।

19:38 (IST)01 Aug 2019
नवीन ने कराई वापसी

नवीन कुमार की बेहतरीन रेड सुनील कुमार को आउट करते हुए दबंग दिल्ली को कराई बेहतरीन वापसी।

19:33 (IST)01 Aug 2019
प्वाइंट दिलाकर बढ़त दिलाई

गुजरात और दिल्ली  के बीच मैच शुरू। गुजरात की ओर से सचिन ने पहला रेड किया और अपनी टीम को एक प्वाइंट दिलाकर बढ़त दिलाई।