IPL 2021 RCB vs KKR, DC vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के 11वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। दिल्ली ने मैच में पंजाब को 6 विकेट से हराकर दूसरी जीत दर्ज की। वह पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार गया था। वहीं, पहले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराया था।
पंजाब ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन बनाए। दिल्ली ने 18.2 ओवर में 4 विकेट पर 198 रन बना लिए। शिखर धवन ने दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 49 गेंद पर 92 रन बनाए। वे टूर्नामेंट में अपने तीसरे शतक से चूक गए। धवन ने अपनी पारी में 13 चौके और दो छक्के लगाए। पृथ्वी शॉ ने 17 गेंद पर 32, मार्कस स्टोइनिस ने 17 गेंद पर नाबाद 27 और ललित यादव ने 6 गेंद पर नाबाद 12 रन बनाए। ऋषभ पंत 15 और स्टीव स्मिथ 9 रन बनाकर आउट हुए।
पंजाब के गेंदबाज इस मैच में काफी महंगे साबित हुए। अनुभवी मोहम्मद शमी ने 4 ओवर में 53 रन लुटाए। झाए रिचर्डसन ने 4 ओवर में 41, रिले मेरेडिथ ने 2.2 ओवर में 35, दीपक हुड्डा ने 2 ओवर में 18 और जलज सक्सेना ने 3 ओवर में 27 रन लुटाए। अर्शदीप सिंह ने 3 ओवर में 22 रन देकर एक विकेट लिए।
इससे पहले पंजाब के लिए मयंक अग्रवाल ने सबसे ज्यादा 69 रन बनाए। केएल राहुल ने 61 रनों की पारी खेली। मयंक ने 36 गेंद की पारी में 7 चौके और 4 छक्के लगाए। वहीं, राहुल ने 51 गेंद की पारी में 7 चौके और 2 छक्के लगाए। क्रिस गेल 11 और निकोलस पूरन 9 रन बनाकर आउट हुए। देखिए टूर्नामेंट में अब तक किसने बनाए सबसे ज्यादा रन और किसने लिए सबसे ज्यादा विकेट
शाहरुख खान और दीपक हुड्डा ने आखिरी ओवरों में तूफानी पारी खेली। दीपक 13 गेंद पर 2 छक्कों की मदद से 22 रन बनाकर नाबाद रहे। आखिरी ओवर में बल्लेबाजी के लिए उतरे शाहरुख खान ने क्रिस वोक्स को 15 रन मारे। उन्होंने 5 गेंद पर 2 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 15 रन बनाए। दिल्ली के लिए क्रिस वोक्स, लुकमन मेरिवाला, कगिसो रबाडा और आवेश खान ने एक-एक विकेट लिए।
दूसरी ओर, सीजन के 10वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर (आरसीबी) ने कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) को 38 रन से हरा दिया। इसके साथ ही आरसीबी ने आईपीएल 2021 में जीत की हैट्रिक लगाई। यही नहीं आरसीबी ने आईपीएल के इतिहास में पहली बार अपने शुरुआती तीन मुकाबलों में जीत हासिल की है।
DC vs PBKS Playing 11, IPL 2021 Live Score Updates: यहां देखिए दिल्ली-पंजाब की प्लेइंग-11
दिल्ली कैपिटल्स ने 15 ओवर में 3 विकेट पर 152 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 30 गेंदों पर 44 रनों की जरूरत है। शिखर धवन शतक लगाने से चूक गए। उन्होंने झाए रिचर्डसन ने क्लीन बोल्ड कर दिया। धवन ने 49 गेंदों की पारी में 92 रन बनाए। इस दौरान 13 चौके और 2 छक्के लगाए। ऋषभ पंत और मार्कस स्टोइनिस क्रीज पर हैं।
दिल्ली कैपिटल्स को दूसरा झटका स्टीव स्मिथ के रूप में लगा। वे 12 गेंद पर 9 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बल्ले से एक भी बाउंड्री नहीं आई। स्मिथ का दिल्ली के लिए ये पहला मैच था। टीम ने 12 ओवर में 2 विकेट पर 117 रन बना लिए हैं। शिखर धवन 41 गेंद पर 71 रन बनाकर नाबाद हैं। कप्तान ऋषभ पंत ने 2 गेंद पर 3 रन बनाए हैं।
दिल्ली की पारी के आधे ओवर समाप्त हो चुके हैं। उसने 10 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 99 रन बना लिए हैं। शिखर धवन और स्टीव स्मिथ क्रीज पर हैं। धवन ने अपने आईपीएल करियर का 43वां अर्धशतक लगाया है। वहीं, स्मिथ अभी संभलकर खेल रहे हैं। टीम को आखिरी 10 ओवरों में जीत के लिए 97 रन बनाने हैं।
दिल्ली की टीम ने 8 ओवर में बिना किसी नुकसान के 75 रन बना लिए हैं। शिखर धवन और स्टीव स्मिथ क्रीज पर हैं। धवन 25 गेंद पर 5 चौकों की मदद से 37 रन बनाकर नाबाद हैं। वहीं, स्मिथ ने 6 गेंद पर 5 रन बनाए हैं। पृथ्वी शॉ को अर्शदीप सिंह ने क्रिस गेल के हाथों कैच कराया। उन्होंने 17 गेंद पर 32 रन बनाए।
पंजाब किंग्स ने 16 ओवर में 2 विकेट पर 150 रन बना लिए हैं। कप्तान केएल राहुल ने अपने आईपीएल करियर का 23वां अर्धशतक ठोका। वे 51 गेंद पर 61 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 2 छक्के लगाए। क्रिस गेल और दीपक हुड्डा क्रीज पर हैं। दोनों तेजी से रन बना सकते हैं।
पंजाब किंग्स ने 14 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 128 रन बना लिए हैं। कप्तान केएल राहुल ने शानदार अर्धशतक लगाया। वे 45 गेंद पर 50 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने अपनी पारी मं 6 चौके और एक छक्का लगाया है। क्रिस गेल 4 गेंद पर 3 रन बनाकर नाबाद हैं। मयंक अग्रवाल ने सीजन में अपना पहला अर्धशतक लगाया। वे 36 गेंद पर 69 रन बनाकर आउट हुए। लुकमन मेरिवाला की गेंद पर शिखर धवन ने उनका कैच लिया। अग्रवाल ने अपनी पारी में 7 चौके और 4 छक्के लगाए।
पंजाब किंग्स ने 9 ओवर में बिना किसी नुकसान के 87 रन बना लिए हैं। ओपनर केएल राहुल और मयंक अग्रवाल जमकर रन बना रहे हैं। मयंक 22 गेंद पर 46 और राहुल 33 गेंद पर 35 रन बनाकर खेल रहे हैं। मयंक ने अपनी पारी में अब तक 6 चौके और दो छक्के लगाए हैं। वहीं, राहुल ने 6 चौके लगाए हैं।
केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने तूफानी शुरुआत करते हुए 5 ओवर में पंजाब किंग्स के स्कोर को 50 रन तक पहुंचा दिया। दोनों ने पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की है। राहुल 18 गेंद पर 18 और मयंक 13 गेंद पर 30 रन बनाकर खेल रहे हैं।
दिल्ली ने टीम में दो बदलाव किए। टॉम करन की जगह स्टीव स्मिथ और अजिंक्य रहाणे की जगह लुकमन मेरिवाला को शामिल किया है। वहीं, पंजाब किंग्स ने मुरुगन अश्विन की जगह जलज सक्सेना को मौका दिया है। दिल्ली कैपिटल्स को उसके पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स ने हराया था। पंजाब किंग्स को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ हार मिली थी।
केकेआर की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। केकेआर का पांचवां विकेट 14वें ओवर की चौथी गेंद पर गिरा। हर्षल पटेल ने कप्तान इयोन मॉर्गन को विराट कोहली के हाथों कैच कराया। मॉर्गन ने एक चौके और 2 छक्के की मदद से 23 गेंद पर 29 रन बनाए। मॉर्गन की जगह आंद्रे रसेल क्रीज पर आए। केकेआर को अब 6 ओवर में 90 रन बनाने हैं। ऐसे में रसेल को तूफानी बल्लेबाजी करनी होगी, तभी केकेआर को जीत मिल पाएगी।
13 ओवर का खेल हो चुका है। केकेआर का स्कोर 4 विकेट पर 112 रन है। 13वां ओवर ग्लेन मैक्सवेल ने किया। इस ओवर में केकेआर ने 14 रन बनाए। इस ओवर में शाकिब और मॉर्गन ने एक-एक छक्का लगाया। 13 ओवर के बाद इयोन मॉर्गन ने 20 गेंद में 28 रन और शाकिब अल हसन ने 13 गेंद में 15 रन बनाए हैं।
10 ओवर का खेल हो चुका है। केकेआर ने 4 विकेट गंवा दिए हैं। केकेआर को चौथा झटका युजवेंद्र चहल ने दिया। उन्होंने 9वें ओवर की तीसरी गेंद पर दिनेश कार्तिक को एलबीडब्ल्यू किया। कार्तिक 5 गेंद में 2 रन ही बना पाए। कार्तिक की जगह शाकिब अल-हसन बल्लेबाजी के लिए आए। दस ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 4 विकेट पर 83 रन है। मॉर्गन ने 10 गेंद में 11 और शाकिब ने 5 गेंद में 3 रन बनाए हैं।
केकेआर को 7वें ओवर में तीसरा झटका लगा। नितीश राणा युजवेंद्र चहल की पांचवीं गेंद पर डीप मिड-विकेट पर देवदत्त पडिक्कल को अपना कैच थमा बैठे। राणा ने 2 चौके और एक छक्के की मदद से 11 गेंद में 18 रन बनाए। चहल का इस सीजन यह पहला विकेट है। नितीश राणा की जगह दिनेश कार्तिक बल्लेबाजी के लिए आए। आठवां ओवर वाशिंगटन सुंदर ने फेंका। इस ओवर में सिर्फ 6 रन बने। आठ ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 3 विकेट पर 73 रन था। मॉर्गन ने 5 गेंद में 4 और कार्तिक ने 3 गेंद में 2 रन बनाए थे।
केकेआर की पारी के 6 ओवर (पावर प्ले) हो चुके हैं। छह ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 2 विकेट पर 57 रन है। राहुल त्रिपाठी छठे ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हुए। वाशिंगटन सुंदर ने उन्हें मोहम्मद सिराज के हाथों स्क्वायर लेग पर कैच कराया। राहुल 5 चौके की मदद से 20 गेंद में 25 रन बनाकर आउट हुए। राहुल की जगह कप्तान इयोन मॉर्गन क्रीज पर आए। नितीश राणा ने 7 गेंद में 10 रन बनाए हैं।
केकेआर को पहला झटका दूसरे ओवर में लगा। शुभमन गिल 9 गेंद में 21 रन ठोक पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 2 चौके और छक्के लगाए। उन्हें काइल जैमिसन ने पांचवीं गेंद पर मिड-ऑन पर स्थानापन्न खिलाड़ी डेनियल क्रिश्चियन के हाथों कैच कराया। इससे पहले केकेआर की ओर से शुभमन गिल और नितीश राणा ने पारी की शुरुआत की थी।
इस सीजन चेन्नई की पिच पर रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर ही लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा कर पाई है, बाकी सभी टीमें (कोलकाता नाइटराइडर्स और मुंबई इंडियंस) पहले बल्लेबाजी करते हुए ही जीती हैं। शायद यही वजह रही है विराट कोहली ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। उनका यह फैसला ग्लेन मैक्सवेल और एबी डिविलियर्स ने अब तक सही साबित किया है। अब आरसीबी के गेंदबाजों की बारी है।
17वें ओवर में केकेआर को चौथी सफलता मिली पैट कमिंस ने ओवर की आखिरी गेंद पर सेट बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल को हरभजन सिंह के हाथों कैच कराया। मैक्सवेल 9 चौके और 3 छक्के की मदद से 49 गेंद में 78 रन बनाए। मैक्सवेल की जगह काइल जैमिसन बल्लेबाजी के लिए आए। 17 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 4 विकेट पर 148 रन था।
16 ओवर का खेल हो चुका है। आरसीबी का स्कोर 3 विकेट पर 145 रन है। ग्लेन मैक्सवेल ने 45 गेंद में 77 रन बनाए हैं। एबी डिविलियर्स ने 18 गेंद में 31 रन बनाए हैं। दोनों के बीच 29 गेंद में 50 रन की साझेदारी हो चुकी है। प्रसिद्ध कृष्णा के 16वें ओवर में एबी डिविलियर्स ने 2 गेंद में 2 चौके लगाए।
13वां ओवर वरुण चक्रवर्ती ने फेंका। उनके इस ओवर में सिर्फ 5 रन बने। 13 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 3 विकेट पर 106 रन था। मैक्सवेल ने 40 गेंद में 63 और एबी डिविलियर्स ने 5 गेंद में 8 रन बनाए थे। वरुण चक्रवर्ती अब तक 3 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट झटक चुके हैं।
आरसीबी को 12वें ओवर की पहली गेंद पर तीसरा झटका लगा। प्रसिद्ध कृष्णा ने ओपनर देवदत्त पडिक्कल को राहुल त्रिपाठी के हाथों डीप मिड-विकेट पर कैच करा दिया। देवदत्त 2 चौके की मदद से 28 गेंद में 25 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह एबी डिविलियर्स क्रीज पर आए। उन्होंने पांचवीं गेंद पर 2 रन लेकर अपना खाता खोला।
11 ओवर का खेल हो चुका है। आरसीबी का स्कोर 2 विकेट पर 95 रन है। ग्लेन मैक्सवेल ने 34 गेंद में 60 रन बनाए हैं। देवदत्त पडिक्कल ने 27 गेंद में 25 रन बनाए हैं। मैक्सवेल अब तक 8 चौके और 2 छक्के लगा चुके हैं। उन्होंने 9वें ओवर की आखिरी गेंद पर एक रन लेकर अपना अर्धशतक (28 गेंद में) पूरा किया। उनका आईपीएल 2021 में यह लगातार दूसरा अर्धशतक है।
आरसीबी ने पावर प्ले में 2 विकेट खोकर 45 रन बनाए। इसमें ग्लेन मैक्सवेल के 13 गेंद में 24 रन हैं। वह अब तक 3 चौके और एक छक्का लगा चुके हैं। वहीं, देवदत्त पडिक्कल के 16 गेंद में 13 रन हैं। मैक्सवेल ने दो विकेट गिरने का टीम पर कोई असर पड़ने नहीं दिया। उन्होंने और पडिक्कल ने छठे ओवर (शाकिब अल हसन) में 17 रन बटोरे।
विराट कोहली दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हुए। उन्हें वरुण चक्रवर्ती ने राहुल त्रिपाठी के हाथों कवर पर कैच कराया। कोहली 6 गेंद में 5 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह रजत पाटीदार आए। वह भी ओवर की आखिरी गेंद में वरुण का शिकार बन गए। वरुण ने रजत को बोल्ड किया। रजत 2 गेंद में एक रन बनाकर आउट हुए। रजत की जगह ग्लेन मैक्सवेल क्रीज पर आए। तीन ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 2 विकेट पर 12 रन था। देवदत्त ने 10 गेंद में 3 और मैक्सवेल ने एक गेंद में एक रन बनाया था।
आरसीबी की ओर से विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने पारी की शुरुआत की। केकेआर के लिए हरभजन सिंह पहला ओवर लेकर आए। हरभजन की दूसरी गेंद नोबॉल रही। उसकी अगली गेंद पर विराट कोहली ने चौका जड़कर अपना खाता खोला। पहले ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर बिना विकेट खोए 6 रन था।
कोलकाता नाइटराइडर्स: शुभमन गिल, नितीश राणा, राहुल त्रिपाठी, इयोन मोर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), शाकिब अल हसन, आंद्रे रसेल, हरभजन सिंह, वरुण चक्रवर्ती, पैट कमिंस, प्रसिद्ध कृष्णा।
रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर: विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, एबी डिविलियर्स (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, युजवेंद्र चहल, काइल जैमीसन, मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल।
आईपीएल 2021 में इयोन मॉर्गन ने डेथ ओवर्स में आंद्रे रसेल पर बहुत भरोसा जताया है। रसेल उनकी उम्मीदों पर खरे भी उतरे हैं। हालांकि, आरसीबी के खिलाफ उनकी राह आसान नहीं होगी। दरअसल, रसेल का एबी डिविलियर्स के खिलाफ रिकॉर्ड खराब है। डिविलियर्स ने रसेल की गेंदों पर 221.74 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। हालांकि, आरसीबी के खिलाफ रसेल का बल्लेबाजी रिकॉर्ड बहुत शानदार रहा है। उन्होंने विराट कोहली के सेना के खिलाफ मुकाबलों में 223 के स्ट्राइक रेट से 339 रन बनाए हैं।
आईपीएल में दोनों टीमों के बीच अब तक 27 मैच खेले गए हैं। इसमें केकेआर ने 15 और आरसीबी ने 12 में जीत हासिल की है। एम चिदंबरम स्टेडियम में दोनों पहली बार एक दूसरे के आमने-सामने हैं।
आईसीसी रैंकिंग में इयोन मॉर्गन की अगुआई वाली इंग्लैंड की टीम वनडे और टी20 में नंबर-1 पर है। वहीं, विराट की कप्तानी वाली टीम इंडिया इन दोनों फॉर्मेट में दूसरे नंबर पर है। आरसीबी ने अपने पिछले दोनों मुकाबले जीते हैं। केकेआर की टीम 2 में से एक में जीती है, जबकि एक में उसे हार झेलनी पड़ी है। पिछले मुकाबले में दोनों ही टीमों का मध्यक्रम चरमरा गया था।
इस मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स का पलड़ा भारी दिख रहा है। हालांकि, रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर के मुकाबले कोलकाता नाइटराइडर्स का बल्लेबाजी विभाग कमजोर है, लेकिन गेंदबाजी में केकेआर का पलड़ा भारी है। ऐसे में आईपीएल 2021 में आरसीबी को आज अपनी पहली हार झेलनी पड़ सकती है।
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच इस साल कुछ अलग ही बर्ताव कर रही है। स्पिनर्स के लिए अनुकूल रहने वाली इस पिच का बर्ताव इस साल बेहद अलग रहा है। इस सीजन यहां की पिच दूसरी पारी में बहुत धीमी होती जा रही है। हैदराबाद और मुंबई के बीच हुए मैच में भी यही देखने को मिला था। चूंकि यह मैच दिन में होना है, ऐसे में ओस की कोई अहमियतन नहीं होगी। पिच के मिजाज को देखते हुए टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी का फैसला कर सकती है।
विराट कोहली की अगुआई वाली रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर (आरसीबी) अपने दोनों मुकाबले जीतकर अंक तालिका में दूसरे नंबर पर है। इयोन मॉर्गन की कप्तानी में कोलकाता नाइटराइडर्स ने 2 में से एक में जीत हासिल की है। वह अंक तालिका में छठे नंबर पर है।
कोलकाता के खिलाफ मैच से पहले आरसीबी के ऑलराउंडर डैनियल सैम्स कोरोना निगेटिव होने के बाद टीम से जुड़ गए हैं। हालांकि उनके प्लेइंग इलेवन में चुने जाने की संभावना नगण्य है। आरसीबी के कप्तान विराट कोहली आईपीएल 2021 के दोनों मुकाबलों में 33-33 रन बनाकर आउट हुए थे। ऐसे में वह कोलकाता के खिलाफ आईपीएल 2021 में अपना अर्धशतक लगाना चाहेंगे।
बंगलौर और कोलकाता के बीच मैच की शुरुआत दोपहर 3.30 बजे होगी। इस सीजन दोपहर में खेला जाने वाला यह पहला मैच है। दिन में तो नहीं लेकिन जैसे-जैसे तापमान गिरेगा गेंद स्विंग हो सकती है। आरसीबी की टीम जहां बल्लेबाजी में मजबूत है, वहीं गेंदबाजी में कोलकाता का पलड़ा भारी है। ऐसे में इस मैच में हमें गेंद और बल्ले के बीच जंग देखने को मिलेगी।