इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सीजन-11 में शुक्रवार (18 मई) को दिल्ली डेयरडेविल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 34 रन से हराया दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी दिल्ली ने 5 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए थे। टारगेट का पीछा करते हुए चेन्नई 6 विकेट नुकसान पर 128 रन ही बना पाई। चेन्नई की ओर से सबसे ज्यादा रन अंबाती रायुडू ने बनाए। रायुडू ने 29 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल हैं। रायडू के आउट होने पर कप्तान धोनी ने टीम को संभाला लेकिन 23 गेंदों का सामना कर धोनी 17 रन ही बना सके। दिल्ली की ओर से ट्रेंट बोल्ट और अमित मिश्रा ने 2-2 विकेट झटके। वहीं ंसंदीप और हर्षल पटेल को एक-एक विकेट मिला। इस जीत से दिल्ली को कोई फायदा तो नहीं हुआ है, लेकिन उसने चेन्नई को अंकतालिका में पहले स्थान पर जाने से जरूर रोक दिया। चेन्नई इस समय दूसरे स्थान पर है। यह चेन्नई की इस सीजन में पांचवीं हार और दिल्ली की चौथी जीत है।
इससे पहले, पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली को पृथ्वी शॉ के रूप में पहला झटका लगा। पृथ्वी 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद ऋषभ पंत-श्रेयस अय्यर के बीच 54 रन की साझेदारी हुई, जिसने टीम को संभाला लेकिन लुंगी नगिडी ने 11वें ओवर में दो विकेट झटक टीम को फिर से बैकफुट पर ला दिया। ऋषभ पंत 38 रन बनाकर आउट हुए, जबकि श्रेयस अय्यर 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद विजय शंकर (36) और हर्षल पटेल ने तेजतर्रार पारी खेलते हुए टीम को 162 रन तक पहुंचाया। हर्षल पटेल ने 16 गेंदों में 4 छक्के और 1 चौके की मदद से 36 रन बनाए।
इस मैच का आखिरी ओवर ट्रेंट बोल्ट डालने आए। पहली गेंद पर एक रन आया। दूसरी गेंद पर ब्रावो बड़ा शॉट लगाने के चक्कर कैच आउट हो गए। ब्रावो 2 गेंद पर एक रन बनाकर आउट हुए। तीसरी गेंद पर एक रन आया। इस मुकाबले को दिल्ली ने 34 रन से जीत लिया। चेन्नई- 128/6 (20)
18वां ओवर ट्रेंट बोल्ट को सौंपा गया। पहली गेंद पर एक रन। दूसरी और तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं। चौथी गेंद पर धोनी ने तेजी से तीन रन चुराए। पांचवी गेंद पर जड़ेजा ने शानदार शॉट लगाया लेकिन एक रन ही आया। आखिरी गेंद पर धोनी ने तेज शॉट लगाया और कैच आउट हो गए। धोनी 23 गेंद पर 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे। चेन्नई को अभी भी जीत के लिए 12 गेंदों पर 50 रनों की जरूरत है। चेन्नई- 113/5 (18)
संदीप को 16वां ओवर सौंपा गया। पहली गेंद पर रविंद्र जड़ेजा ने शानदार शॉट लगाकर 6 रन बटोरे। दूसरी गेंद पर 2 रन चुराए। तीसरी और चौथी गेंद पर एक-एक रन आया। इस ओवर में जड़ेजा और धोनी ने मिलकर 11 रन जोड़े। चेन्नई- 105/4 (16)
14वां ओवर संदीप को सौंपा। पहली गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में सुरेश रैना विजय शंकर को कैच थमा बैठे। रैना 18 गेंद पर 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे। रेना के आउट होने के बाद सैम बिलिंग्स क्रीज पर आए। दूसरी और तीसरी गेंद पर एक-एक रन आया। चौथी गेंद और पांचवी गेंद पर कोई रन नहीं। इस ओवर में एक विकेट के नुकसान पर सिर्फ 2 रन चेन्नई के खाते में जुड़े। चेन्नई- 92/3 (14)
अपना दूसरा ओवर डालने आए ग्लेन मैक्सवेल की पहली गेंद पर रैना ने चौके से उनका स्वागत किया। दूसरी गेंद पर सिंगल। तीसरी गेंद पर धोनी ने चौका लगाया। चौथी गेंद पर सिंगल। पांचवी गेंद पर कोई रन नहीं। आखिरी गेंद पर भी कोई रन नहीं आया। चेन्नई को यहां से जीत के लिए 48 गेंदों पर 77 रनों की जरूरत है। चेन्नई- 86/2 (12)
हर्षल पटेल 10वां ओवर डालने आए । पहली गेंद पर अंबाती रायडू ने चौका जड़ा। दूसरी और तीसरी गेंद पर एक-एक रन आया । चौथी गेंद पर अंबाती रायडू ने एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया, उन्होंने 28 गेंदों पर 4 चौके और 4 छक्के की मदद से अपने 50 रन पूरे किए। इस ओवर आखिरी गेंद पर अंबाती रायडू शॉट लगाने के चक्कर में मैक्सवेल को कैच थमा बैठे। चेन्नई- 70/2 (10)
7वां ओवर अमित मिश्रा को सौंपा गया। पहली गेंद पर कोई रन नहीं, दूसरी गेंद पर वॉट्सन ने सिंगल लिया। तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं। चौथी गेंद पर एक रन आया। पांचवी गेंद पर वॉट्सन शॉट लगाने के चक्कर में कैच थमा बैठै। वॉट्सन 23 गेंद पर 14 रन बनाकर आउट हुए। चेन्नई- 46/1 (7)
चेन्नई ने 5 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 22 रन बना लिए हैं। शेन वॉट्सन 13, जबकि अंबाती रायडू 8 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। चेन्नई इस वक्त 5.42 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रही है।
चेन्नई ने 5 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 22 रन बना लिए हैं। शेन वॉट्सन 13, जबकि अंबाती रायडू 8 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। चेन्नई इस वक्त 5.42 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रही है।
चेन्नई की ओर से शेन वॉट्सन और अंबाती रायडू सलामी जोड़ी के रूप में मैदान पर आ चुके हैं। गेंद ट्रेंट बोल्ट के हाथों में। पहली चार गेंदें डॉट। पांचवीं बॉल पर डबल। लास्ट गेंद पर सिंगल। चेन्नई- 3/0 (1)
ड्वेन ब्रावो पारी का आखिरी ओवर डालते हुए। पहली बॉल पर हर्षल पटेल ने छक्का लगाया। अगली गेंद पर सिंगल। तीसरी बॉल पर विजय शंकर ने छक्का जड़ा। चौथी बॉल पर एक रन के लिए दौड़। पांचवीं गेंद पर पटेल ने सिक्स जड़ा। लास्ट गेंद पर सिक्स। दिल्ली ने जीत के लिए 163 रन का टारगेट दिया।
लुंगी नगिडी अपना तीसरा ओवर डालते हुए। पहली बॉल डॉट। दूसरी गेंद पर सिंगल। अगली दो गेंदें डॉट। तीसरी बॉल पर सिंगल। लास्ट गेंद पर हर्षल पटेल ने चौका लगाया। दिल्ली- 110/5 (16)
रवींद्र जडेजा अपना आखिरी ओवर डालते हुए। पहली दो गेंदों पर कोई रन नहीं। अगली बॉल पर सिंगल। पांचवीं बॉल पर ग्लेन मैक्सवेल बोल्ड। इसी के साथ दिल्ली को चौथा झटका लगा। दिल्ली- 95/4 (14)
लुंगी नगीडी अपने दूसरे ओवर में। पहली बॉल पर पंत ने सिंगल निकाला। अगली गेंद डॉट। तीसरी बॉल पर अय्यर क्लीन बोल्ड। मैदान पर ग्लेन मैक्सवेल आ चुके हैं। मैक्सवेल ने पहली ही गेंद पर सिंगल के साथ खाता खोला। लास्ट बॉल पर ड्वेन ब्रावो ने पंत का कैच लपका। दिल्ली को तीसरा झटका लगा। दिल्ली- 81/3 (11)
ड्वेन ब्रावो अपने पहले ओवर में। पहली डिलीवरी वाइड। दूसरी बॉल पर पंत ने डबल निकाला। तीसरी गेंद डॉट। अगली दो बॉल पर सिंगल। इस ओवर से कुल 6 रन बने। दिल्ली- 60/0 (9)
ड्वेन ब्रावो अपने पहले ओवर में। पहली डिलीवरी वाइड। दूसरी बॉल पर पंत ने डबल निकाला। तीसरी गेंद डॉट। अगली दो बॉल पर सिंगल। इस ओवर से कुल 6 रन बने। दिल्ली- 60/0 (9)
दिल्ली ने 7 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 47 रन बना लिए हैं। ऋषभ पंत 9, जबकि श्रेयस अय्यर17 रन बनाकर खेल रहे हैं। दिल्ली इस वक्त 6.19 के रन रेट से बल्लेबाजी कर रही है।
दीपक चहर ने अपने तीसरे ओवर की शुरुआत सफलता के साथ की। पहली ही बॉल पर शॉ कैच आउट। दिल्ली को इसी के साथ पहला झटका लगा। क्रीज पर ऋषभ पंत आ चुके हैं। तीसरी बॉल पर पंत चोटिल। अगली बॉल पर अय्यर ने डीप बैकवर्ड प्वाइंट पर चौका लगाया। अय्यर ने ओवर की समाप्ति चौके के साथ की। दिल्ली- 33/1 (5)
दीपक चहर अपने दूसरे ओवर के साथ। पहली बॉल डॉट। अगली डिलीवरी वाइड। दूसरी बॉल डॉट। अगली गेंद पर पृथ्वी शॉ ने लेग साइड की ओर छक्का लगाया। लास्ट गेंद पर सिंगल। इस ओवर से कुल 9 रन बने। दिल्ली- 18/0 (3)
दिल्ली की ओर से सलामी जोड़ी के रूप में पृथ्वी शॉ और श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी के लिए आ चुके हैं। गेंद दीपक चहर के हाथों में। पहली ही डिलीवरी वाइड। पांचवीं गेंद पर शॉ ने चौका जड़ा। दिल्ली- 5/0 (1)
दिल्ली डेयरडेविल्स : श्रेयस अय्यर (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, विजय शंकर, संदीप लामिछाने, हर्षल पटेल, अमित मिश्रा, आवेश खान और ट्रैंट बाउल्ट।
चेन्नई सुपर किंग्स : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान-विकेटकीपर), शेन वाटसन, अंबाती रायडू, सुरेश रैना, सैम बिलिंग्स, ड्वेन ब्रावो, रवींद्र जडेजा, लुंगी नगीदी, हरभजन सिंह, दीपक चहर और शार्दूल ठाकुर।
चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। चेन्नई इस मुकाबले में जीत हासिल कर टॉप पर जाना चाहेगी। वहीं दिल्ली जीत दर्ज कर सम्मान बचाना चाहेगी। फैंस इस मैच को लेकर उत्साहित हैं।
सुपरकिंग्स की गेंदबाजी हालांकि उसकी कमजोर कड़ी कही जा सकती है। शारदुल ठाकुर नौ मैचों में 11 विकेट चटकाकर सीएसके के सबसे सफल गेंदबाज हैं। ब्रावो ने गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन किया है और वह नौ विकेट चटका चुके हैं लेकिन उन्होंने इस दौरान लगभग 10 रन प्रति ओवर के हिसाब से रन लुटाए हैं।
सुपरकिंग्स की टीम अपने बल्लेबाजों और गेंदबाजों के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत पहले ही नॉकआउट के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। रायुडू 12 मैचों में एक शतक और दो अर्धशतक से 48 .63 की औसत से 535 रन जुटाकर टीम के सबसे सफल बल्लेबाज हैं। कप्तान धोनी 12 मैचों में 103.25 की औसत से 413 रन जुटाकर उस लय में बल्लेबाजी कर रहे हैं जिसके लिए उन्हें जाना जाता है। वॉटसन (12 मैचों में 424 रन, एक शतक, दो अर्धशतक) और सुरेश रैना (11 मैचों में 315 रन, तीन अर्धशतक) भी अच्छी फार्म में हैं।