Virat Kohli Most Runs In T20 World Cup: विराट कोहली ने 2 नवंबर 2022 को एडिलेड ओवल के मैदान में बांग्लादेश के खिलाफ मैच में एक और कीर्तिमान अपने नाम किया। अब वह टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। यही नहीं, बांग्लादेश के खिलाफ मैच में उन्होंने 44 गेंद में 64 रन की नाबाद पारी खेली।

इस स्कोर के साथ वह टी20 विश्व कप 2022 में भी सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में शीर्ष पर पहुंच गए। इस सीजन अब उनके 4 मैच में 220 रन हो गए हैं। इसमें उनके 17 चौके और 7 छक्के भी शामिल हैं। इस दौरान उनका 220.00 का औसत और 144.74 का स्ट्राइक रेट रहा।

कोहली ने श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने का रिकॉर्ड तोड़ा। महेला जयवर्धने ने टी20 विश्व कप में 31 पारियों में 1016 रन बनाए थे। विराट कोहली ने 23वीं पारियों में यह मुकाम हासिल कर लिया। महेला जयवर्धने ने टी20 विश्व कप में 31 पारियों में 1016 रन बनाए थे।

टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष-5 बल्लेबाज

रनखिलाड़ीदेश
1033*विराट कोहलीभारत
1016महेला जयवर्धनेश्रीलंका
965क्रिस गेलवेस्टइंडीज
921रोहित शर्माभारत
897तिलकरत्ने दिलशानश्रीलंका

विराट कोहली ने 23वीं पारियों में यह मुकाम हासिल कर लिया। कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच के 7वें ओवर में यह उपलब्धि अपने नाम की।विराट कोहली ने तस्कीन अहमद की पांचवीं गेंद पर एक रन लेकर टी20 विश्व कप में अपना 1017वां रन पूरा किया। यह उनकी पारी का 16वां रन था। टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के शीर्ष-5 बल्लेबाजों में से दो भारत और दो श्रीलंका के हैं।

भारत ने बांग्लादेश को 185 रन का लक्ष्य दिया

भारत और बांग्लादेश के बीच मैच की बात करें तो विराट कोहली की नाबाद पारी की मदद से भारत ने बांग्लादेश को 185 रन का लक्ष्य दिया। उसने 20 ओवर में 6 विकेट पर 184 रन बनाए। भारत की ओर से कोहली के अलावा केएल राहुल ने भी अर्धशतक लगाया।

भारतीय ओपनर केएल राहुल (KL Rahul) 3 चौके और 4 छक्के की मदद से 32 गेंद में 50 रन बनाकर आउट हुए। सूर्यकुमार यादव 30 रन के स्कोर पर शाकिब अल हसन की गेंद पर बोल्ड हुए। उन्होंने 16 गेंद की अपनी पारी में 4 चौके लगाए।