इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024)में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अर्धशतक जड़ा। पवारप्ले में अच्छी बल्लेबाजी करने के बाद वह रनों के लिए जूझते दिखे। वह बाउंड्री भी नहीं लगा पाए। अपनी स्ट्राइक रेट के कारण आलोचना झेल रहे विराट कोहली ने अपनी पारी में आखिरी 26 गेंद पर कोई बाउंड्री नहीं लगाया। 27वीं गेंद पर आउट हो गए।

विराट कोहली ने छठे ओवर में तीसरी गेंद पर छक्का जड़ा। वह 15वें ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट हुए। इस दौरान उन्होंने 27 गेंद पर 20 रन बनाए। कोहली को जयदेव उनादकट ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 43 गेंद पर 51 रन बनाए। चार चौके और 1 छक्का लगाया। उनका स्ट्राइक रेट 118.60 का रहा। कोहली ने जहां धीमी बल्लेबाजी की। वहीं रजत पाटीदार ने 250 और कैमरन ग्रीन ने 185 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। बेंगलुरु ने 206 रन बनाए। यानी ऐसा नहीं था कि विकेट बल्लेबाजी के लिए खराब थी।

कोहली ने सनराइजर्स के खिलाफ पावरप्ले में 18 गेंद पर 32 रन बनाए

विराट कोहली ने सनराइजर्स के खिलाफ पावरप्ले में 18 गेंद पर 32 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 177.78 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। 4 चौके और 1 छक्का लगाया। पावरप्ले के बाद बीच के ओवर में उन्होंने 25 गेंद पर 19 रन बनाए। एक भी बाउंड्री नहीं लगा पाए। उनका स्ट्राइक रेट 76 का रहा। आईपीएल 2024 में कोहली ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

विराट कोहली आईपीएल 2024 में प्रदर्शन

विराट कोहली ने 9 मैच की 9 पारी में 61.43 की औसत और 145.76 की स्ट्राइक रेट से 430 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 40 चौके और 17 छक्के लगाए हैं। कोहली ने इस सीजन 3 अर्धशतक और 1 शतक लगाए हैं। कोहली ने पंजाब किंग्स के खिलाफ इस सीजन का पहला अर्धशतक जड़ा था। उस मैच में उनका स्ट्राइक रेट 157.14 का था। सीजन का दूसरा अर्धशतक उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जड़ा था। उस मैच में उनका स्ट्राइक रेट 140.68 का रहा था। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ विराट कोहली ने शतक जड़ा था। उन्होंने 156.94 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे। हालांकि, यह आईपीएल में दूसरा सबसे धीमा शतक था।