Sachin vs Virat: विराट कोहली ने 5 नवंबर को जन्मदिन पर वर्ल्ड कप 2023 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतक जड़कर दिग्गज सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली। उन्होंने वनडे में 49वां शतक जड़ा। वह वनडे क्रिकेट में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बन गए। तेंदुलकर ने एशिया कप 2012 में 49वां शतक जड़ा था। उन्होंने काफी धीमी बल्लेबाजी की थी और शतक के लिए 100 से ज्यादा गेंद लिए थे।

विराट कोहली ने भी 49वां शतक काफी धीमी बल्लेबाजी करते हुए जड़ा। उन्होंने भी 100 से ज्यादा गेंद लिए। कोहली ने फिर भी तेंदुलकर से कम गेंदें खेलीं। तेंदुलकर ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच में 138 गेंद पर शतक जड़ा था। कोहली ने 119 गेंद पर शतक जड़ा। उन्होंने तेंदुलकर से 19 गेंद कम खेली।

तेंदुलकर की 49वें शतक वाली पारी

तेंदुलकर ने उस मैच में 147 गेंद पर 114 रन बनाए थे। उन्होंने 12 चौके और एक छक्का लगाया था। 77.55 का उनका स्ट्राइक रेट था। भारत ने उस मैच में 5 विकेट पर 289 रन बनाए थे। बांग्लादेश वह मैच 5 विकेट से जीता था। विराट कोहली उस मैच का हिस्सा थे। उन्होंने उस मैच में 82 गेंद पर 66 रन बनाए थे।

कोहली की 49वें शतक वाली पारी

विराट कोहली ने 49वें शतक वाली पारी में आउट नहीं हुए। उन्होंने 121 गेंद पर 10 चौके की मदद से 101 रन बनाए। 83.47 का स्ट्राइक रेट रहा। टीम इंडिया ने 50 ओवर में 5 विकेट पर 326 रन बनाए। कोहली ने वर्ल्ड कप 2023 में अबतक 108.60 के औसत से 543 रन बनाए हैं। उन्होंने 4 अर्धशतक और 2 शतक लगाए हैं।