विजय हजारे ट्रॉफी के लीग राउंड मैच खत्म हो चुके हैं। 7 मार्च (रविवार) से टूर्नामेंट के नॉकआउट मैच शुरू होंगे। अब तक सभी टीमों ने 5-5 मैच खेले हैं। 38 में से 7 टीमें क्वार्टरफाइनल और 2 टीमें प्रीलिमनरी क्वार्टरफाइनल में पहुंच चुकी हैं। नॉकआउट राउंड के मुकाबले 7, 8 और 9 मार्च को होंगे। लीग राउंड तक शतक के मामले में कर्नाटक के देवदत्त पडिक्कल पहले स्थान पर हैं। आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेलने वाले पडिक्कल ने 3 शतक लगाए हैं।
पडिक्कल ने 5 मैच की 5 पारियों में 572 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 190.67 और स्ट्राइक रेट 97.78 रहा है। उन्होंने 51 चौके और 18 छक्के लगाए हैं। शतक लगाने के मामले में उनके बाद दूसरे नंबर पर 11 खिलाड़ी हैं। तन्मय अग्रवाल, रविकुमार समर्थ, पृथ्वी शॉ, तिलक वर्मा, यश नाहर, क्रुणाल पंड्या, रॉबिन उथप्पा, राहुल दलाल, श्रेयस अय्यर, हिम्मत सिंह और फैज फजल ने 22 शतक लगाए। सबसे ज्यादा 3-3 अर्धशतक 9 खिलाड़ियों ने लगाए। इनमें रॉबिन बिष्ट, अर्पिल वासवाड़ा, तरुवर कोहली, महिपाल लोमरोर, दिनेश दास, अक्षदीप नाथ, क्रुणाल चंडेला, मिलिंद कुमार और शाहरुख खान हैं।
Ind vs Eng 3rd Day: तीसरे दिन का खेल शुरू, वॉशिंगटन सुंदर लगाएंगे शतक?
छक्कों के मामले में चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ हाल ही में जुड़ने वाले रॉबिन उथप्पा हैं। उथप्पा पहले कर्नाटक की ओर से खेलते थे। अब वे केरल की टीम के सदस्य हैं। संजू सैमसन की कप्तानी में खेलते हुए उथप्पा ने सबसे ज्यादा 23 छक्के लगाए हैं। 5 मैच में उन्होंने 375 रन बनाए हैं। छक्कों के मामले में दूसरे स्थान पर पडिक्कल हैं। उन्होंने 18 छक्के जड़े हैं। संजय यादव (16) तीसरे, प्रभसिमरन सिंह (15) चौथे और यश नाहर (14) पांचवें स्थान पर हैं।
सबसे ज्यादा चौकों के मामले में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से आईपीएल खेलने वाले पृथ्वी शॉ हैं। मुंबई के लिए ओपनिंग करते हुए पृथ्वी ने 5 मैच में 57 चौके लगाए हैं। उन्होंने 404 रन बनाए हैं। इस मामले में तन्मय अग्रवाल (54) और क्रुणाल पंड्या (54) दूसरे हैं। पडिक्कल ने 51, रविकांत समर्थ और सूर्यकुमार यादव ने 46-46 छक्के लगाए हैं। नॉकआउट मुकाबलों में दिल्ली, उत्तराखंड, कर्नाटक, केरल, गुजरात, आंध्र, मुंबई, सौराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की टीम पहुंची है।