उदय सहारन की कप्तानी में इंडिया अंडर 19 टीम ने अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में जगह बनाई, लेकिन इस अहम मैच में इस टीम को ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 टीम के हाथों हार मिली। भारत ने इस टूर्नामेंट में 9वीं बार फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन उदय सहारन टीम की पिछली सफलता को दोहराने में नाकाम रहे और कंगारू टीम ने 14 साल के बाद चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था। उदय से पहले भारत 8 कप्तानों की कप्तानी में फाइनल में पहुंचा था और 5 बार चैंपियन बनी थी। इनमें 3 कप्तान ऐसे थे जिनकी कप्तानी में भारत को फाइनल में हार मिली। उदय सहारन भी इन 3 कप्तानों की शर्मनाक लिस्ट में शुमार हो गए।
उदय सहारन के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
उदय की कप्तानी में भारत ने इस टूर्नामेंट में काफी शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन फाइनल में कंगारू टीम के सामने यह टीम पूरी तरह से पस्त हो गई। उदय के पास मौका था कि वह भारत को छठी बार चैंपियन बनाएं, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाए और उनके नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। उदय सहारन से पहले भारत को जिन कप्तानों की कप्तानी में फाइनल में हार मिली थी वह 2006 में रविकान्त शुक्ला, 2016 में इशान किशन और 2020 में प्रियम गर्ग थे और अब 2024 में हार के साथ उदय सहारन भी इस लिस्ट में शामिल हो गए।
आईसीसी अंडर-19 विश्व कप फाइनल में भारत का नेतृत्व करने वाले कप्तान
2000 – मोहम्मद कैफ (जीते)
2006 – रविकान्त शुक्ला (हारे)
2008 – विराट कोहली (जीते)
2012 – उन्मुक्त चंद (जीते)
2016 – ईशान किशन (हारे)
2018 – पृथ्वी शॉ (जीते)
2020 – प्रियम गर्ग (हारे)
2022 – यश ढुल (जीते)
2024 – उदय सहारन (हारे)
उदय ने खेली 8 रन की पारी
उदय ने इस पूरे टूर्नामेंट में फाइनल से पहले तक शानदार बल्लेबाजी की थी, लेकिन इस अहम मुकाबले में वह फेल हो गए। इस मैच में वह सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए। आइए एक नजर डालते हैं अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की कप्तानी करने वाले खिलाड़ियों ने कितने-कितने रन बनाए थे।
U19WC फाइनल में भारतीय कप्तानों का स्कोर
मोहम्मद कैफ – 18 रन (2000)
रविकांत सुखला – 1 रन (2006)
विराट कोहली – 19 रन (2008)
उन्मुक्त चंद – 111* रन (2012)
ईशान किशन – 4 रन (2016)
पृथ्वी शॉ – 29 रन (2018)
प्रियम गर्ग – 7 रन (2020)
यश ढुल – 17 रन (2022)
उदय सहारन – 8 रन (2024)