अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर सिक्स ग्रुप 1 के मुकाबले में भारत का सामना नेपाल के साथ हुआ। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी और फिर 50 ओवर में 5 विकेट पर 297 रन बनाए। भारत की तरफ से कप्तान उदय सहारन (100 रन) और सचिन दास (116 रन) ने शतकीय पारी खेली। नेपाल को इस मैच में जीत के लिए भारत ने 298 रन का लक्ष्य दिया।
दूसरी पारी में जीत के लिए मिले लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल की बल्लेबाजी पूरी तरह से भारतीय गेंदबाजों को सामने चरमरा गई। इस टीम के लिए सबसे बड़ा स्कोर कप्तान देव खनाल ने बनाया और उन्होंने 33 रन की पारी खेली। नेपाल की टीम ने इस मैच में 50 ओवर में 9 विकेट पर 165 रन बनाए और उसे 132 रन से हार मिली। भारत की तरफ से सौम्य पांडे ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। इस जीत के बाद भारत ग्रुप 1 की अंकतालिका में टॉप पर बना हुआ है।
India U19 vs Nepal U19 World Cup 2024 Super Six Live Streaming
IND vs NEP U19 World Cup 2024 Live Cricket Score: भारत ने नेपाल को 132 रन से हराया।
भारतीय टीम ने नेपाल को इस मुकाबले में 132 रन के बड़े अंतर से हराया। हालांकि इस मैच में दसवें विकेट के लिए नेपाल ने अच्छी साझेदारी की और भारतीय गेंदबाज इस टीम को ऑलआउट नहीं कर पाए। नेपाल की टीम इस मैच में 50 ओवर में 9 विकेट पर 165 रन ही बना पाई। भारत की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज सौम्य पांडे रहे जिन्होंने नेपाल के चार बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। इस जीत के साथ भारत की सेमीफाइनल में पहुंचने की राह लगभग पक्की हो चुकी है।
टीम इंडिया को इस मैच में नौवीं सफलता सौम्य पांडे ने दिलाई और उन्होंने कप्तान देव खनाल को 33 रन के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया। अब भारत जीत से एक विकेट दूर है तो वहीं नेपाल को जीत के लिए इस मैच में 66 गेंदों पर 177 रन की जरूरत है। सौम्य पांडे ने इस मैच में देव के रूप में अपना चौथा विकेट झटका।
भातरीय टीम को आठवीं सफलता अराध्य शुक्ला ने सुभाष भंडारी को आउट करके दिलाया। सुभाष भंडारी ने 18 गेंदों पर 5 रन की पारी खेली। नेपाल को जीत के लिए अब 90 गेंदों पर 193 रन बनाए हैं और इस टीम ने 35 ओवर के बाद 8 विकेट के नुकसान पर 106 रन बना लिए हैं। भारत जीत से अब सिर्फ दो विकेट ही दूर है।
नेपाल का छठा विकेट गुलशन झा के रूप में गिरा जो एक रन बनाकर अर्शीन कुलकर्णी की गेंद पर आउट हुए तो वहीं इस टीम को सातवां झटका मुरुगन अभिषेक ने दिया जिन्होंने दीपेश कांडेल को डक पर आउट कर पवेलियन की राह दिखा दी। नेपाल ने 28 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 77 रन बना लिए हैं।
नेपाल की टीम को पांचवां झटका अर्शिन कुलकर्णी ने दिया और उन्होंने दीपक डुमरे को डक पर कैच आउट करवा दिया। नेपाल की टीम अब पूरी तरह से बैकफुट पर नजर आ रही है और यहां से इस टीम के लिए वापसी करना संभव नहीं दिख रहा है। जीत के लिए इस टीम को अब 223 रन की जरूरत है।
दूसरी पारी के 24वें ओवर में सौम्य पांडे ने नेपाली की टीम को डबल झटका दिया। उन्होंने इस ओवर की पहली ही गेंद पर अर्जुन कुमाल को 26 रन पर क्लीन बोल्ड कर दिया जबकि ओवर की आखिरी गेंद पर विशाल विक्रम को एक रन के स्कोर पर कैच आउट करवा दिया। नेपाल की टीम ने 24 ओवर के बाद 4 विकेट पर 73 रन बना लिए हैं।
नेपाल को दूसरा झटका उत्तम मगार के रूप में लगा और वह 8 रन बनाकर सौम्य पांडे की गेंद पर आउट हो गए। नेपाल की टीम ने 22 ओवर में 2 विकेट पर 66 रन बना लिए हैं और अब उसे जीत के लिए 232 रन और बनाने हैं जबकि उसके 8 विकेट शेष बचे हैं।
भारत को पहली सफलता राज लिम्बानी ने दिलाई। उन्होंने 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर खुद ही दीपक बोहरा का कैच लपक लिया। दीपक 42 गेंद में 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे। दीपक की जगह उत्तम थापा मगर बल्लेबाजी के लिए आए हैं। 14 ओवर के बाद नेपाल का स्कोर एक विकेट पर
11 ओवर का खेल हो चुका है। नेपाल के खिलाड़ियों ने पिछले 5 ओवर में 34 रन बनाए। 6 ओवर तक उसके खाते में 12 रन थे। अब उसके खाते में 46 रन हैं। इस दौरान अर्जुन कुमाल और दीपक बोहरा दोनो ने 3-3 चौके लगाए। उसे जीत के लिए अभी 251 रन की जरूरत है। अर्जुन के 30 गेंद में 17 और दीपक के 36 गेंद में 20 रन हैं।
छह ओवर का खेल हो चुका है। नेपाल का स्कोर बिना विकेट खोए 12 रन है। दीपक के 16 गेंद में 4 और अर्जुन के 20 गेंद में 5 रन हैं। इस बीच भारतीय प्रशंसकों के लिए निराशा वाली बात यह है कि अरावेल्ली अविनाश की अंगुलियों में चोट लग गई है। उनकी जगह महाजन फील्डिंग के लिए आए हैं।
क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी है। नेपाल की पारी शुरूज हो चुकी है। नेपाल की ओर से दीपक बोहरा और अर्जुन कुमल ने पारी की शुरुआत की। भारत के लिए राज लिमबानी पहला ओवर लेकर आए। तीसरी गेंद पर एक रन लेग बाई से आया और नेपाल का खाता खुला। चौथी गेंद पर अर्जुन ने चौका लगाकर अपना खाता खोला। एक ओवर बाद नेपाल का स्कोर 5 रन है।
नेपाल की पारी भारतीय समयानुसार शाम 5 बजकर 45 मिनट शुरू होनी थी, लेकिन खराब रोशनी के कारण मैच अब तक शुरू नहीं हो पाया है। हालात काफी निराशाजनक हैं लेकिन अब तक बारिश नहीं हुई है, क्योंकि पिच और मैदान को ढका नहीं गया है। स्टम्प अपनी जगह पर हैं। बस रोशनी होने का इंतजार किया जा रहा है।
नेपाल को जीत के लिए 298 रन का लक्ष्य मिला है। हालांकि इस टूर्नामेंट में उसका अब तक उच्चतम स्कोर 239 रन है। जो उसने 21 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया था। इस हिसाब से उसे यह मैच जीतने के लिए कड़ी मशक्कत करनी होगी।
उदय की जगह अरावेल्ली अविनाश बल्लेबाजी के लिए आए। उन्होंने 50वें ओवर की 5वीं गेंद पर एक रन लिया। आखिरी गेंद पर मुशीर खान सामने थे। वह इस टूर्नामेंट में दो शतक लगा चुके हैं। हालांकि, वह सिर्फ एक रन ही बना पाए। इस तरह भारत ने 50 ओवर में 5 विकेट पर 297 रन बनाए।
कप्तान उदय ने 50वें ओवर की दूसरी गेंद पर अपना शतक पूरा किया। हालांकि, शतक पूरा करने के बाद वह भी अपना विकेट गंवा बैठे। वह 50वें ओवर में गुलशन झा की चौथी गेंद पर सुभाष भंडारी के हाथों कैच आउट हुए। उदय 9 चौके की मदद से 107 गेंद में 100 रन बनाकर आउट हुए।
सचिन दास ने 46वें ओवर की तीसरी गेंद पर अपना शतक पूरा किया। हालांकि, वह अपने स्कोर ज्यादा रन नहीं जोड़ पाए और 116 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। सचिन को गुलशन झा ने 48वें ओवर की चौथी गेंद पर दीपक बोहरा के हाथों कैच कराया। सचिन ने आउट होने से पहले कप्तान उदय के साथ 215 रन की साझेदारी भी की।
41 ओवर का खेल हो चुका है। भारत का स्कोर 3 विकेट पर 219 रन है। उदय सहारन के 82 गेंद में 67 रन हैं। संजय दास के 80 गेंद में 88 रन हैं। दोनों के बीच 162 गेंद में 157 रन की साझेदारी हो चुकी है।
36 ओवर का खेल हो चुका है। भारत का स्कोर 3 विकेट पर 183 रन है। उदय सहारन के 65 गेंद में 52 रन हैं। सचिन दास के 67 गेंद में 68 रन हैं। दोनों के बीच 132 गेंद में 121 रन की साझेदारी हो चुकी है। हालांकि, भारत का स्कोर अब भी 200 के पार नहीं पहुंचा है। नेपाल को चुनौतीोपूर्ण लक्ष्य देने के लिए दोनों को अभी क्रीज पर डटे रहना होगा।
28 ओवर का खेल हो चुका है। भारत का स्कोर 3 विकेट पर 136 रन है। सचिन दास के 47 गेंद में 46 रन हैं। उदय सहारन के 37 गेंद में 27 रन हैं। दोनों के बीच 84 गेंद में 74 रन की साझेदारी हो चुकी है।
22 ओवर का खेल हो चुका है। भारत का स्कोर 3 विकेट पर 111 रन है। कप्तान उदय सहारन 14 और सचिन दास 34 गेंद बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 48 गेंद में 49 रन की साझेदारी हो चुकी है। सचिन ने 22वें ओवर में एक छक्का और एक चौका लगाया। हालांकि, अभी दोनों को लंबी पारी खेलनी होगी।
आकाश की छठी गेंद वाइड रही। अगली गेंद भारत के लिए बुरी खबर लेकर आई। आकाश ने अर्शिन कुलकर्णी को उत्तम मगर के हाथों कैच करा दिया। अर्शिन 2 चौके की मदद से 30 गेंद में 18 रन ही बना पाए। 14 ओवर के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट पर 62 रन है। नए बल्लेबाज सचिन दास हैं।
62 रन के स्कोर पर भारत को दूसरा झटका लगा। आकाश चंद नेपाल के लिए 14वां ओवर लेकर आए। उनके ओवर की पांचवीं गेंद पर प्रियांशु रन आउट हो गए। वह जब पवेलियन लौटे तो उनके खाते में 36 गेंद में 19 रन थे। उनकी जगह कप्तान उदय सहारन बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
दस ओवर का खेल हो चुका है। भारत का स्कोर एक विकेट पर 49 रन है। प्रियांशु मोलिया के 17 गेंद में 11 रन हैं। अर्शिन कुलकर्णी के 25 गेंद में 16 रन हैं। दोनों के बीच 31 गेंद में 23 रन की साझेदारी हुई है। गुलशन कुमार झा ने अब तक 5 ओवर गेंदबाजी की है। उन्होंने 23 रन देकर 1 विकेट लिया है।
भारत को पहला झटका 5वें ओवर की पांचवीं गेंद पर लगा। गुलशन कुमार झा ने आदर्श सिंह को उत्तम मगर के हाथों कैच कराया। आदर्श सिंह एक चौके की मदद से 18 गेंद में 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे। आदर्श की जगह प्रियांशु मौलिया बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
भारत की ओर से आदर्श सिंह और अर्शिन कुलकर्णी ने पारी की शुरुआत की। नेपाल के लिए गुलशन कुमार झा पहला ओवर लेकर आए। आदर्श ने उनकी दूसरी गेंद पर 1 रन लेकर अपना और टीम का खाता खोला। अर्शिन पहले ओवर में अपना खाता नहीं खोल पाए। अर्शिन ने दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर 1 रन लेकर अपना खाता खोला। दो ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना विकेट खोए 9 रन है। आदर्श के 7 गेंद में 8 और अर्शिन के 5 गेंद में 1 रन हैं।
नेपाल की प्लेइंग इलेवन: अर्जुन कुमाल, दीपक बोहरा, उत्तम रंगु थापा मगर (विकेटकीपर), देव खानाल (कप्तान), बिशाल बिक्रम केसी, दीपक डुमरे, गुलशन कुमार झा, दीपेश प्रसाद कांडेल, सुभाष भंडारी, आकाश चंद, दुर्गेश गुप्ता।
भारत की प्लेइंग इलेवन: आदर्श सिंह, अर्शिन कुलकर्णी, मुशीर खान, उदय सहारन (कप्तान), प्रियांशु मोलिया, सचिन दास, अरावेल्ली अवनीश (विकेटकीपर), मुरुगन अभिषेक, राज लिम्बानी, सौम्य पांडे, आराध्य शुक्ला।
नेपाल के खिलाफ भारतीय कप्तान उदय सहारन ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। उसने नमन तिवारी की जगह आराध्य शुक्ला को प्लेइंग इलेवन में जगह दी है।
देव खानाल (कप्तान), अर्जुन कुमल, आकाश त्रिपाठी, दीपक प्रसाद डुमरे, दुर्गेश गुप्ता, गुलशन कुमार झा, दीपेश प्रसाद कांडेल, बिशाल बिक्रम केसी, सुभाष भंडारी, दीपक बोहारा, उत्तम रंगु थापा, बिपिन रावल, तिलक राज भंडारी, आकाश चंद।
अर्शिन कुलकर्णी, आदर्श सिंह, रुद्र मयूर पटेल, सचिन धस, प्रियांशु मोलिया, मुशीर खान, उदय सहारन (कप्तान), अरावेल्ली अवनीश राव, सौम्य कुमार पांडे, मुरुगन अभिषेक, इनेश महाजन, धनुष गौड़ा, आराध्या शुक्ला, राज लिम्बानी और नमन तिवारी।
शानदार फॉर्म में चल रही भारतीय टीम शुक्रवार को यहां आईसीसी अंडर 19 विश्व कप के ग्रुप वन के आखिरी सुपर सिक्स मैच में उतरेगी तो नेपाल को हराकर सेमीफाइनल में पूरे आत्मविश्वास के साथ उतरने का लक्ष्य होगा। सुपर सिक्स से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल खेलेंगी। पाकिस्तान (प्लस 1 . 06) और भारत (प्लस 3.32) दोनों के 6-6 अंक हैं, लेकिन नेट रनरेट बेहतर होने से भारत शीर्ष पर है। उदय सहारन की कप्तानी वाली भारतीय टीम अब तक हारी नहीं है और नेपाल जैसी कमजोर टीम से किसी उलटफेर की उम्मीद भी नहीं है। मुंबई के बल्लेबाज सरफराज के छोटे भाई मुशीर खान ने 81 से ऊपर की औसत से दो शतक समेत 325 रन बनाए हैं। मुशीर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 30 जनवरी को 126 गेंद में 131 रन बनाए जिसकी मदद से भारत ने 214 रन से जीत दर्ज की। बाएं हाथ के स्पिनर स्वामी कुमार पांडे ने अब तक 12 विकेट लिए हैं। इन दोनों के अलावा कप्तान सहारन, विकेटकीपर बल्लेबाज अरावल्ली अवनीश, आक्रामक हरफनमौला अर्शिन कुलकर्णी ने भी समय समय पर उम्दा प्रदर्शन किया है। सलामी बल्लेबाज आदर्श सिंह लगातार अच्छा नहीं खेल सके हैं, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ अर्धशतक से उनका आत्मविश्वास बढा होगा। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज नमन तिवारी ने पावरप्ले में अच्छा प्रदर्शन किया है। नेपाल ने प्रारंभिक चरण में अफगानिस्तान को हराया था जिसमें कप्तान देव खानाल ने 58 रन बनाए थे, जबकि मध्यम गति के गेंदबाज आकाश चंद ने पांच विकेट लिए थे।