U19 Asia Cup 2025 Points Table: अंडर 19 एशिया कप 2025 में ग्रुप बी के मुकाबले में नेपाल अंडर 19 टीम को श्रीलंका अंडर 19 टीम ने हरा दिया और अंकतालिका में खाता भी खोल दिया। इस मैच में श्रीलंका ने नेपाल को 28.5 ओवर में 82 रन पर आउट कर गिया और फिर 14.5 ओवर में 2 विकेट पर 84 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस हार के साथ नेपाल को 2 अंक का नुकसान भी हुआ।

श्रीलंका अंकतालिका में पहले स्थान पर

नेपाल को हराने के बाद श्रीलंका की टीम ग्रुप बी में 2 अंक के साथ पहले स्थान पर आ गई और इस टीम का नेट रन रेट +4.023 है जबकि इस हार के बाद नेपाल का नेट रन रेट -4.023 का हो गया जो काफी खराब है। वहीं ग्रुप बी के इस मुकाबले से पहले शुक्रवार को ग्रुप ए के दो मैच खेले गए थे जिसमें भारत का सामना यूएई के साथ हुआ था तो वहीं पाकिस्तान ने मलेशिया के खिलाफ मैच खेला था।

भारत ने यूएई को 234 रन से हराते हुए 2 अंक अर्जित किए थे जबकि पाकिस्तान ने मलेशिया को 297 रन से हराकर अपना खाता खोला था। भारत ने बेशक जीत दर्ज की, लेकिन बेहतरीन रन रेट के आधार पर पाकिस्तान की टीम ग्रुप ए की अंकतालिका में पहले स्थान पर आ गई। पाकिस्तान का नेट रन रेट इस जीत के बाद +5.940 का रहा जबकि भारत का नेट रन रेट +4.680 का रहा। वहीं ग्रुप बी की अंकतालिका में यूएई तीसरे और मलेशिया चौथे नंबर पर है।

नेपाल-श्रीलंका मैच के बाद अंडर19 एशिया कप 2025 की अंकतालिका