अक्टूबर 2024 में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में होने वाले महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का मंगलवार (27 अगस्त) को ऐलान हो गया। हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम में 15 खिलाड़ियों को चुना गया है। इसके अलावा 3 ट्रैवलिंग रिजर्व और 2 नॉन ट्रैवलिंग रिजर्व को भी चुना गया है। स्पिनर श्रेयंका पाटिल का चयन हुआ है, लेकिन चोट से उबरने पर ही वह टीम के साथ जाएंगी।

Women’s T20 World Cup 2024 Schedule: Check Here

स्मृति मंधाना को हरमनप्रीत कौर का डिप्टी बनाया गया है। रिचा घोष और यास्तिका भाटिया को टीम में विकेटकीपर के रूप में शामिल किया गया है। श्रेयंका की तरह भाटिया की भागीदारी फिटनेस पर निर्भर है। भारत ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, श्रीलंका और न्यूजीलैंड के साथ है। टीम 4 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

महिला टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारत की टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी , रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, सजना सजीवन।

ट्रैवलिंग रिजर्व: उमा छेत्री (विकेटकीपर), तनुजा कंवर, साइमा ठाकोर।

नॉन ट्रैवलिंग रिजर्व: राघवी बिस्ट, प्रिया मिश्रा।

महिला टी20 विश्व कप 2024 में भारत का शेड्यूल

दिनांकदिनमैचजगहसमय (स्थानीय)
4 अक्टूबरशुक्रवारभारत बनाम न्यूजीलैंडदुबई6:00 PM
6 अक्टूबररविवारभारत बनाम पाकिस्तानदुबई2:00 PM
9 अक्टूबरबुधवारभारत बनाम श्रीलंकादुबई6:00 PM
13 अक्टूबररविवारभारत बनाम ऑस्ट्रेलियाशारजाह6:00 PM