इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के खिलाड़ियों की नीलामी मंगलवार,19 दिसंबर 2023 को दुबई के कोका कोला एरेना में हुई। इस ऑक्शन में अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों का बोलबाला देखने को मिला। उनके लिए फ्रेंचाइजियों ने अपना खजाना खोल दिया। समीर रिजवी के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने 8.40 करोड़ तो कुमार कुशाग्र के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने 7.20 करोड़ खर्च किए। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के लिए रिकॉर्ड बोली लगी। केकेआर ने 24 करोड़ 75 लाख रुपए में खरीदा। वहीं कप्तान पैट कमिंस आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। सनराइजर्स हैदराबाद ने उनके लिए 20 करोड़ 50 लाख की बोली लगाई। यह रिकॉर्ड पहले इंग्लैंड के सैम करन के नाम था। डैरिल मिचेल के लिए भी चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 करोड़ रुपए खर्च किए। इस टीम ने रचिन रविंद्र और शार्दुल ठाकुर को भी अपने साथ जोड़ा। हर्षल पटेल अब तक के सबसे महंगे भारतीय हैं जिनके लिए पंजाब किंग्स ने 11 करोड़ 75 लाख रुपए खर्च किए। पहले सेट के खिलाड़ियों में वेस्टइंडीज के रोवमैन पॉवेल सबसे महंगे रहे जिन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 7.4 करोड़ रुपए में खरीदा। हैरी ब्रूक चार करोड़ रुपए में दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हुए वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने 6.8 करोड़ रुपए में ट्रैविस हेड को खरीदा।

IPL Auction 2024 LIVE Streaming and Telecast details

Live Updates

IPL Auction 2024 LIVE Updates: आईपीएल ऑक्शन का आयोजन पहली बार देश से बाहर हो रहा।

15:32 (IST) 19 Dec 2023
IPL 2024 AUCTION LIVE: शिवम मावी 6.40 करोड़ रुपए में लखनऊ में शामिल

शिवम मावी का बेस प्राइस 50 लाख रुपए था। लखनऊ सुपर जायंट्स ने 6.40 करोड़ में मावी को खरीदा

लखनऊ सुपर जायंट्स ने बेस प्राइस पर पहली बोली लगाई। यहां से आरसीबी ने भी बोली लगाना शुरू किया। दोनों के बीच लंबी लड़ाई हुई। लखनऊ पूरे मूड में था। आरसीबी को हार माननी पड़ी।

15:26 (IST) 19 Dec 2023
IPL 2024 AUCTION LIVE: उमेश यादव जीटी में हुए शामिल

उमेश यादव का बेस प्राइस दो करोड़ रुपए था। गुजरात टाइटंस ने 5 करोड़ 80 लाख रुपए में उन्हें खरीदा।

हैदराबाद ने पहली बोली लगाई। इसके बाद बाद गुजरात टाइटंस यादव को अपने साथ जोड़ने के लिए बिडिंग में उतरी। पांच करोड़ के बाद दिल्ली कैपिल्स ने बोली लगाई और हैदराबाद रेस से बाहर हुई। 5 करोड़ 80 लाख के बाद दिल्ली पीछे हट गई।

15:22 (IST) 19 Dec 2023
IPL 2024 AUCTION LIVE: आरसीबी ने 11.50 करोड़ रुपए में अल्जारी जोसेफ को खरीदा

वेस्टइंडीज के अल्जारी जोसेफ का बेस प्राइस एक करोड़ रुपए था।

चेन्नई सुपर किंग्स ने एक करोड़ रुपए के बेस प्राइस पर बोली लगाई फिर दिल्ली भी कूद पड़ी। तीन करोड़ रुपए के बाद चेन्नई भी हट गई। यहां से लखनऊ सुपर जायंट्स ने एंट्री ली। दिल्ली और लखनऊ के बीच लंबी लड़ाई चली । 6.60 करोड़ रुपए के बाद दिल्ली हटी और आरसीबी ने बोली लगानी शुरू की। 11 करोड़ के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने समय मांगा लेकिन बोली नहीं लगाई।

15:16 (IST) 19 Dec 2023
IPL 2024 AUCTION LIVE: चेतन साकारिया केकेआऱ से जुड़े

केकेआर ने युवा गेंदबाज चेतन सकारिया को उनके 50 लाख रुपए के बेस प्राइस पर अपने साथ जोड़ा।

15:15 (IST) 19 Dec 2023
IPL 2024 AUCTION LIVE: लॉकी फर्ग्यूसन अनसोल्ड

कीवी गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन में किसी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। वह अनसोल्ड रहे

15:15 (IST) 19 Dec 2023
IPL 2024 AUCTION LIVE: सेट 3 का परिणाम

के.एस. भारत – केकेआर – 50 लाख

जोश इंग्लिस – ऑस्ट्रेलिया – अनसोल्ड

कुसल मेंडिस – श्रीलंका – अनसोल्ड

फिलिप साल्ट – अनसोल्ड

ट्रिस्टन स्टब्स – दिल्ली कैपिल्स – 50 लाख रुपए

15:13 (IST) 19 Dec 2023
IPL 2024 AUCTION LIVE: कुशल मेंडिस अनसोल्ड

श्रीलंका के विकेटकीपर बल्लेबाज कुशल मेंडिस का बेस प्राइस 50 लाख रुपए था। वह भी अनसोल्ड रहे

15:12 (IST) 19 Dec 2023
IPL 2024 AUCTION LIVE: जोश इंग्लिस अनसोल्ड

ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज ने अपना बेस प्राइस दो करोड़ रुपए रखा था। हालांकि किसी टीम ने पैडल नहीं उठाया और वह अनसोल्ड रहे।

15:11 (IST) 19 Dec 2023
IPL 2024 AUCTION LIVE: केएस भरत केकेआर में शामिल

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भारत 50 लाख रुपए के बेस प्राइस में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ जुड़े।

15:10 (IST) 19 Dec 2023
IPL 2024 AUCTION LIVE: ट्रिस्टन स्टब्स बेस प्राइस में दिल्ली से जुड़े

विकेटकीपर बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स 50 लाख रुपए के बेस प्राइस के साथ उतरे। दिल्ली ने उन्हें बेस प्राइस में खरीदा

दिल्ली कैपिटल्स ने बेस प्राइस पर बोली लगाई। किसी और टीम ने दिलचस्पी नहीं लगाई।

15:09 (IST) 19 Dec 2023
IPL 2024 AUCTION LIVE: फिलिप सॉल्ट अनसोल्ड

इंग्लैंड के बल्लेबाज फिलिप सॉल्ट 1.5 करोड़ रुपए के साथ ऑक्शन में उतरे थे लेकिन अनसोल्ड रहे।

15:06 (IST) 19 Dec 2023
IPL 2024 AUCTION LIVE: CSK के लिए रचिन रविंद्र बोनस

चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच स्टेफन फलेमिंग में कहा कि डैरिल मिचेल को शामिल उनके लिए काफी अहम था वहीं रचिन रविंद्र बोनस खिलाड़ी है।

15:02 (IST) 19 Dec 2023
IPL 2024 AUCTION LIVE: हर्षल पटेल को खरीद कर खुश हैं प्रीति जिंटा

प्रीति जिंटा ने कहा कि उनकी नजर हर्षल पटेल पर थी। हर्षल की तारीफ करते हुए प्रीति ने कहा कि वह किसी विदेशी खिलाड़ी से ज्यादा भारतीय खिलाड़ी के लिए बिडिंग करना पसंद करती हैं।

14:48 (IST) 19 Dec 2023
IPL 2024 AUCTION LIVE: ऑलरांडर्स सेट का परिणाम

दूसरे सेट का परिणाम

गेराल्ड कोएत्ज़ी – 5 करोड़ – मुंबई इंडियंस

पैट कमिंस – 20.5 करोड़- सनराइजर्स हैदराबाद

वानिंदु हसरंगा – 1.5 करोड़ -सनराइजर्स हैदराबाद

डेरिल मिचेल – 14 करोड़ – चेन्नई सुपर किंग्स

अज़मतुल्लाह उमरज़ई – 50 लाख – गुजरात टाइटंस

हर्षल पटेल – 11.75 करोड़ – पंजाब किंग्स

रचिन रवींद्र – 1.80 करोड़ – चेन्नई सुपर किंग्स

शार्दुल ठाकुर – 4 करोड़ – चेन्नई सुपर किंग्स

क्रिस वोक्स – 4.20 करोड़ – पंजाब किंग्स

14:43 (IST) 19 Dec 2023
IPL 2024 AUCTION LIVE: क्रिस वोक्स 4.20 करोड़ रुपए पंजाब किंग्स में शामिल

इंग्लैंड के क्रिस वोक्स ने अपना बेस प्राइस दो करोड़ रुपए रखा था। पंजाब ने चार करोड़ 20 लाख में उन्हें अपने साथ जोड़ा।

क्रिस वोक्स के लिए पहली बोली केकेआर ने लगाई। डैरिल मिचेल को गंवा चुकी पंजाब ने फिर पैड उठाया।

14:40 (IST) 19 Dec 2023
IPL 2024 AUCTION LIVE: CSK ने 14 करोड़ रुपए में डैरिल मिचेल को खरीदा

न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर डैरिल मिचेल का बेस प्राइस एक करोड़ रुपए था। चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 करोड़ रुपए में इस खिलाड़ी को खरीदा

दिल्ली कैपिटल्स ने सबसे पहली बोली लगाई। पंजाब किंग्स फिर से बिडिंग में आई और दोनों के बीच वॉर शुरू हुई। 6.60 करोड़ के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने समय लिया लेकिन बोली जारी रखी। दिल्ली बोली को 11 करोड़ तक ले गई। 11 करोड़ 75 लाख के बाद सीएसकी की एंट्री हुई।

14:25 (IST) 19 Dec 2023
IPL 2024 AUCTION LIVE: हर्षल पटेल को पंजाब किंग्स ने 11.75 करोड़ रुपए में खरीदा

हर्षल पटेल ने अपने लिए बेस प्राइस दो करोड़ रुपए रखा था। पंजाब किंग्स ने 11 करोड़ 75 लाख में उन्हें अपने साथ जोड़ा।

गुजरात टाइटंस ने बेस प्राइस में पहली बोली लगाई। साथ ही पंजाब किंग्स ने एंट्री ली और बिंडिंग वॉर शुरू हुई। दोनों के बीच बोली 8 करोड़ तक पहुंच गई जहं फिर पंजाब ने थोड़ा समय लिया लेकिन बिंडिंग वॉर शुरू हुई। 11.75 लाख के बाद गुजरात टाइटंस पीछे हट गई।

14:18 (IST) 19 Dec 2023
IPL 2024 AUCTION LIVE: गेराल्ड कोएत्जी 5 करोड़ रुपए में मुंबई इंडियंस में शामिल

साउथ अफ्रीका के लिए गेराल्ड कोएत्जी का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था। मुंबई इंडियंस ने 5 करोड़ रुपए में उन्हें अपने साथ जोड़ा।

पहली बोली चेन्नई सुपर किंग्स ने लगाया। मुंबई इंडियंस ने भी बोली लगाई। 3.6 करोड़ के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स ने एंट्री की।

14:15 (IST) 19 Dec 2023
IPL 2024 AUCTION LIVE: पैट कमिंस बने इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी, 20.5 करोड़ में लगी बोली

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस 2 करोड़ के बेस प्राइस के साथ उतरे। चार टीमों ने उनके लिए बोली लगाई। हैदराबाद ने 20.5 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा।

चेन्नई सुपर किंग्स ने बेस प्राइस पर पहली बोली लगाई। मुंबई इंडियंस ने ऑक्शन में पहली बार पैडल उठाया। चेन्नई की चार करोड़ 80 लाख की बोली के बाद मुंबई ने काफी समय लिया और फिर पीछे हट गई। यहां से आरसीबी ने पांच करोड़ के साथ एंट्री ली। सात करोड़ के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने एंट्री ली। आरसीबी और हैराबाद के बीच लंबी जंग हुई। एसआरएच ने 20 करोड़ 50 लाख की बोली के बाद आरसीबी ने थोड़ा समय लिया और पीछे हट गया।

14:04 (IST) 19 Dec 2023
IPL 2024 AUCTION LIVE: अजमातुल्लाह ओमरजाई गुजरात में शामिल

अफगानिस्तानी ऑलराउंडर अजमातुल्लाह ओमरजाई का बेस प्राइस 50 लाख रुपए था। गुजरात टाइटंस ने उन्हें बेस प्राइस में खरीदा

14:02 (IST) 19 Dec 2023
IPL 2024 AUCTION LIVE: शार्दुल ठाकुर CSK में शामिल हुए

भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर का बेस प्राइस दो करोड़ रुपए था। चार करोड़ में वह अपनी पुरानी टीम चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हो गए।

चेन्नई सुपर किंग्स ने बेस प्राइस पर पहली बोली लगाई। सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई के साथ लड़ाई शुरू की। तीन करोड़ 20 लाख की चेन्नई की बोली के बाद हैदराबाद ने समय लिया और फिर पैडल उठाया।

13:59 (IST) 19 Dec 2023
IPL 2024 AUCTION LIVE: रचिन रविंद्र CSK में शामिल

कीवी ऑलराउंडर रचिन रविंद्र का बेस प्राइस 50 लाख रुपए था। तीन टीमों ने उनके लिए लड़ाई लड़ी। चेन्नई सुपर किंग्स ने 1.80 करोड़ रुपए में खरीदा।

चेन्नई सुपर किंग्स ने बेस प्राइस पर पहली बोली लगाई। दिल्ली कैपिटल्स ने 55 लाख रुपए की बोली लगाई। चेन्नई सुपर किंग्स बोली को एक करोड़ तक ले गई जिसके बाद दिल्ली रेस से हट गई। इसके बाद पंजाब किंग्स ने बोली लगाई और चेन्नई ने यहां भी वॉर की। एक करोड़ 80 लाख के बाद पंजाब किंग्स भी हट गई।

13:54 (IST) 19 Dec 2023
IPL 2024 AUCTION LIVE: वानिंदु हसरंगा सनराइजर्स हैदराबाद में शामिल

श्रीलंका के ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा का बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपए था। एसआरएच ने उन्हें बेस प्राइस में खरीदा

सनराइजर्स हैदराबाद ने बेस प्राइस पर पहली बोली लगाई। हैदराबाद के अलावा किसी ने उनमें दिलचस्पी नहीं दिखाई। आरसीबी ने उन्हें रिलीज किया था।

13:42 (IST) 19 Dec 2023
IPL 2024 AUCTION LIVE: पहले सेट का परिणाम

पहले सेट का परिणाम

करुण नायर- 2 करोड़ – अनसोल्ड

मनीष पांडे- 50 लाख – अनसोल्ड

रोवमन पावेल- 1 करोड़ – 7.4 करोड़ (राजस्थान रॉयल्स)

राइली रुसो- 2 करोड़ – अनसोल्ड

हैरी ब्रूक- दो करोड़ – 4 करोड़ (दिल्ली कैपिटल्स)

स्टीव स्मिथ- 2 करोड़ – अनसोल्ड

ट्रैविड हेड – 2 करोड़ – 6.80 करोड़ (सनराइजर्स हैदराबाद)

13:39 (IST) 19 Dec 2023
IPL 2024 AUCTION LIVE: मनीष पांडे अनसोल्ड

भारतीय बल्लेबाज मनीष पांडे का बेस प्राइस 50 लाख रुपए था। वह भी अनसोल्ड रहे।

13:38 (IST) 19 Dec 2023
IPL 2024 AUCTION LIVE: स्टीव स्मिथ भी रहे अनसोल्ड

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ का बेस प्राइस दो करोड़ रुपए था लेकिन कोई भी टीम इस खिलाड़ी को साथ में नहीं जोड़ना चाहती थी।

13:37 (IST) 19 Dec 2023
IPL 2024 AUCTION LIVE: करुण नायर रहे अनसोल्ड

भारत के करुण नायर का बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। किसी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई और वह अनसोल्ड रहे

13:35 (IST) 19 Dec 2023
IPL 2024 AUCTION LIVE: सनराइजर्स हैदराबाज ने ट्रैविस हेड को खरीदा

ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज ट्रैविस हेड का बेस प्राइस दो करोड़ रुपए था। सनराइजर्स हैदराबाद ने छह करोड़ 80 लाख रुपए में खरीदा।

सनराइजर्स हैदराबाद ने बेस प्राइस पर पहली बोली लगाई। चेन्नई सुपर किंग्स ने भी ट्रैविस हेड पर बोली लगाई। हालांकि बाद में पीछे हट गई

13:27 (IST) 19 Dec 2023
IPL 2024 AUCTION LIVE: हैरी ब्रूक दिल्ली कैपिटल्स में हुए शामिल

इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज हैरी ब्रूक का बेस प्राइस दो करोड़ रुपए था। दिल्ली कैपिटल्स ने चार करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा

दिल्ली कैपिटल्स ने बेस प्राइस पर पहली बोली लगाई। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स ने भी बोली लगाना शुरू किया। दोनों के बीच बिडिंग वॉर हुई। तीन करोड़ 20 लाख पर आकर राजस्थान रुका लेकिन आखिरी समय में बोली लगा दी।

13:22 (IST) 19 Dec 2023
IPL 2024 AUCTION LIVE: राइली रुसो रहे अनसोल्ड

साउथ अफ्रीका के राइली रुसो का बेस प्राइस दो करोड़ रुपए था। किसी भी टीम ने उनपर बोली नहीं लगाई।

आईपीएल ऑक्शन की शुरू होने पर नया चेहरा दिखेगा। नीलामी की जिम्मेदारी मल्लिका सागर निभाते दिखेंगी। वह ह्यूज एडमीडस की जगह लेंगी। मल्लिका ने महिला प्रीमियर लीग की पहली दो नीलामी करा चुकी हैं। वह लीग की चौथी नीलामीकर्ता हैं। रिचर्ड मैडली और चारू शर्मा भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। खिलाड़ियों को उनकी विशेषज्ञता के आधार पर 19 अलग-अलग सेटों में विभाजित किया गया है। बल्लेबाज, ऑलराउंडर, तेज गेंदबाज, स्पिनर, विकेटकीपर। कैप्ड और अनकैप्ड खिलाड़ी कुछ सेटों के बाद वैकल्पिक होंगे। पिछले वर्षों के विपरीत, ट्रेडिंग विंडो में अंतिम समय में कुछ धमाके हुए। हार्दिक पंड्या को गुजरात टाइटंस से मुंबई इंडियंस पहुंचते देखा गया। बाद में उन्हें मुंबई का कप्तान भी नियुक्त किया गया। मुंबई ने कैमरून ग्रीन को भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में ट्रेड किया।