इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के खिलाड़ियों की नीलामी मंगलवार,19 दिसंबर 2023 को दुबई के कोका कोला एरेना में हुई। इस ऑक्शन में अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों का बोलबाला देखने को मिला। उनके लिए फ्रेंचाइजियों ने अपना खजाना खोल दिया। समीर रिजवी के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने 8.40 करोड़ तो कुमार कुशाग्र के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने 7.20 करोड़ खर्च किए। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के लिए रिकॉर्ड बोली लगी। केकेआर ने 24 करोड़ 75 लाख रुपए में खरीदा। वहीं कप्तान पैट कमिंस आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। सनराइजर्स हैदराबाद ने उनके लिए 20 करोड़ 50 लाख की बोली लगाई। यह रिकॉर्ड पहले इंग्लैंड के सैम करन के नाम था। डैरिल मिचेल के लिए भी चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 करोड़ रुपए खर्च किए। इस टीम ने रचिन रविंद्र और शार्दुल ठाकुर को भी अपने साथ जोड़ा। हर्षल पटेल अब तक के सबसे महंगे भारतीय हैं जिनके लिए पंजाब किंग्स ने 11 करोड़ 75 लाख रुपए खर्च किए। पहले सेट के खिलाड़ियों में वेस्टइंडीज के रोवमैन पॉवेल सबसे महंगे रहे जिन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 7.4 करोड़ रुपए में खरीदा। हैरी ब्रूक चार करोड़ रुपए में दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हुए वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने 6.8 करोड़ रुपए में ट्रैविस हेड को खरीदा।
IPL Auction 2024 LIVE Streaming and Telecast details
IPL Auction 2024 LIVE Updates: आईपीएल ऑक्शन का आयोजन पहली बार देश से बाहर हो रहा।
आरसीबी ने सौरभ चौहान के लिए तीसरी बार में बोली लगाई और 20 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ा।
नांद्रे बर्गर के लिए राजस्थान रॉयल्स ने 50 लाख रुपए के बेस प्राइस की बोली लगाई और अपने साथ जोड़ा। बर्गर ने भारत के खिलाफ साउथ अफ्रीका के लिए हाल ही में डेब्यू किया है।
स्टीव स्मिथ - अनसोल्ड
वकार सलामखेल - अनसोल्ड
सौरभ चौधरी - अनसोल्ड
माइकल ब्रेसवेल - अनसोल्ड
शाई होप - अनसोल्ड
दुष्मंथा चमीरा - अनसोल्ड
मैट हेनरी - अनसोल्ड
एडम मिल्न - अनसोल्ड
शाई होप 75 लाख रुपए के बेस प्राइस दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हुए।
केकेआर ने इंग्लैंड गस एटकिनसन को एक करोड़ रुपए में खरीदा।
मोहम्मद नबी के लिए मुंबई इंडियंस ने उनके बेस प्राइस एक करोड़ 50 लाख रुपए की बोली लगाई और उसी रकम पर अपने साथ शामिल किया।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 लाख रुपए में अरशद खान को खरीदा।
मुजीब उर रहमान दो करोड़ रुपए के बेस प्राइस के साथ केकेआर में शामिल हुए।
लॉकी फर्ग्यूजन के लिए पहली बोली आरसीबी ने लगाई। उन्होंने दो करोड़ रुपए के बेस प्राइस पर अपने साथ जोड़ा।
भारतीय बल्लेबाज मनीष पांडे को केकेआर ने 50 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ा।
करुण नायर के लिए फिर से बोली लगाई गई। उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपए था। इस बार भी उन्हें खरीददार नहीं मिला।
प्रिंस चौधरी के लिए पंजाब किंग्स ने 20 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ा।
सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 लाख रुपए के बेस प्राइस पर जथादेव सुब्रमण्यम को खरीदा।
गौरव चौधरी - अनसोल्ड
विपिन सौरभ - अनसोल्ड
केएस आसिफ - अनसोल्ड
साकिब हुसैन - अनसोल्ड
मोहम्मद कैफ - अनसोल्ड
अभिलाष शेट्टी - अनसोल्ड
गुरजपनीत सिंह - अनसोल्ड
सुमित वर्मा - अनसोल्ड
हर्ष दुबे - अनसोल्ड
तनुष कोटियन - अनसोल्ड
कमलेश नागरकोटी - अनसोल्ड
प्रदोष पॉल - अनसोल्ड
रोहित रायुडू - अनसोल्ड
जी अजितेश - अनसोल्ड
पंजाब किंग्स ने आशुतोष शर्मा को 20 लाख के बेस प्राइस पर खरीदा।
पंजाब ने शशांक सिंह को भी 20 लाख रुपए में अपनी टीम से जोड़ा।
सुमित कुमार का बेस प्राइस 20 लाख रुपए था। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें एक करोड़ रुपए की रकम खर्च करके खरीदा।
दिल्ली कैपिटल्स ने ऑलराउंडर सुमित कुमार के लिए पहली बोली लगाई। केकेआर ने भी दिलचस्पी दिखाई। एक करोड़ के बाद केकेआर पीछे हट गया।
नमन धीर को मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपए के बेस प्राइस में खरीदा।
मुंबई इंडियंस ने अंशुल कम्बोज को भी 20 लाख के बेस प्राइस पर खरीदा।
एडम मिल्न - अनसोल्ड
लैंस मॉरिस - अनसोल्ड
ल्यूक वुड - अनसोल्ड
संदीप वॉरियर - अनसोल्ड
ऋतिक ईश्वरन - अनसोल्ड
हिम्मत सिंह - अनसोल्ड
शशांक सिंह - अनसोल्ड
नुवान तुषार का बेस प्राइस 50 लाख रुपए था। मुंबई इंडियंस ने उन्हें 4.80 करोड़ रुपए में खरीदा
नुवान तुषारा के लिए केकेआर और आरसीबी के बीच वॉर हुई। 1 करोड़ 10 लाख की बोली के बाद केकेआर पीछे हट गया। मुंबई इंडियंस इस रेस में शामिल हुई। आखिरी बोली भी उन्हीं की रही।
जाए रिचर्डसन का बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपए था। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें पांच करोड़ रुपए में खरीदा
रिचर्डसन के लिए पहली बोली दिल्ली कैपिटल्स ने लगाई। फिर आऱसीबी ने बिडिंग वॉर शुरू की। पांच करोड़ रुपए की बोली के बाद आरसीबी पीछे हट गया।
बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने अपना बेस प्राइस दो करोड़ रुपए रखा था। चेन्नई सुपर किंग्स ने बेस प्राइस पर बोली लगाई और अपने साथ जोड़ा।
कीमो पॉल - अनसोल्ड
ओडियन स्मिथ - अनसोल्ड
शाई होप - अनसोल्ड
दुश्मंथा चमीरा - अनसोल्ड
मैट हेनरी - अनसोल्ड
काइल जैमिसन - अनसोल्ड
टाइमल मिल्स - अनसोल्ड
ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन का बेस प्राइस 50 लाख रुपए था। जीटी ने 10 करोड़ रुपए में इस खिलाड़ी को खरीदा
ऑस्ट्रेलिया के स्पेंसर जॉनसन के लिए गुजरात टाइटंस ने 50 लाख रुपए की बोली लगाई। इसके बाद केकेआर भी बिडिंग में शामिल हुआ । 80 लाख के बाद केकेआर बाहर हो गया और दिल्ली कैपिटल्स रेस में शामिल हुआ। नौ करोड़ 60 लाख के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने काफी समय लेकर बोली लगाई।
डेविड विली के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स ने उनके बेस प्राइस दो करोड़ की बोली लगाई और उसी पर उन्हें अपने साथ जोड़ा।
बल्लेबाज फिन एलन - अनसोल्ड
कॉलिन मुनरो - अनसोल्ड
रासी वैन डर डुसैं - अनसोल्ड
कैस अहमद - अनसोल्ड
माइकल ब्रेसवेल - अनसोल्ड
जेम्स नीशम - अनसोल्ड
टॉम करन के लिए आरसीबी ने एक करोड़ 50 लाख रुपए की बोली लगाई और उसी बेस प्राइस पर खरीदा।
एशटन टर्नर को लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक करोड़ रुपए में खरीदा।
शरफेन रदरफर्ड को कोलकाता नाइटर्स ने एक करोड़ 50 लाख रुपए में खरीदा
मिचेस स्टार्क के लिए ऐतिहासिक बोली लगाने के बाद केकेआऱ के सीईओ वेंकी मैसूर ने दिया खास मैसेज
अनकैप्ड स्पिनर
शिवा सिंह - अनसोल्ड
एम अश्विन - अनसोल्ड
आईपीएल ऑक्शन की शुरू होने पर नया चेहरा दिखेगा। नीलामी की जिम्मेदारी मल्लिका सागर निभाते दिखेंगी। वह ह्यूज एडमीडस की जगह लेंगी। मल्लिका ने महिला प्रीमियर लीग की पहली दो नीलामी करा चुकी हैं। वह लीग की चौथी नीलामीकर्ता हैं। रिचर्ड मैडली और चारू शर्मा भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। खिलाड़ियों को उनकी विशेषज्ञता के आधार पर 19 अलग-अलग सेटों में विभाजित किया गया है। बल्लेबाज, ऑलराउंडर, तेज गेंदबाज, स्पिनर, विकेटकीपर। कैप्ड और अनकैप्ड खिलाड़ी कुछ सेटों के बाद वैकल्पिक होंगे। पिछले वर्षों के विपरीत, ट्रेडिंग विंडो में अंतिम समय में कुछ धमाके हुए। हार्दिक पंड्या को गुजरात टाइटंस से मुंबई इंडियंस पहुंचते देखा गया। बाद में उन्हें मुंबई का कप्तान भी नियुक्त किया गया। मुंबई ने कैमरून ग्रीन को भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में ट्रेड किया।

