T20 World Cup, Australia Women Vs South Africa Women: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2023 का खिताबी मुकाबला 25 फरवरी को साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाना है। यह मैच केपटाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे से खेला जाना है। टॉस का समय शाम 6:00 बजे का है। दक्षिण अफ्रीका को अगर अपने स्वप्निल अभियान का सकारात्मक अंत करना है तो उसे टूर्नामेंट में अब तक अजेय रहे ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती से पार पाने का तरीका ढूंढना होगा।

वैसे कागजों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साउथ अफ्रीका का रिकॉर्ड खराब है। साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 मैच 16 जून 2009 को खेला गया था। तब से दोनों के बीच अब तक 9 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इसमें 6 में साउथ अफ्रीका को हार झेलनी पड़ी है। तीन मैच रद हो गए हैं। ये तीनों मैच साउथ अफ्रीका में ही खेले जाने थे। केपटाउन में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी।

अब तक हुए 7 आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के विजेता

सीजनकहां खेला गयाविजेता टीम
2009इंग्लैंडइंग्लैंड
2010वेस्टइंडीजऑस्ट्रेलिया
2012/13श्रीलंकाऑस्ट्रेलिया
2013/14बांग्लादेशऑस्ट्रेलिया
2015/16भारतवेस्टइंडीज
2018/19वेस्टइंडीजऑस्ट्रेलिया
2019/20ऑस्ट्रेलियाऑस्ट्रेलिया

केपटाउन पर साउथ अफ्रीका का है सक्सेस रेट 62.5%

साउथ अफ्रीका के लिए ऑस्ट्रेलिया को हराना किसी भी तरह से आसान नहीं होगा। वह रिकॉर्ड पांच बार का चैंपियन है और लगातार सातवीं बार फाइनल में पहुंचा है। दक्षिण अफ्रीका ने पिछले 12 महीनों में अच्छी प्रगति की है। उसकी टीम पिछले साल वनडे विश्वकप के सेमीफाइनल में पहुंची थी। अब उसने आईसीसी की किसी प्रतियोगिता के फाइनल में पहली बार जगह बनाई है। केपटाउन पर साउथ अफ्रीका का सक्सेस रेट 62.5% है।

केपटाउन के मैदान पर साउथ अफ्रीका ने अब तक 8 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इसमें से उसने 5 में जीत हासिल की है। साउथ अफ्रीका को इस मैदान पर आखिरी हार 10 फरवरी 2023 को मिली थी। तब श्रीलंका ने उसे करीबी मुकाबले में 3 रन से हराया था। साउथ अफ्रीका ने केपटाउन के न्यूलैंड्स में अपने आठ टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में से केवल दो में पहले बल्लेबाजी की है और दोनों में जीत हासिल की है।

australia vs south africa | australia women vs south africa women | australia women vs south africa women live streaming | australia women vs south africa women live telecast |
साउथ अफ्रीका या ऑस्ट्रेलिया में कौन बनेगा चैंपियन?

लॉरा वूलफार्ट और ताजमिन ब्रिट्स को करना होगा शानदार प्रदर्शन

लॉरा वूलफार्ट और ताजमिन ब्रिट्स के रूप में दक्षिण अफ्रीका के पास सर्वश्रेष्ठ सलामी जोड़ी है। ताजमिन ब्रिट्स भाला फेंक में पूर्व जूनियर विश्व चैंपियन है, लेकिन 2012 में कार दुर्घटना के कारण उनका ओलंपिक में खेलने का सपना टूट गया था। साउथ अफ्रीका की यह सलामी जोड़ी अभी शानदार फॉर्म में हैं। महिला टी20 विश्व कप फाइनल में अगर साउथ अफ्रीका को ऑस्ट्रेलिया को हराना है तो इन दोनों को अच्छी शुरुआत देनी होगी।

ये है ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीमें

ऑस्ट्रेलिया: मेग लैनिंग (कप्तान), एलिसा हीली, डार्सी ब्राउन, एशलीग गार्डनर, किम गर्थ, हीथर ग्राहम, ग्रेस हैरिस, जेस जोनासेन, अलाना किंग, ताहलिया मैकग्रा, बेथ मूनी, एलिसे पेरी, मेगन शुट्ट, एनाबेल सदरलैंड और जॉर्जिया वेयरहम।

दक्षिण अफ्रीका: सुने लुस (कप्तान), एनेरी डर्कसेन, मारिजन कैप, लारा गुडॉल, अयाबोंगा खाका, क्लो ट्रायोन, नादिन डी क्लार्क, शबनीम इस्माइल, ताजमिन ब्रिट्स, मसाबाटा क्लास, लॉरा वूलफार्ट, सिनालो जाफ्ता, नॉनकुलुलेको म्लाबा, एनेके बॉश और डेल्मी टकर।

ऐसे देख सकते हैं ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका महिला टी20 विश्व कप का फाइनल मैच

महिला टी 20 विश्व कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच फाइनल मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी + हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) पर उपलब्ध होगी।