टी20 वर्ल्ड कप 2024 में शुक्रवार (4 अक्टूबर) को भारत जब न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा तो दिग्गज क्रिकेटर स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर पर निगाहें होंगी। महिला टी20 इंटरनेशनल में मंधाना दूसरी और हरमन तीसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं। दोनों के बीच सिर्फ 67 रन का अंतर है। सबसे ज्यादा रन न्यूजीलैंड की सुजी बेट्स के नाम है। उन्होंने 4434 रन बनाए हैं।
स्मृति मंधाना ने 141 मैच की 135 पारी में 28.86 की औसत और 122.51 के स्ट्राइक रेट से 3493 रन बनाए हैं। उन्होंने 26 अर्धशतक जड़े हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 87 है। हरमनप्रीत कौर ने 173 मैच की 153 पारी में 28.08 की औसत और 107.32 के स्ट्राइक रेट से 3426 रन बनाए हैं। इसमें 1 शतक और 12 अर्धशतक शामिल हैं। 103 उनका सर्वोच्च स्कोर है।
3500 के करीब मंधाना और हरमन
स्मृति मंधाना को 3500 रन पूरा करने के लिए केवल 7 रन चाहिए। दूसरी ओर हरमनप्रीत कौर को 74 रन। हरमन की बैटिंग पोजिशन बदल गई है। वह नंबर 3 पर खेलती दिखेंगी। ऐसे में दोनों खिलाड़ियों को साथ में बल्लेबाजी करने का भी ज्यादा अवसर मिलेगा। पूरे वर्ल्ड कप के दौरान दोनों खिलाड़ियों में जंग देखने को मिलेगी।
एक नजर डालते हैं वुमेंस क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ियों पर:
| खिलाड़ी | अवधि | मैच | पारी | नॉट आउट | रन | हाई स्कोर | औसत | गेंद | स्ट्राइक रेट | 100 | 50 |
| सूजी बेट्स (न्यूजीलैंड) | 2007-2024 | 165 | 162 | 12 | 4434 | 124* | 29.56 | 4068 | 108.99 | 1 | 28 |
| स्मृति मंधाना (भारत) | 2013-2024 | 141 | 135 | 14 | 3493 | 87 | 28.86 | 2851 | 122.51 | – | 26 |
| हरमनप्रीत कौर (भारत) | 2009-2024 | 173 | 153 | 31 | 3426 | 103 | 28.08 | 3180+ | 107.32 | 1 | 12 |
| मेग लैनिंग (ऑस्ट्रेलिया) | 2010-2023 | 132 | 121 | 28 | 3405 | 133* | 36.61 | 2926 | 116.37 | 2 | 15 |
| स्टेफनी टेलर (वेस्टइंडीज) | 2008-2024 | 121 | 118 | 23 | 3338 | 90 | 35.13 | 3307+ | 100.78 | – | 22 |
| चमारी अथापट्टू (श्रीलंका) | 2009-2024 | 140 | 138 | 6 | 3332 | 119* | 25.24 | 3008 | 110.77 | 3 | 12 |
| सोफी डिवाइन (न्यूजीलैंड) | 2006-2024 | 137 | 133 | 17 | 3277 | 105 | 28.25 | 2698 | 121.46 | 1 | 20 |
| एलिसा हीली (ऑस्ट्रेलिया) | 2010-2024 | 159 | 140 | 22 | 2987 | 148* | 25.31 | 2307 | 129.47 | 1 | 17 |
| बिस्माह मारूफ (पाकिस्ता) | 2009-2023 | 140 | 134 | 29 | 2893 | 70* | 27.55 | 3167 | 91.34 | – | 12 |
| बेथ मूनी (ऑस्ट्रेलिया) | 2016-2024 | 101 | 95 | 23 | 2858 | 117* | 39.69 | 2311 | 123.66 | 2 | 23 |
