वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 के ग्रुप ए में मंगलवार (8 अक्टूबर) को ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को हरा दिया। भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर है। हालांकि, भारत अभी अंक तालिका में चौथे नंबर पर है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया से 60 रन से हार के कारण न्यूजीलैंड का रन रेट नेगेटिव में हो गया है। यह हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम के लिए अच्छी खबर है।

IND-W Vs SL-W ICC T20 Live Score Streaming

ऑस्ट्रेलिया के 4 अंक हैं और वह अंक तालिका में पहले नंबर पर है। पाकिस्तान दूसरे, न्यूजीलैंड तीसरे और भारत चौथे नंबर पर है। तीनों के 2-2 अंक हैं। भारत को तीसरा मैच बुधवार (9 अक्टूबर) को श्रीलंका से खेलना है। श्रीलंका की टीम दोनों मैच हारी है। हालांकि, उसने एशिया कप के फाइनल में भारत को हराया था।

IND-W Vs SL-W ICC T20 World Cup 2024 Date, Live Streaming: 

भारतीय टीम को दोनों मैच बड़े अंतर से जीतना होगा

न्यूजीलैंड के खिलाफ 58 रन से हार के बाद भारतीय टीम ने अच्छी वापसी की। पाकिस्तान को उसने हाराया, लेकिन बेहद ही खराब रन रेट -1.217 के साथ चौथे नंबर पर है। पाकिस्तान हार के बाद भी +0.555 रन रेट के साथ दूसरे नंबर पर है। वहीं न्यूजीलैंड का रन रेट -0.050 है। भारतीय टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बाकी मैचों को बड़े अंतर से जीतना होगा। भारत के श्रीलंका के अलावा ऑस्ट्रेलिया से 13 अक्टूबर को भिड़ना है।

IND-W Vs SL-W T20 World Cup 2024 Playing 11, Dream11 Prediction

क्या ऑस्ट्रेलिया हो सकता है बाहर

हरमनप्रीत कौर की टीम दोनों मैच जीतती है तो उसके 6 अंक होंगे। हालांकि, अगर न्यूजीलैंड भी दोनों मैच जीतता है और पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया हरा देता है तो दोनों के 6-6 अंक होंगे। अगर भारत दोनों मैचों में बड़ी जीत नहीं दर्ज करता है तो न्यूजीलैंड के खिलाफ हार उसे चुभेगी। पाकिस्तान की हालत काफी बेहतर है। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया को हराने पर उसके 6 अंक होंगे। ऐसा होने पर अगर ऑस्ट्रेलिया को भारत और श्रीलंका को न्यूजीलैंड हरा दें तो क्या होगा? ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के 4-4 अंक होंगे। भारत के 6 अंक होंगे। हालांकि, यह ऐसा शायद ही हो।