भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान अंजुम चोपड़ा ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि उनकी मौजूदगी ही काफी है। उन्होंने यह भी कहा कि रिंकू सिंह और यशस्वी जायसवाल अहम भूमिका निभाएंगे। 2024 टी20 वर्ल्ड कप जून में वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में होगा।बीसीसीआई सचिव जय शाह ने ऐलान कर दिया है कि रोहित टी20 विश्व कप के लिए भारत के कप्तान होंगे। कोहली का चयन भी कमोबेश तय है। हालांकि, बहुत कुछ इस बात पर निर्भर करेगा कि आगामी आईपीएल 2024 में उनका प्रदर्शन कैसा रहता है।

टाइम्स ऑफ इंडिया से अंजुम चोपड़ा ने jरोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर कहा, ” जब आपके पास रोहित और विराट जैसे क्वालिटी प्लेयर्स हों, तो आप उनकी क्षमता और उपयोग पर सवाल नहीं उठा सकते। उनकी मौजूदगी टीम का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए काफी है। वे निपुण खिलाड़ी हैं। वे वर्ल्ड चैंपियन हैं। भारत को निश्चित तौर पर विराट और रोहित की जरूरत पड़ेगी।”

रिंकू सिंह को लेकर क्या बोली अंजुम चोपड़ा

अंजुम चोपड़ा ने रिंकू सिंह को टी20 वर्ल्ड कप के लिए प्रमुख खिलाड़ी बताते हुए कहा, “रिंकू सिंह जिस तरह से प्रदर्शन कर रहे हैं और बहुत बेहतरीन दिख रहे हैं। हमें यह देखना होगा कि जिस दिन वह असफलता देखते हैं या उसका सामना करते हैं तब वह कितना टिक पाते हैं। कैसे वापसी करते हैं। वह टीम और सिस्टम के आसपास ही रहेंगे। वह एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिनपर पूरे देश की नजर है।”

यशस्वी जायसवाल को लेकर क्या कहा

अंजुम चोपड़ा ने यशस्वी जायसवाल को लेकर कहा, “यशस्वी जयसवाल एक और नाम हैं। अंडर-19 सेटअप से आने के बाद फिर आईपीएल और अब वह भारतीय सीनियर टीम के लिए अद्भुत प्रदर्शन कर रहे हैं।” रिंकू और जयसवाल ने आईपीएल 2023 में प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम में जगह बनाई, जिसमें रिंकू ने 59.25 की औसत से 474 रन बनाए और जयसवाल ने 163.61 की औसत से 48.08 की औसत से 625 रन बनाए।