Karnataka vs Punjab (kar vs pun) super league group b t20 match Live Cricket Score Streaming Online: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (syed mushtaq ali trophy) 2019-20 के सुपर लीग ग्रुप बी के मैच में रविवार यानी 24 नवंबर को कर्नाटक ने पंजाब को 7 विकेट से हरा दिया। कर्नाटक ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पंजाब ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 163 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कर्नाटक ने ओपनर केएल राहुल (नाबाद 84 रन, 48 गेंद, 7 चौके, 4 छक्के), कप्तान मनीष पांडे (33 रन, 29 गेंद, 3 छक्के), रोहन कदम (23 रन, 17 गेंद, 2 चौके, एक छक्का) और करुण नायर (23 रन, 11 गेंद, 2 चौके, 2 छक्के) की मदद से 18 ओवर में 3 विकेट पर 167 रन बनाकर मैच जीत लिया। पंजाब की ओर से हरप्रीत बरार, मयंक मार्कंडे और अभिषेक शर्मा 1-1 विकेट लेने में सफल रहे।
इससे पहले पंजाब के कप्तान मनदीप सिंह ने अपनी टीम को 150 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 50 गेंद पर 9 चौके और 2 छक्के की मदद से 76 रन बनाए। गुरकीरत सिंह मान ने 32 गेंद पर 44 रन ठोके। मनदीप और गुरकीतर के अलावा शुभमन गिल (11) और अनमोलप्रीत सिंह (11) ही दहाई का आंकड़ा छू पाए। कर्नाटक की ओर से रोनित मोरे सबसे सफल रहे। उन्होंने 4 ओवर में 27 रन देकर 4 विकेट झटके। वी कौशिक और श्रेयस गोपाल भी एक-एक विकेट लेने में सफल रहे।


केएल राहुल और कप्तान मनीष पांडे की शानदार बल्लेबाजी के दम पर कर्नाटक ने पंजाब के खिलाफ 7 विकेट से जीत हासिल कर ली है। राहुल ने 7 चौके और 4 छक्के की मदद से 48 गेंदों पर 84 रन बनाए। मनीष पांडे 29 गेंद पर 33 रन की पारी खेली।
पंजाब के कप्तान मनदीप सिंह ने कर्नाटक के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी का मुजाहिरा पेश किया। उन्होंने 38 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। पंजाब ने कर्नाटक को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य दिया है। पंजाब ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 163 रन बनाए। इसमें मनदीप सिंह ने 76 रन का योगदान दिया। वे रोनित मोरे की गेंद पर प्रवीण दुबे के हाथों कैच आउट हुए। कर्नाटक की ओर से रोनित मोरे सबसे सफल रहे। उन्होंने 27 रन देकर 4 विकेट लिए।
10 ओवरों का खेल खत्म हो चुका है। पंजाब ने 10 ओवर में 3 विकेट खोकर 61 रन बना लिए। उसके कप्तान मनदीप सिंह 5 चौके की मदद से 22 गेंद पर 31 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। उनके साथ दूसरे छोर पर गुरकीरत सिंह मान हैं। श्रेयस गोपाल ने अनमोलप्रीत सिंह को देवदत्त पड्डीकल के हाथों कैच कराकर पंजाब की तीसरा विकेट गिराया। अनमोलप्रीत ने 17 गेंद पर 11 रन बनाए।
पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसके दोनों ओपनर पवेलियन लौट चुके हैं। शुभमन गिल 11 और अभिषेक शर्मा 5 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान मनदीप सिंह और अनमोलप्रीत सिंह क्रीज पर हैं। पंजाब ने 3 ओवर के भीतर 18 रन के स्कोर पर ही 2 विकेट गिरा दिए थे। कर्नाटक की ओर से रोनित मोरे और वी कौशिक ने 1-1 विकेट लिए।
कर्नाटक की प्लेइंग इलेवन: मनीष पांडे (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, लोकेश राहुल (विकेटकीपर), करुण नायर, प्रवीण दुबे, पवन देशपांडे, जगदीश सुचित, श्रेय गोपाल, रोनित मोरे, रोहन कदम, वी कौशिक।
पंजाब की प्लेइंग इलेवन: मनदीप सिंह (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, अनमोलप्रीत सिंह, हरप्रीत बराड़, गुरकीरत सिंह मान, निखिल चौधरी, अनमोल मल्होत्रा (विकेटकीपर), संदीप शर्मा, सिद्दार्थ कौल, मयंक मार्कंडे।