क्रिकेटरों की पत्नी, मंगेतर और गर्लफ्रेंड का मैच देखने के लिए स्टेडियम में जाना कोई नहीं बात नहीं है। पिछले कई दशकों से ऐसा होते आ रहे है। सोशल मीडिया के दौर में उन्हें कई बार ट्रोल कर भी सामना करना पड़ता है। सबसे ज्यादा इसका शिकार विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा होती हैं। वे ट्रोल के निशाने पर आए दिनों आ जाती हैं। इसके बावजूद स्टेडियम में कई तरह के वाकये होते हैं जिसके बारे में किसी को जल्दी पता नहीं चलता है।
हाल ही में सुरेश रैना अपनी पत्नी प्रियंका चौधरी के साथ कपिल शर्मा के शो पर गए थे। तब प्रियंका ने कई मजेदार किस्से शेयर किए थे। कपिल शर्मा ने उनसे एक सवाल किया, जिसका प्रियंका ने रोचक जवाब दिया था। दरअसल, कपिल ने पूछा- क्रिकेटर के जीरो पर आउट होने के बाद क्या होता है पत्नियों का रिएक्शन? रैना की पत्नी ने इस पर कहा , ‘‘आउट होने के बावजूद टीम को सभी सपोर्ट करते हैं। टीम को तो सपोर्ट करना बनता है न।’’ रैना ने कहा कि अगर ऐसा होता भी होगा तो ये बता नहीं रही हैं।
कार्यक्रम के दौरान कपिल ने सुरेश और प्रियंका से गाना गाने के लिए कहा। इस पर दोनों ने एक गाना भी सुनाया। प्रियंका और सुरेश ने मिलकर विनोद खन्ना की फिल्म जुर्म का गाना ‘जब कोई बात बिगड़ जाए’ गाया। इस दौरान शो की जज अर्चना पूरन सिंह ने सुरेश से पूछा- किस खिलाड़ी का ध्यान चियरलीडर को देखकर भंग होता है। इस पर रैना ने कहा, ‘‘हमलोग उन्हें नहीं देख सकते हैं। हम खुद टीवी पर देख पाते हैं। आप सिर्फ उनका परफॉर्मेंस देख सकते हैं वो भी जब आप टॉस करने जा रहे हो तब।’’ इस पर सबने रैना के मजे ले लिए और कहा कि इन्हें सब पता है। फिर रैना ने पत्नी की ओर इशारा करते हुए कहा एक्सप्लेन करना होता है।
रैना की लव स्टोरी बहुत रोमांचक है। रैना मूल रूप से जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं। रैना के पिता त्रिलोकचंद रैना सेना में रह चुके हैं। वही, प्रियंक के पिता सतपाल शर्मा मुरादनगर में एक कॉलेज में टीचर होने के साथ-साथ स्पोर्ट्स टीचर भी थे। कहा जाता है कि रैना ने बचपन में उन्हीं से ट्रेनिंग ली थी। प्रियंका के घर का नाम गुड्डन है। कहा जाता है कि दोनों उसी समय से दोस्त थे। बाद में दोस्ती प्यार में बदल गई। फिर 2015 में दोनों ने शादी कर ली।