IPL 2022 SRH vs LSG: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 का 12वां मैच मुंबई के डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी पर लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। लखनऊ ने हैदराबाद को 12 रन से हराया। आईपीएल 2022 में लखनऊ की यह 3 मैच में दूसरी जीत है। वहीं, हैदराबाद को लगातार दूसरे मैच में हार झेलनी पड़ी है।
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 169 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद 20 ओवर में 9 विकेट पर 157 रन ही बना पाई। उसकी ओर से राहुल त्रिपाठी ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए। उन्होंने अपनी 30 गेंद की पारी में 5 चौके और एक छक्का लगाया। निकोलस पूरन 34 रन बनाकर आउट हुए।
जेसन होल्डर ने 4 ओवर में 34 रन देकर 3 विकेट लिए। आवेश खान ने 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट लिए। आवेश का यह आईपीएल का बेस्ट प्रदर्शन है। क्रुणाल पंड्या ने 4 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट लिए। इससे पहले लखनऊ की ओर से केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 68 रन बनाए। दीपक हुड्डा ने 51 रन बनाए। आयुष बदोनी ने 19 रन बनाए। जेसन होल्डर 3 गेंद में 8 रन बनाकर नाबाद रहे।
इस मैच के लिए केन विलियमसन ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया था। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने दुष्मंथा चमीरा की जगह जेसन होल्डर को आखिरी एकादश का हिस्सा बनाया था।
आईपीएल 2022 में लखनऊ की यह 3 मैच में दूसरी जीत है। वहीं, हैदराबाद को लगातार दूसरे मैच में हार झेलनी पड़ी है। आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद ही ऐसी टीमें हैं, जिन्हें अब तक एक भी जीत नसीब नहीं हुई है।
ये थी दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
लखनऊ सुपर जायंट्स: केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), मनीष पांडे, एविन लुईस, दीपक हुड्डा, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, जेसन होल्डर, एंड्रयू टॉय, रवि बिश्ननोई, आवेश खान।
सनराइजर्स हैदराबाद: केन विलियमसन (कप्तान), अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), एडन मार्कराम, अब्दुल समद, रोमारियो शेफर्ड, वॉशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक, टी नटराजन।
Indian Premier League, 2022
Sunrisers Hyderabad
157/9 (20.0)
Lucknow Super Giants
169/7 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 12 )
Lucknow Super Giants beat Sunrisers Hyderabad by 12 runs
IPL 2022, SRH vs LSG Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद को बाद में बल्लेबाजी करना ज्यादा भाता है।
लखनऊ के गेंदबाजों ने बढ़िया गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। मैच में कई मौकों पर पिछड़ने के बावजूद उन्होंने उम्मीद नहीं हारी। हार के मुंह से मैच को छीनकर अपनी टीम को दो महत्वपूर्ण अंक दिलाए। सनराइजर्स हैदराबाद निराश होगी, क्योंकि वह मैच में बहुत आगे थी, लेकिन आवेश के उन दो विकेटों ने मैच का रुख पलटकर रख दिया। अंक तालिका में सुपर जायंट्स 4 अंकों के साथ 5वें स्थान पर पहुंच गई है। इस हार के बाद हैदराबाद अंतिम पायदान पर है। अच्छी बात यह है कि उनके नेट रन रेट में सुधार हुआ है।
20वां ओवर जेसन होल्डर लेकर आए। उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर वाशिंगटन सुंदर को केएल राहुल के हाथों कैच करा दिया। सुंदर 14 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हुए। सुंदर की जगह भुवनेश्वर कुमार आए हैं।
एंड्रयू टॉय 19वां ओवर लेकर आए। 19 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 6 विकेट पर 154 रन है। 19वें ओवर से हैदराबाद के खाते में 10 रन आए। रोमारियो शेफर्ड के 6 गेंद में 7 रन हैं। वाशिंगटन सुंदर के 13 गेंद में 18 रन हैं। हैदराबाद को जीत के लिए 6 गेंद में 16 रन चाहिए।
18 ओवर का खेल हो चुका है। 18 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 6 विकेट पर 144 रन है। आवेश 18वां लेकर आए। उन्होंने इस ओवर में 2 गेंद में दो विकेट लिए। उनके इस ओवर से हैदराबाद के खाते में 7 रन आए। हैदराबाद ने इस ओवर में निकोलस पूरन और अब्दुल समद के विकेट भी गंवाए। निकोलस पूरन 24 गेंद में 34 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के लगाए। अब्दुल समद खाता नहीं खोल पाए। समद की जगह रोमारियो शेफर्ड आए हैं। वाशिंगटन सुंदर के 11 गेंद में 16 रन हैं।
17 ओवर का खेल हो चुका है। 17 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 4 विकेट पर 137 रन है। एंड्रयू टॉय 17वां लेकर आए। उनके इस ओवर से हैदराबाद के खाते में 8 रन आए। निकोलस पूरन के 21 गेंद में 28 और वाशिंगटन सुंदर के 11 गेंद में 16 रन हैं।
16 ओवर का खेल हो चुका है। 16 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 4 विकेट पर 129 रन है। रवि बिश्नोई 16वां लेकर आए। उनके इस ओवर से हैदराबाद के खाते में 9 रन आए। निकोलस पूरन के 18 गेंद में 26 और वाशिंगटन सुंदर के 8 गेंद में 10 रन हैं।
15 ओवर का खेल हो चुका है। 15 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 4 विकेट पर 120 रन है। जेसन होल्डर 15वां लेकर आए। उनके इस ओवर से हैदराबाद के खाते में 15 रन आए। निकोलस पूरन के 16 गेंद में 21 और वाशिंगटन सुंदर के 4 गेंद में 6 रन हैं।
आठ ओवर का खेल हो चुका है। आठ ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 2 विकेट पर 66 रन है। एंड्रयू टॉय 8वां लेकर आए। उनके इस ओवर से हैदराबाद के खाते में 15 रन आए। एडेन मार्कराम के 7 गेंद में 7 और राहुल त्रिपाठी के 15 गेंद में 24 रन हैं।
सात ओवर का खेल हो चुका है। सात ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 2 विकेट पर 51 रन है। रवि बिश्नोई 7वां लेकर आए। उनके इस ओवर में 11 रन आए। एडेन मार्कराम के 5 गेंद में 5 और राहुल त्रिपाठी के 11 गेंद में 11 रन हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद को छठे ओवर की पहली गेंद पर दूसरा झटका लगा। आवेश खान ने अभिषेक शर्मा को कवर पर मनीष पांडे के हाथों कैच कराया। अभिषेक 11 गेंद में 13 रन बनाकर आउट हुए। आवेश की यह गेंद ऑफ स्टंप पर फुलर थी। अभिषेक मिडऑफ के ऊपर से लंबा शॉट खेलना चाहते थे, लेकिन जल्दी खेल गए और गेंद पिच के करीब खड़ी हो गई। वहां पर कवर पर खड़े मनीष पांडे ने आगे आकर आसान सा कैच लपक लिया।
आवेश खान ने चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर लखनऊ सुपर जायंट्स को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने केन विलियमसन को शॉर्ट फाइन लेग पर एंड्रयू टॉय के हाथों कैच कराया। विलियमसन 16 गेंद में 16 रन बनाकर आउट हुए।
सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से अभिषेक शर्मा और केन विलियमसन ने पारी की शुरुआत की। लखनऊ के लिए जेसन होल्डर पहला ओवर लेकर आए। अभिषेक ने पहली ही गेंद पर एक रन लेकर हैदराबाद का खाता खोला। उन्होंने आखिरी गेंद पर चौका भी जड़ा। पहले ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर बिना विकेट खोए 6 रन है।
लखनऊ की पारी की जैसी शुरुआत हुई थी, उसी तरह से उन्होंने पारी को खत्म किया। लखनऊ सुपर जायंट्स 3 लगातार विकेट गंवाकर मुश्किल में थे। वॉशिंगटन सुंदर ने पावरप्ले का पूरा लाभ उठाते हुए शुरुआती झटके दिए। राहुल एक छोर पर विकेट गिरते देख रहे थे लेकिन उन्हें दीपक हुड्डा के रूप में एक अच्छा जोड़ीदार मिला। दोनों ने साथ मिलकर पहले पारी को संभाला और फिर खराब गेंदों पर प्रहार किए। हालांकि, सेट होने के बाद वह दोनों जल्दी आउट हो गए। इस कारण लखनऊ 180-190 तक नहीं पहुंच पाया। अब दारोमदार गेंदबाजों पर होगा कि वह इस लक्ष्य का बचाव करे।
टी नटराजन 19वां ओवर लेकर आए। उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर केएल राहुल को एलबीडब्ल्यू कर दिया। राहुल 50 गेंद में 68 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 6 चौके और एक छक्का लगाया। ओवर की चौथी गेंद पर क्रुणाल पंड्या बोल्ड हो गए। क्रुणाल 3 गेंद में 6 रन बनाकर आउट हुए। 19 ओवर के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 6 विकेट पर 152 रन है।
17 ओवर का खेल हो चुका है। लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 4 विकेट पर 137 रन है। केएल राहुल के 44 गेंद में 62 रन है। आयुष बदोनी के 6 गेंद में 10 रन हैं। वाशिंगटन सुंदर के इस ओवर में केएल राहुल ने एक चौका और एक छक्का लगाया। आयुष बदोनी ने भी एक चौका लगाया।
केएल राहुल ने 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। रोमारियो शेफर्ड की अगली गेंद पर आयुष बदोनी ने चौका जड़ दिया। 16 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 4 विकेट पर 120 रन है। केएल राहुल के 40 गेंद में 50 रन हैं। आयुष बदोनी ने 4 गेंद में 5 रन बनाए हैं।
दीपक हुड्डा ने 15वें ओवर में टी नटराजन की चौथी गेंद पर एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि, वह अगले ही ओवर की पहली गेंद पर रोमारियो शेफर्ड का शिकार हो गए। उन्होंने आउट होने से पहले केएल राहुल के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 62 गेंद में 87 रन की साझेदारी की। केएल राहुल के 5 चौके की मदद से 39 गेंद में 49 रन हैं। दीपक हुड्डा 33 गेंद में 51 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 3 चौके और 3 छक्के लगाए। उनकी जगह आयुष बदोनी क्रीज पर आए हैं।
14 ओवर उमरान मलिक लेकर आए। उनके इस ओवर में दीपक हुड्डा ने दो चौके और एक छक्का लगाया। 14 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 3 विकेट पर 108 रन है। दीपक हुड्डा के 29 गेंद में 48 और केएल राहुल के 36 गेंद में 47 रन हैं। दोनों के बीच 55 गेंद में 81 रन की साझेदारी हुई है।
केएल राहुल और दीपक हुड्डा के बीच अर्धशतकीय साझेदारी 11वें ओवर में पूरी हुई। लखनऊ सुपर जायंट्स ने 12 ओवर में 3 विकेट पर 85 रन बनाए थे। 13 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 3 विकेट पर 92 रन है। केएल राहुल के खाते में 35 गेंद में 46 और दीपक हुड्डा के खाते में 24 गेंद में 33 रन हैं। भुवनेश्वर के 13वें ओवर से लखनऊ के खाते में 7 रन आए।
दसवें ओवर से लखनऊ सुपर जायंट्स के खाते में 20 रन आए। उमरान मलिक के इस ओवर में केएल राहुल ने 2 चौके और एक छक्का लगाया। दीपक हुड्डा ने भी एक चौका लगाया। दस ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 3 विकेट पर 68 रन है। केएल राहुल के 26 गेंद में 35 और दीपक हुड्डा के 15 गेंद में 20 रन हैं। आखिरी गेंद पर केएल राहुल का बाउंड्री लाइन पर कैच ड्रॉप हुआ और उनके खाते में 6 रन जुड़ गए।
नौ ओवर का खेल हो चुका है। लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 3 विकेट पर 48 रन है। केएल राहुल के खाते में 23 गेंद में 26 रन हैं। दीपक हुड्डा ने 12 गेंद में 9 रन बनाए हैं। दोनों के बीच 25 गेंद में 21 रन की साझेदारी हुई है।
पांचवें ओवर की 5वीं गेंद पर लखनऊ सुपर जायंट्स को तीसरा झटका लगा। रोमारियो शेफर्ड ने मनीष पांडे को मिड-ऑन पर भुवनेश्वर कुमार के हाथों लपकवाया। मनीष पांडे 10 गेंद में 11 रन बनाकर आउट हुए। मनीष पांडे की जगह दीपक हुड्डा क्रीज पर आए हैं। पांच ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 3 विकेट पर 27 रन है।
चौथे ओवर की पहली गेंद पर लखनऊ को दूसरा झटका लगा। वाशिंगटन सुंदर ने एविन लुईस को एलबीडब्ल्यू किया। लुईस 5 गेंद में एक रन बनाकर आउट हुए। लखनऊ सुपर जायंट्स का 3.1 ओवर के बाद स्कोर 2 विकेट पर 16 रन है। केएल राहुल के खाते में 10 गेंद में 14 रन हैं।
दूसरा ओवर वाशिंगटन सुंदर लेकर आए। इस ओवर की पहली ही गेंद पर केएल राहुल ने चौका जड़ दिया। हालांकि, सुंदर ने चौथी गेंद पर हैदराबाद को पहली सफलता दिला दी। उन्होंने क्विंटन डीकॉक को एक्स्ट्रॉ कवर पर केन विलियमसन के हाथों कैच कराया। डीकॉक की जग एविन लुईस बल्लेबाजी के लिए आए। वह अपनी पहली ही गेंद पर बीट हुए। सुंदर ने एलबीडब्ल्यू की अपील की। अंपायर ने नकार दी। केन विलियमसन ने रिव्यू लिया। थर्ड अंपायर ने लुईस को नॉटआउट करार दिया। दो ओवर के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर एक विकेट पर 8 रन है।
लखनऊ की ओर से केएल राहुल और क्विंटन डीकॉक ने पारी की शुरुआत की। हैदराबाद के लिए भुवनेश्वर कुमार पहला ओवर लेकर आए। राहुल ने उनकी दूसरी गेंद पर एक रन लेकर अपना और टीम का खाता खोला। क्विंटन डीकॉक ने ओवर की चौथी गेंद पर एक रन लेकर अपना खाता खोला।
सनराइजर्स हैदराबाद को इस मैच में सीन एबॉट और ग्लेन फिलिप्स की सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए मार्कस स्टोइनिस अभी उपलब्ध नहीं हैं। सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2022 के अपने पहले गेम में नई गेंद के साथ वाशिंगटन सुंदर का इस्तेमाल नहीं किया। हालांकि, उन्हें शायद इस बार क्विंटन डीकॉक और केएल राहुल के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स की ओपनिंग जोड़ी को लेकर अपनी रणनीति पर पुनर्विचार करना होगा। डीकॉक को शुरुआत में गति पसंद है, इसलिए उन्हें नकारना कुछ ऐसा है जिस पर सनराइजर्स हैदराबाद ध्यान केंद्रित कर सकता है। वाशिंगटन सुंदर ने राहुल को 17 गेंदें डाली थीं, जिसमें उन्होंने केवल 18 रन दिए हैं, जबकि उन्हें एक बार आउट भी किया है।
सनराइजर्स हैदराबाद: केन विलियमसन (कप्तान), अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), एडन मार्कराम, अब्दुल समद, रोमारियो शेफर्ड, वॉशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक, टी नटराजन।
लखनऊ सुपर जायंट्स: केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), मनीष पांडे, एविन लुईस, दीपक हुड्डा, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, जेसन होल्डर, एंड्रयू टॉय, रवि बिश्ननोई, आवेश खान।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने जहां अपने पहले मैच में हार का सामना करने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स को मात दी। सनराइज़र्स हैदराबाद को राजस्थान रॉयल्स के ख़िलाफ़ करारी हार का सामना करना पड़ा था। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे में जेसन होल्डर को कैप थमाई गई है।
IPL 2022, SRH vs LSG Live Score (आईपीएल लाइव क्रिकेट टुडे मैच स्कोर): सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अब तक 147 मैच खेल चुकी है। इसमें से सनराइजर्स हैदराबाद ने 72 में जीत हासिल की है, जबकि 73 मैच में उसे हार झेलनी पड़ी है। दो मैच रद्द कर दिए गए थे। सनराइजर्स हैदराबाद ने घरेलू मैदान पर 68 मैच खेले हैं। इसमें से उसने 37 में जीत हासिल की है, जबकि 31 में हार झेली है। अन्य मैदान पर उसने 79 में से 35 मैच ही जीते हैं, जबकि 42 गंवाए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 76 में से 35 में जीत हासिल की, जबकि 41 मैच गंवाए हैं। वहीं, बाद में बल्लेबाजी करते हुए 69 में से 37 में जीत हासिल की, जबकि 32 गंवाए।