IPL 2022 SRH vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के 46वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 13 रन से हराया। पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। ऋतुराज गायकवाड़ प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।
चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट पर 202 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद 20 ओवर में 6 विकेट पर 189 रन ही बना पाई। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से निकोलस पूरन ने 3 चौके और 6 छक्के की मदद से 33 गेंद में नाबाद 64 रन बनाए। इसमें 3 छक्के उनके आखिरी ओवर में आए।
उनके अलावा केन विलियमसन ने 37 गेंद में 47 और अभिषेक शर्मा ने 24 गेंद में 39 रन बनाए। शशांक सिंह 14 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हुए। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से मुकेश चौधरी सबसे सफल रहे। उन्होंने 4 ओवर में 46 रन देकर 4 विकेट लिए। उन्होंने दूसरे और तीसरे ओवर में 2-2 विकेट लिए। मिशेल सैंटनर और ड्वेन प्रिटोरियस भी एक-एक विकेट लेने में सफल रहे।
इस हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद चौथे नंबर है। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स 9वें नंबर पर बनी हुई है। पूरी अंक तालिका देखने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से ऋतुराज गायकवाड़ 6 चौके और 6 छक्के की मदद से 57 गेंद में 99 रन बनाकर आउट हुए।
ऋतुराज गायकवाड़ एक रन से अपने दूसरे आईपीएल शतक से चूक गए। टीम के दूसरे ओपनर डेवोन कॉनवे 8 चौके और 4 छक्के की मदद से 55 गेंद में 85 रन बनाकर नाबाद रहे। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से दोनों विकेट टी नटराजन ने लिए। उमरान मलिक और एडेन मार्कराम महंगे साबित हुए। उमरान ने 4 ओवर में 48 और मार्कराम ने 3 ओवर में 36 रन दिए।
IPL 2022: भारतीय दिग्गज ने उजागर कीं दिल्ली कैपिटल्स की कमियां, अक्षर पटेल को इस मामले में बताया फेल
टॉस के बाद केन विलियमसन ने कहा कि उनकी टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि उनकी टीम में दो बदलाव किए गए हैं। ड्वेन ब्रावो और शिवम दुबे की जगह पर सिमरजीत सिंह और डेवोन कॉनवे को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।
IPL 2022 SRH vs CSK: गेंद दर गेंद स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें
इस मैच में दोनों टीमें इन खिलाड़ियों के साथ उतरीं।
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, केन विलियमसन (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शशांक सिंह, वाशिंगटन सुंदर, मार्को यॉनसन, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक, टी नटराजन।
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन: ऋतुराज गायकवाड़, रॉबिन उथप्पा, डेवोन कॉनवे, अंबाती रायुडू, सिमरजीत सिंह, रविंद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), मिशेल सैंटनर, ड्वेन प्रिटोरियस, मुकेश चौधरी, महेश थीक्षाना।
Indian Premier League, 2022
Sunrisers Hyderabad
189/6 (20.0)
Chennai Super Kings
202/2 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 46 )
Chennai Super Kings beat Sunrisers Hyderabad by 13 runs
IPL 2022, SRH vs CSK Live Score (आईपीएल लाइव क्रिकेट टुडे मैच स्कोर): भुवनेश्वर कुमार के खिलाफ आग उगलता है महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला
उमरान मलिक 8वां ओवर लेकर आए। ऋतुराज गायकवाड़ ने उनकी तीसरी गेंद पर चौका और चौथी गेंद पर छक्का लगाया। उमरान मलिक के इस ओवर से चेन्नई सुपर किंग्स के खाते में 13 रन आए। आठ ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर बिना विकेट खोए 60 रन है। ऋतुराज गायकवाड़ के 29 गेंद में 41 रन हैं। डेवोन कॉनवे के 19 गेंद में 15 रन हैं।
एडेन मार्कराम सातवां ओवर लेकर आए। डेवोन कॉनवे ने उनकी दूसरी गेंद पर चौका लगाया। एडेन मार्कराम के इस ओवर से चेन्नई सुपर किंग्स के खाते में 7 रन आए। सात ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर बिना विकेट खोए 47 रन है। ऋतुराज गायकवाड़ के 23 गेंद में 28 रन हैं। डेवोन कॉनवे के 19 गेंद में 15 रन हैं।
मार्को यॉनसन छठा ओवर लेकर आए। गायकवाड़ ने उनकी पहली ही गेंद पर छक्का लगाया। मार्को यॉनसन के इस ओवर से चेन्नई सुपर किंग्स के खाते में 9 रन आए। छह ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर बिना विकेट खोए 40 रन है। ऋतुराज गायकवाड़ के 21 गेंद में 26 रन हैं। डेवोन कॉनवे के 15 गेंद में 10 रन हैं।
टी नटराजन पांचवां ओवर लेकर आए। गायकवाड़ ने उनकी पांचवीं गेंद पर चौका लगाया। टी नटराजन के इस ओवर से चेन्नई सुपर किंग्स के खाते में 8 रन आए। पांच ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर बिना विकेट खोए 31 रन है। ऋतुराज गायकवाड़ के 18 गेंद में 18 रन हैं। डेवोन कॉनवे के 9 गेंद में 12 रन हैं।
मार्को यानसन चौथा ओवर लेकर आए। मार्को यानसन के इस ओवर से चेन्नई सुपर किंग्स के खाते में 5 रन आए। चार ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर बिना विकेट खोए 23 रन है। ऋतुराज गायकवाड़ के 14 गेंद में 12 रन हैं। डेवोन कॉनवे के 10 गेंद में 8 रन हैं।
भुवनेश्वर कुमार तीसरा ओवर लेकर आए। उनकी पांचवीं गेंद पर डेवोन कॉनवे ने चौका लगाया। भुवनेश्वर कुमार के इस ओवर से चेन्नई सुपर किंग्स के खाते में 9 रन आए। तीन ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर बिना विकेट खोए 18 रन है। ऋतुराज गायकवाड़ के 12 गेंद में 9 रन हैं। डेवोन कॉनवे के 6 गेंद में 7 रन हैं।
पहले ओवर से चेन्नई सुपर किंग्स के खाते में तीन रन आए। दूसरा ओवर मार्को यॉनसन लेकर आए। ऋतुराज गायकवाड़ ने उनकी तीसरी गेंद पर छक्का जड़ दिया। मार्को यॉनसन के इस ओवर से चेन्नई सुपर किंग्स के खाते में 6 रन आए। दो ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर बिना विकेट खोए 9 रन है। ऋतुराज गायकवाड़ के 11 गेंद में 8 रन हैं। डेवोन कॉनवे के एक गेंद में एक रन हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए डेवोन कॉनवे और ऋतुराज गायकवाड़ ने पारी की शुरुआत की। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए भुवनेश्वर कुमार पहला ओवर लेकर आए। ऋतुराज ने उनकी पहली ही गेंद पर एक रन लेकर अपना और चेन्नई सुपर किंग्स का खाता खोला। दूसरी गेंद पर डेवोन कॉनवे ने भी एक रन लेकर अपना खाता खोला।
टॉस के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि खिलाड़ियों की चोट इस खेल का हिस्सा है। हालांकि, हमें अपनी कमजोरियों पर काम कर के मैच जीतने की राह तलाशनी होगी। साथ ही हमने क्षेत्ररक्षण के दौरान भी काफी गलतियां की हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स दोनों ही टीमों को अपने-अपने आखिरी मुकाबलों में हार झेलनी पड़ी है। पंजाब किंग्स ने 25 अप्रैल को चेन्नई को 11 रन और गुजरात टाइटंस ने 27 अप्रैल को हैदराबाद को 5 विकेट से हराया था। ऐसे में दोनों की नजर इस मैच में जीत हासिल कर लय हासिल करने की होगी।
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन: ऋतुराज गायकवाड़, रॉबिन उथप्पा, डेवोन कॉनवे, अंबाती रायुडू, सिमरजीत सिंह, रविंद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), मिशेल सैंटनर, ड्वेन प्रिटोरियस, मुकेश चौधरी, महेश थीक्षाना।
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, केन विलियमसन (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शशांक सिंह, वाशिंगटन सुंदर, मार्को यॉनसन, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक, टी नटराजन।
IPL 2022, SRH vs CSK Live Score: एक पारी में औसतन दस गेंदों का सामना करने के बाद, राहुल त्रिपाठी ने इस सीजन 165.15 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज इस सीजन अब तक 48 विकेट ले चुके हैं। इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद को छोड़कर किसी भी अन्य टीम के गेंदबाजों ने इससे अधिक विकेट नहीं लिए हैं। महेंद्र सिंह धोनी का आईपीएल में भुवनेश्वर कुमार के खिलाफ 164.91 का स्ट्राइक रेट है। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने भुवनेश्वर कुमार की 79 गेंदों का सामना किया है। इसमें वह सिर्फ 86 रन बना पाए हैं और भुवी के खिलाफ संघर्ष करते दिखे हैं।
