IPL 2022 SRH vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के 46वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 13 रन से हराया। पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। ऋतुराज गायकवाड़ प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।
चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट पर 202 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद 20 ओवर में 6 विकेट पर 189 रन ही बना पाई। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से निकोलस पूरन ने 3 चौके और 6 छक्के की मदद से 33 गेंद में नाबाद 64 रन बनाए। इसमें 3 छक्के उनके आखिरी ओवर में आए।
उनके अलावा केन विलियमसन ने 37 गेंद में 47 और अभिषेक शर्मा ने 24 गेंद में 39 रन बनाए। शशांक सिंह 14 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हुए। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से मुकेश चौधरी सबसे सफल रहे। उन्होंने 4 ओवर में 46 रन देकर 4 विकेट लिए। उन्होंने दूसरे और तीसरे ओवर में 2-2 विकेट लिए। मिशेल सैंटनर और ड्वेन प्रिटोरियस भी एक-एक विकेट लेने में सफल रहे।
इस हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद चौथे नंबर है। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स 9वें नंबर पर बनी हुई है। पूरी अंक तालिका देखने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से ऋतुराज गायकवाड़ 6 चौके और 6 छक्के की मदद से 57 गेंद में 99 रन बनाकर आउट हुए।
ऋतुराज गायकवाड़ एक रन से अपने दूसरे आईपीएल शतक से चूक गए। टीम के दूसरे ओपनर डेवोन कॉनवे 8 चौके और 4 छक्के की मदद से 55 गेंद में 85 रन बनाकर नाबाद रहे। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से दोनों विकेट टी नटराजन ने लिए। उमरान मलिक और एडेन मार्कराम महंगे साबित हुए। उमरान ने 4 ओवर में 48 और मार्कराम ने 3 ओवर में 36 रन दिए।
IPL 2022: भारतीय दिग्गज ने उजागर कीं दिल्ली कैपिटल्स की कमियां, अक्षर पटेल को इस मामले में बताया फेल
टॉस के बाद केन विलियमसन ने कहा कि उनकी टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि उनकी टीम में दो बदलाव किए गए हैं। ड्वेन ब्रावो और शिवम दुबे की जगह पर सिमरजीत सिंह और डेवोन कॉनवे को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।
IPL 2022 SRH vs CSK: गेंद दर गेंद स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें
इस मैच में दोनों टीमें इन खिलाड़ियों के साथ उतरीं।
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, केन विलियमसन (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शशांक सिंह, वाशिंगटन सुंदर, मार्को यॉनसन, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक, टी नटराजन।
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन: ऋतुराज गायकवाड़, रॉबिन उथप्पा, डेवोन कॉनवे, अंबाती रायुडू, सिमरजीत सिंह, रविंद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), मिशेल सैंटनर, ड्वेन प्रिटोरियस, मुकेश चौधरी, महेश थीक्षाना।
Indian Premier League, 2022
Sunrisers Hyderabad
189/6 (20.0)
Chennai Super Kings
202/2 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 46 )
Chennai Super Kings beat Sunrisers Hyderabad by 13 runs
IPL 2022, SRH vs CSK Live Score (आईपीएल लाइव क्रिकेट टुडे मैच स्कोर): भुवनेश्वर कुमार के खिलाफ आग उगलता है महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला
मुकेश चौधरी 18वां ओवर लेकर आए। उन्होंने चौथी गेंद पर शशांक सिंह को विकेट के पीछे धोनी के हाथों लपकवाया। उनकी जगह वाशिंगटन सुंदर क्रीज पर आए। मुकेश ने आखिरी गेंद पर सुंदर को बोल्ड कर दिया। 18 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 6 विकेट पर 153 रन है। उसे जीत के लिए 12 गेंद में 50 रन चाहिए।
ड्वेन प्रिटोरियस 17वां ओवर लेकर आए। निकोलस पूरन ने उनकी पहली गेंद पर छक्का लगाया। प्रिटोरियस के इस ओवर से सनराइजर्स हैदराबाद के खाते में 12 रन आए। सत्रह ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 4 विकेट पर 147 रन है। निकोलस पूरन के 21 गेंद में 31 और शशांक सिंह के 10 गेंद में 11 रन हैं।
सोलह ओवर का खेल हो चुका है। सोलह ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 4 विकेट पर 135 रन है। निकोलस पूरन के 18 गेंद में 23 रन हैं। शशांक सिंह के 7 गेंद में 7 रन हैं। सनराइजर्स हैदराबाद को जीत के लिए अभी 4 ओवर में 68 रन बनाने हैं।
पंद्रहवें ओवर की दूसरी गेंद पर सनराइजर्स हैदराबाद को चौथा झटका लगा। ड्वेन प्रिटोरियस ने केन विलियमसन को एलबीडब्ल्यू किया। विलियमसन 37 गेंद में 47 रन बनाकर आउट हुए। विलियमसन की जगह शशांक सिंह क्रीज पर आए।
चौदह ओवर का खेल हो चुका है। चौदह ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 3 विकेट पर 125 रन है। केन विलियमसन के 36 गेंद में 47 रन हैं। निकोलस पूरन के 14 गेंद में 20 रन हैं। सनराइजर्स हैदराबाद को जीत के लिए अभी 6 ओवर में 78 रन बनाने हैं।
बारह ओवर का खेल हो चुका है। बारह ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 3 विकेट पर 102 रन है। केन विलियमसन के 30 गेंद में 36 रन हैं। निकोलस पूरन के 8 गेंद में 9 रन हैं। उसे जीत के लिए 8 ओवर में अभी 101 रन बनाने हैं।
मिशेल सैंटनर 10वां ओवर लेकर आए। एडेन मार्कराम ने उनकी तीसरी और चौथी गेंद पर छक्के लगाए। हालांकि, पांचवीं गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। रविंद्र जडेजा ने उन्हें डीप मिड विकेट पर लपका। एडेन मार्कराम 10 गेंद में 17 रन बनाकर आउट हुए। मार्कराम की जगह निकोलस पूरन क्रीज पर आए। उन्होंने आखिरी गेंद पर एक रन लेकर अपना खाता खोला।
नौ ओवर का खेल हो चुका है। नौ ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 2 विकेट पर 75 रन है। उसे जीत के लिए 11 ओवर में 128 रन बनाने हैं।
अभिषेक शर्मा की जगह राहुल त्रिपाठी क्रीज पर आए हैं, लेकिन वह खाता भी नहीं खोल पाए। सिमरजीत सिंह ने उनका कैच लपका। दो विकेट के साथ ही मुकेश का यह ओवर समाप्त हुआ। मुकेश के इस ओवर से सनराइजर्स हैदराबाद के खाते में 6 रन तो आए, लेकिन 2 अहम विकेट गंवा दिए। छह ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 2 विकेट पर 58 रन है। केन विलियमसन के 12 गेंद में 18 रन हैं। राहुल त्रिपाठी की जगह एडेन मार्कराम क्रीज पर आए हैं।
मुकेश चौधरी छठा ओवर लेकर आए। उन्होंने पांचवीं गेंद पर अभिषेक शर्मा का विकेट चटकाया। अभिषेक लॉन्ग ऑन पर ड्वेन प्रिटोरियस के हाथों कैच आउट हुए। अभिषेक 24 गेंद में 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
महेश थीक्षना 5वां ओवर लेकर आए। महेश यीक्षना के इस ओवर से सनराइजर्स हैदराबाद के खाते में सिर्फ 6 रन आए। पांच ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर बिना विकेट खोए 52 रन है। अभिषेक शर्मा के 20 गेंद में 34 रन हैं। केन विलियमसन के 11 गेंद में 17 रन हैं।
सिमरजीत सिंह चौथा ओवर लेकर आए। अभिषेक ने उनकी तीसरी और आखिरी गेंद पर चौका लगाया। इस ओवर से सनराइजर्स हैदराबाद के खाते में 10 रन आए। चार ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर बिना विकेट खोए 46 रन है। अभिषेक शर्मा के 17 गेंद में 30 रन हैं। केन विलियमसन के 8 गेंद में 15 रन हैं।
मिशेल सैंटनर तीसरा ओवर लेकर आए। अभिषेक ने उनकी दूसरी गेंद पर चौका और चौथी गेंद पर छक्का लगाया। इस ओवर से सनराइजर्स हैदराबाद के खाते में 12 रन आए। तीन ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर बिना विकेट खोए 36 रन है। अभिषेक शर्मा के 12 गेंद में 21 रन हैं। केन विलियमसन के 7 गेंद में 14 रन हैं।
सिमरजीत सिंह दूसरा ओवर लेकर आए। केन विलियमसन ने उनकी दूसरी गेंद पर चौका और चौथी गेंद पर छक्का लगाया। सिमरजीत सिंह के इस ओवर से सनराइजर्स हैदराबाद के खाते में 14 रन आए। दो ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर बिना विकेट खोए 24 रन है। अभिषेक शर्मा के 7 गेंद में 10 रन हैं। केन विलियमसन के 6 गेंद में 13 रन हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से अभिषेक शर्मा और केन विलियमसन ने पारी की शुरुआत की। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पहला ओवर मुकेश चौधरी लेकर आए। अभिषेक उनकी शुरुआती गेंदों में कोई रन नहीं बना पाए। उन्होंने तीसरी गेंद पर एक रन लेकर अपना और टीम का खाता खोला। केन विलियमसन ने चौथी गेंद पर एक रन लेकर अपना खाता खोला। अभिषेक शर्मा ने पांचवीं और छठी गेंद पर लगातार चौके लगाए। मुकेश चौधरी के इस ओवर से सनराइजर्स हैदराबाद के खाते में 10 रन आए। पहले ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर बिना विकेट खोए 10 रन है। अभिषेक शर्मा के 5 गेंद में 9 रन हैं। केन विलियमसन के 1 गेंद में 1 रन हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2022 में अब तक 8 मैच में सिर्फ 2 में जीत हासिल की है। उसके 4 अंक हैं। वह आईपीएल 2022 की पाइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर है। सनराइजर्स हैदराबाद ने अब तक 8 में से 5 मैच में जीत हासिल की है। उसके 10 अंक हैं। वह पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है।
एक समय पर लग रहा था कि डेवोन कॉनवे और ऋतुराज गायकवाड़ ने 230 तक के स्कोर की नींव रखी है। हालांकि, सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों ने बढ़िया वापसी की। उन्होंने अंतिम 3-4 ओवर्स में कम रन दिए। आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स पहली बार शायद लय में दिखी और उसने एक अच्छा स्कोर बनाया है।
टी नटराजन 20वां ओवर लेकर आए। उन्होंने अपनी दूसरी गेंद पर महेंद्र सिंह धोनी का विकेट झटका। शॉर्ट फाइन लेग पर उमरान मलिक ने धोनी का कैच लपका। धोनी 7 गेंद में 8 रन बनाकर आउट हुए। धोनी की जगह रविंद्र जडेजा क्रीज पर आए। कॉनवे ने उनकी चौथी और पांचवीं गेंद पर लगातार चौके लगाए। टी नटराजन के इस ओवर से चेन्नई सुपर किंग्स के खाते में 11 रन आए। इस तरह चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 202 रन बनाए और सनराइजर्स हैदराबाद को 203 रन का लक्ष्य दिया। डेवोन कॉनवे 55 गेंद में 85 और रविंद्र जडेजा एक गेंद में एक रन बनाकर नाबाद रहे।
उमरान मलिक 19वां ओवर लेकर आए। महेंद्र सिंह धोनी ने उनकी आखिरी गेंद पर चौका लगाया। उमरान मलिक के इस ओवर से चेन्नई सुपर किंग्स के खाते में 8 रन आए। उन्नीस ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर एक विकेट पर 191 रन है। डेवोन कॉनवे के 51 गेंद में 75 रन हैं। महेंद्र सिंह धोनी के 6 गेंद में 8 रन हैं।
टी नटराजन के इस ओवर से चेन्नई सुपर किंग्स के खाते में 11 रन आए। अठारह ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर एक विकेट पर 183 रन है। डेवोन कॉनवे के 50 गेंद में 74 रन हैं। महेंद्र सिंह धोनी के एक गेंद में एक रन हैं।
टी नटराजन 18वां ओवर लेकर आए। कॉनवे ने उनकी तीसरी गेंद पर छक्का लगाया। हालांकि, ऋतुराज गायकवाड़ 5वीं गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। वह 57 गेंद में 99 रन बनाकर आउट हुए। भुवनेश्वर कुमार ने बैकवर्ड पॉइंट पर उनका कैच लपका। ऋतुराज गायकवाड़ की जगह महेंद्र सिंह धोनी क्रीज पर आए।
भुवनेश्वर कुमार 17वां ओवर लेकर आए। भुवनेश्वर कुमार के इस ओवर से चेन्नई सुपर किंग्स के खाते में 6 रन आए। सत्रह ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर बिना विकेट खोए 172 रन है। ऋतुराज गायकवाड़ के 54 गेंद में 96 रन हैं। डेवोन कॉनवे के 48 गेंद में 67 रन हैं।
टी नटराजन 16वां ओवर लेकर आए। गायकवाड़ ने उनकी चौथी गेंद पर चौका लगाया। टी नटराजन के इस ओवर से चेन्नई सुपर किंग्स के खाते में 13 रन आए। सोलह ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर बिना विकेट खोए 166 रन है। ऋतुराज गायकवाड़ के 52 गेंद में 94 रन हैं। डेवोन कॉनवे के 44 गेंद में 63 रन हैं।
मार्को यॉनसन 15वां ओवर लेकर आए। कॉनवे ने उनकी पहली गेंद पर छक्का जड़कर अपना पचासा पूरा किया। कॉनवे का आईपीएल में यह पहला अर्धशतक है। कॉनवे उनकी तीसरी गेंद पर चौका लगाया। यही नहीं, कॉनवे ने चौथी गेंद पर छक्का लगाया। इसके साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 150 के पार पहुंच गया यानी 151 रन हो गया। मार्को यॉनसन के इस ओवर से चेन्नई सुपर किंग्स के खाते में 20 रन आए। पंद्रह ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर बिना विकेट खोए 153 रन है। ऋतुराज गायकवाड़ के 47 गेंद में 83 रन हैं। डेवोन कॉनवे के 43 गेंद में 62 रन हैं।
शशांक सिंह 14वां ओवर लेकर आए। कॉनवे ने उनकी दूसरी गेंद पर चौका लगाया। शशांक सिंह के इस ओवर से चेन्नई सुपर किंग्स के खाते में 10 रन आए। चौदह ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर बिना विकेट खोए 133 रन है। ऋतुराज गायकवाड़ के 46 गेंद में 82 रन हैं। डेवोन कॉनवे के 38 गेंद में 44 रन हैं।
भुवनेश्वर कुमार 13वां ओवर लेकर आए। भुवनेश्वर कुमार के इस ओवर से चेन्नई सुपर किंग्स के खाते में 6 रन आए। तेरह ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर बिना विकेट खोए 123 रन है। ऋतुराज गायकवाड़ के 43 गेंद में 78 रन हैं। डेवोन कॉनवे के 35 गेंद में 38 रन हैं।
उमरान मलिक 12वां ओवर लेकर आए। कॉनवे ने उनकी दूसरी गेंद पर चौका लगाया। गायकवाड़ ने उनकी पांचवीं गेद पर चौका लगाया और अगली गेंद पर छक्का जड़ दिया। उमरान मलिक के इस ओवर से चेन्नई सुपर किंग्स के खाते में 17 रन आए। बारह ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर बिना विकेट खोए 117 रन है। ऋतुराज गायकवाड़ के 42 गेंद में 77 रन हैं। डेवोन कॉनवे के 30 गेंद में 33 रन हैं।
एडेन मार्कराम 12वां ओवर लेकर आए। गायकवाड़ ने उनकी तीसरी और चौथी गेंद पर लगातार छक्के लगाए। मार्कराम के इस ओवर से चेन्नई सुपर किंग्स के खाते में 15 रन आए। इसके साथ ही चेन्नई का शतक भी पूरा हुआ। ग्यारह ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर बिना विकेट खोए 100 रन है। ऋतुराज गायकवाड़ के 38 गेंद में 66 रन हैं। डेवोन कॉनवे के 28 गेंद में 29 रन हैं।
उमरान मलिक 10वां लेकर आए। उनकी तीसरी गेंद पर गायकवाड़ ने चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। उमरान मलिक ने यह गेंद 154 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी थी। यह सीजन की अब तक की सबसे तेज रफ्तार से फेंकी गई गेंद है। गायकवाड़ ने 33 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। उमरान मलिक के इस ओवर से चेन्नई सुपर किंग्स के खाते में 11 रन आए। दस ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर बिना विकेट खोए 85 रन है। ऋतुराज गायकवाड़ के 34 गेंद में 52 रन हैं। डेवोन कॉनवे के 26 गेंद में 28 रन हैं।
एडेन मार्कराम 9वां ओवर लेकर आए। कॉनवे ने उनकी दूसरी गेंद पर चौका और तीसरी गेंद पर छक्का लगाया। मार्कराम के इस ओवर से चेन्नई सुपर किंग्स के खाते में 14 रन आए। नौ ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर बिना विकेट खोए 74 रन है। ऋतुराज गायकवाड़ के 31 गेंद में 43 रन हैं। डेवोन कॉनवे के 23 गेंद में 27 रन हैं।
IPL 2022, SRH vs CSK Live Score: एक पारी में औसतन दस गेंदों का सामना करने के बाद, राहुल त्रिपाठी ने इस सीजन 165.15 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज इस सीजन अब तक 48 विकेट ले चुके हैं। इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद को छोड़कर किसी भी अन्य टीम के गेंदबाजों ने इससे अधिक विकेट नहीं लिए हैं। महेंद्र सिंह धोनी का आईपीएल में भुवनेश्वर कुमार के खिलाफ 164.91 का स्ट्राइक रेट है। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने भुवनेश्वर कुमार की 79 गेंदों का सामना किया है। इसमें वह सिर्फ 86 रन बना पाए हैं और भुवी के खिलाफ संघर्ष करते दिखे हैं।