दुनिया में सबसे मशहूर महिला स्पोर्ट्स एंकर में शामिल मंयती लैंगर लंबे समय से टीवी पर नजर नहीं आ रही हैं। मयंती करीब दो साल से किसी में नजर नहीं आई हैं। पिछले साल यूएई में हुए आईपीएल में जब वो स्टार स्पोर्ट्स टीम का हिस्सा नहीं थीं तो लोगों ने हैरानी जताई थी। बाद में उन्होंने सबको चौंकाते हुए अपने बेटे की तस्वीर शेयर की थी। मयंती इस साल भी आईपीएल के दौरान टीवी से गायब थीं। उन्होंने शुक्रवार (7 मई) को ट्विटर पर एक ग्लैमरस तस्वीर शेयर की।
मयंती ने ट्विटर पर बेटे के साथ तस्वीर पोस्ट की। इसे इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने भी लाइक किया है। मयंती ने फोटो शेयर करते हुए बताया कि उनका बेटा 9 महीने का हो गया है। इस तस्वीर को देखने के बाद लोगों ने कई मजेदार कमेंट किए। उन्होंने कहा कि वे मयंती को करीब दो साल से मिस कर रहे हैं। मयंती के बिना आईपीएल का 13वां सीजन अधूरा था। यहां तक कि कुछ लोगों ने तो मजाकिया अंदाज में यह भी कह दिया कि मयंती के नहीं होने के कारण ही आईपीएल को बीच में ही रोक दिया गया।
9 months already pic.twitter.com/A9a9xA9WpK
— Mayanti Langer Binny (@MayantiLanger_B) May 7, 2021
Aap aaye nhi na IPL mein isliye purra nhi ho paa rha
— TERROR FREE HOTSPUR (@dhruvthots) May 7, 2021
God bless the child. Cuteness infinite.
And @MayantiLanger_B come back soon to television. Can’t wait for your comeback really!
God bless your lovely family, abundantly
— Vidyasagar Ayyappan (@viidyasagar) May 7, 2021
Mayanti is the best sports presenter. She has great sports knowledge especially cricket. I wish her all the best and hope to see her back at anchoring..
— विक्खी वाक्ख्या विक्खी (@nitinlem) May 7, 2021
More than 2 years to watch u host cricket live. Come back mayanti
— Nitesh Bhadoria (@BhadoriaNitesh) May 7, 2021
We miss last two years in Star sports but congratulations you and your baby.
— Manish Kumar Jangir (@BHuman45) May 7, 2021
मयंती के पिता सेना में लेफ्टिनेंट जनरल और मां शिक्षक थीं। मयंती ने दिल्ली विश्विद्यालय के हिंदू कॉलेज से बीए ऑनर्स किया था। वह कॉलेज की फुटबॉल टीम से खेल चुकीं हैं। इनके पिता ने अमेरिका में भी काम किया है। इसी दौरान मयंती की खेलों में रूचि बढ़ने लगी थी। इसके बाद 2010 में उन्हें फीफा वर्ल्ड कप और कॉमनवेल्थ खेल होस्ट करने का मौका मिला। साथ ही 2011 और 2015 क्रिकेट विश्वकप में भी उन्हें होस्ट और एंकरिंग करते हुए देखा गया।
मयंती ने पूर्व क्रिकेटर रोजर बिन्नी के बेटे स्टुअर्ट बिन्नी से 2012 में शादी की थी। जब दोनों की शादी हुई थी तब स्टुअर्ट इंडियन टीम का हिस्सा नहीं थे। इन दोनों की लव स्टोरी काफी रोमांचक है। मयंती ने अपने क्रिकेट करियर में सबसे पहला लाइव इंटरव्यू आईसीएल के दौरान बिन्नी का ही किया था। इसमें उन्होंने उनकी सगाई को लेकर सवाल किया था। इसके जवाब में बिन्नी ने कहा था, ‘यह झूठी खबर है।’ दोनों उसके बाद हंसने लगे थे। तभी से दोनों के बीच दोस्ती हुई थी।