दिल्ली ने अपनी हार का बदला लेते हुए प्रो-कबड्डी लीग के सीजन-5 में खेले गए मैच में यू-मुंबा को रविवार को रोचक मुकाबले में एक अंक से मात दी। एनएससीआई एसवीपी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दिल्ली ने मुंबई को 33-32 से हराया। यह मुंबई की घर में तीसरी हार है। उल्लेखनीय है कि पांच अगस्त को खेले गए मैच में मुंबई ने दिल्ली को 36-22 से हराया था।
कप्तान अनूप ने सफल रेड मारते हुए मुंबई का खाता खोला। अबोलफजल ने दिल्ली का खाता खोला। हालांकि, मुंबई ने अच्छी पकड़ हासिल करते हुए दिल्ली पर 5-1 की बढ़त बना ली थी, लेकिन दिल्ली ने अपनी कोशिश जारी रखते हुए कप्तान मिराज शेख के नेतृत्व में अपना स्कोर 4-6 किया। शुभम, अशोक पालकर, बाजीराव होदागे, अबोलफजल और मिराज की कोशिशों ने दिल्ली को किसी तरह इस मैच में बनाए रखा।
दिल्ली, मुंबई के खिलाफ अपनी गलती को नहीं दोहराना चाहती थी, ताकि उसे मुंबई के खिलाफ दोबारा हार का सामना न करना पड़े। इसी प्रयास में दिल्ली ने पहले हाफ की समाप्ति के लिए बचे पांच मिनट में मिराज शेख की डू ऑर डाई रेड में हासिल की गई सफलता के दम पर मुंबई को 11-10 से पीछे कर दिया।
दिल्ली ने इसके बाद अपने बेहतरीन डिफेंस के दम पर मुंबई को ऑल आउट कर 14-11 से बढ़त ले ली। वापसी की कोशिश में मुंबई के रेडर श्रीकांत जाधव ने अच्छी कोशिश करते हुए मुंबई के लिए अंक लिए और स्कोर 16-15 किया। दोनों टीमों एक-दूसरे को अच्छी टक्कर दे रही थीं और इसके तहत पहले हाफ में दोनों टीमें 17-17 से बराबरी पर थीं।
दूसरे हाफ में मुंबई ने बढ़त ली लेकिन अबोलफजल ने अनूप कुमार को आउट कर बढ़त दिल्ली को एक बार फिर 19-19 से बराबरी कर दी। दिल्ली ने अपने अच्छे डिफेंस के दम पर मुंबई के अच्छे रेडर श्रीकांत को आउट कर 22-20 से बढ़त हासिल की। अंतिम बचे आठ मिनट में मिराज की अच्छी कोशिश ने दिल्ली को 24-21 की बढ़त दी। इसके बाद दिल्ली ने काशीलिंग को आउट करने के साथ ही मुंबई की टीम को ऑल आउट करते हुए 27-22 से बढ़त बनाते हुए अपनी स्थिति को मजबूत कर लिया।
अंतिम बचे छह मिनट में जहां एक ओर दिल्ली को अपनी बढ़त को बनाए रखने की जद्दोजहद करते देखा जा रहा था, वही मुंबई घर में हार की हैट्रिक से दूर रहने के लिए हर प्रकार से प्रयास कर रही थी। इस बीच, दिल्ली ने अनूप को आउट कर 29-24 से बढ़त ली। अंतिम बचे दो मिनट में अबोफजल ने भी सफल रेड माकर दिल्ली को 31-27 की बढ़त दी। टीम के लिए परेशानी करने वाले खिलाड़ी अनूप को दिल्ली ने आउट कर बाहर किया। इसके बाद मिराज ने सफल रेड मारी और 33-31 से बढ़त ली। अपनी अच्छी कोशिशों को बरकरार रख दिल्ली ने अपना बदला पूरा करते हुए 33-32 से जीत हासिल की।
यहां देखें Pro Kabaddi 2017, U Mumba vs Dabang Delhi Match :
[show_kabbadi_matchcenter matchid=”335″]
-दिल्ली ने 1 प्वाइंट से जीता मैच।
-डू ऑर डाई रेड में अनूप में दो प्वाइंट लिए। अनूप का सुपर 10 पूरा। दिल्ली 31, मुंबा 29
-मैच खत्म होने में साढ़े तीन मिनट बाकी। दिल्ली 30, मुंबा 27
-मुंबा के काशी ने रेड में दो अंक लिए।
-तपस पॉल शानदार खेल दिखाते हुए। दिल्ली 29, मुंबा 24
-अनूप ने सुनील का शिकार किया। दिल्ली 28, मुंबा 24
-मैच खत्म होने में 8 मिनट बाकी। दिल्ली (27) के पास पांच अंक की लीड।
-मुंबा इस मैच में दूसरी बार ऑलआउट।
-मिराज शेख ने हाजी को आउट कर एक प्वाइंट लिया। दिल्ली 24, मुंबा 21
-मुंबा के लिए इस सीजन रेडिंग में बेहद दिक्कत रही है। दिल्ली मैच के 30वें मिनट 22, मुंबा 20
-मिराज शेख तीसरी बार आउट। मुंबा ने फिर से मैच में बराबरी की। दोनों टीमें 20-20 पर।
-दिल्ली ने अपने कप्तान को कोर्ट में वापस करवा लिया है। दिल्ली 20, मुंबा 19
-मैच खत्म होने में 16 मिनट शेष। मुकाबला 19-19 की बराबरी पर।
-दिल्ली प्रो कबड्डी के इतिहास में मुंबा को सिर्फ एक बार ही हरा सका है।
-मिराज शेख सुपर-10 के करीब पहुंच सकते हैं। मगर अगली ही रेड में आउट। मुंबई ने उन्हें दूसरी बार आउट किया।
-दूसरा हाफ शुरू
-यू मुंबा के लिए श्रीकांत जाधव 7 अंक ले चुके हैं।
-पहले हाफ तक दबंग दिल्ली ने लीड खो दी है। दोनों टीमें 17-17 की बराबरी पर हैं।
-यू मुंबा के कप्तान अनूप ने अंक जुटाया। दिल्ली 15, मुंबा 12
-मिराज शेख ने रेड में हादी को टच किया। दिल्ली पहली बार बढ़त में। मुंबा 10, दिल्ली 11
-बाजीराव ने मुंबा के कप्तान अनूप को डैश आउट किया। दिल्ली 9, मुंबा 10
-दिल्ली ने तेजी से वापसी करते हुए 7 अंक जुटा लिए हैं। ये टीम मुंबा (10) से 3 अंक पीछे है।
-दिल्ली ने गजब वापसी की।
-मैच के आठवें मिनट मुंबा (8) के पास 4 अंक की लीड।
-यू मुंबा ने मैच का पहला प्वाइंट अपने नाम किया।
-दिल्ली ने टॉस जीतकर कोर्ट चुना।
-मैच अब से कुछ ही देर बाद शुरू होने जा रहा है।
दबंग दिल्ली :
रेडर – अबोलफजल मगशोडलू महाली, आनंद पाटिल, रवि दलाल, रोहित बालियान, सूरज देसाईं, सुरेशु कुमार, विपिन मलिक
डिफेंडर – बाजीराव हेगड़े, नीलेश शिंदे, सुनील विशाल
ऑलराउंडर – चेतन एस, रूपेश तोमर, तपस पाल, विशाल, मिराज शेख
यू मुंबा :
रेडर- दर्शन काशिलिंग अडाके, नितिन मदाने शब्बीर बापू, श्रीकांत जाधव
डिफेंडर – सुरेश कुमार, जोगिंदर नरवाल, सुरेंद्र सिंह
ऑलराउंडर – डोंग जू होंग, ई. सुभाष, हादी ओस्ट्रोक, कुलदीप सिंह, शिव ओम, योंग जू ओके, अनूप कुमार

