IPL 2023,SRH vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के 25वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 14 रन से हरा दिया। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद को 193 रन का लक्ष्य दिया था, लेकिन हैदराबाद की टीम 19.5 ओवर में 178 रन पर सिमट गई। आखिरी ओवर अर्जुन तेंदुलकर ने फेंका और इस ओवर में उन्होंने 20 रन डिफेंड किए और आईपीएल का पहला विकेट भी लिया। इससे पहले हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। मुंबई की तरफ से कैमरून ग्रीन ने सबसे ज्यादा 64 रन बनाए। मुंबई इंडियंस ने एक बदलाव किया था तो वहीं हैदराबाद की टीम बिना किसी बदलाव के उतरी थी। इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस अंक तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई है जबकि सनराइजर्स हैदराबाद 9वें स्थान पर जा पहुंची।
Indian Premier League, 2023
Sunrisers Hyderabad
178 (19.5)
Mumbai Indians
192/5 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 25 )
Mumbai Indians beat Sunrisers Hyderabad by 14 runs
IPL 2023, Sunrisers Hyderabad vs Mumbai Indians: अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई इंडियंस को आखिरी ओवर में दिलाई जीत
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के 25वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 14 रन से हरा दिया। हैदराबाद को आखिरी ओवर में जीत के लिए 20 चाहिए थे, लेकिन अर्जुन तेंदुलकर ने ना सिर्फ 20 रन डिफेंड किए बल्कि एक विकेट लेकर हैदराबाद को ऑलआउट कर दिया। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद को 193 रन का लक्ष्य दिया था, लेकिन हैदराबाद की टीम 19.5 ओवर में 178 रन पर सिमट गई।
सनराइजर्स हैदराबाद को जीत के लिए आखिरी ओवर में 20 रन की जरूरत है। आखिरी ओवर अर्जुन तेंदुलकर लेकर आए हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद को आठवां झटका लग गया है। वॉशिंगटन सुंदर 10 रन बनाकर रन आउट हो गए। टिम डेविड के डायरेक्ट थ्रो ने हैदराबाद को आठवां झटका दिया। हैदराबाद को जीत के लिए अब 12 गेंदों में 24 रन की जरूरत है।
सनराइजर्स हैदराबाद का सातवां विकेट गिर गया है। मार्को जानसेन 13 रन की पारी खेलकर आउट हुए। रिले मेरेडिथ ने जानसेन को आउट किया। हैदराबाद को अब जीत के लिए 17 गेंदों में 39 रन की जरूरत है।
16 ओवर की समाप्ति के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 143/6 है। हैदराबाद को 24 गेंदों में 50 रन की जरूरत है। क्रीज पर अब्दुल समद (2) और मार्को जैनसेन (9) पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद को मयंक अग्रवाल के रूप में छठा झटका लगा है। मयंक 48 रन पर अपना विकेट गंवा बैठे। रिले मेरेडिथ ने मयंक अग्रवाल का विकेट लिया। हैदराबाद को जीत के लिए 29 गेंदों में 59 रन की जरूरत है।
14वें ओवर में पीयूष चावला ने हेनरिक क्लासेन को किया आउट। क्लासेन ने आउट होने से पहले इस ओवर में 2 चौके और 2 छक्के लगाकर 21 रन बटोरे। ओवर की आखिरी गेंद पर भी क्लासेन बड़ा शॉट खेलने के लिए गए और अपना विकेट गंवा बैठे।
12 ओवर की समाप्ति के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 96/4 है। क्रीज पर हैनरिक क्लांसेन (8) और मयंक अग्रवाल (44) पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। हैदराबाद को अभी भी जीत के लिए 97 रनों की जरूर है।
पीयूष चावला ने सनराइजर्स हैदराबाद को चौथा झटका दिया है। अभिषेक शर्मा सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इससे पिछले ही ओवर में कप्तान एडन मार्करम 22 रन की पारी खेलकर कैमरून ग्रीन का शिकार बने थे।
सनराइजर्स हैदराबाद को तीसरा झटका लग चुका है। कप्तान एडन मार्करम 22 रन की पारी खेलकर कैमरून ग्रीन का शिकार बने। 9 ओवर की समाप्ति के बाद हैदराबाद का स्कोर 72/3
193 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही। शुरुआती 2 विकेट पावरप्ले में ही गिर जाने के बाद मयंक अग्रवाल और एडन मार्करम ने पारी को संभाला है। 8 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 64/2 है। मयंक अग्रवाल 28 और मार्करम 17 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद ने पावरप्ले में 2 विकेट खोकर 42 रन बनाए हैं। हैरी ब्रूक (9) और राहुल त्रिपाठी (7) का विकेट पावरप्ले में गिरा है। दोनों विकेट जेसन बेहरेनडॉर्फ ने लिए हैं। अभी क्रीज पर मयंक अग्रवाल (22) और मार्करम 11 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत खराब रही है। हैरी ब्रूक के आउट होने के बाद राहुल त्रिपाठी के रूप में हैदराबाद को दूसरा झटका लगा है। राहुल त्रिपाठी सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए हैं। बेहरेनडॉर्फ ने त्रिपाठी को आउट किया। 4 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 26/2
193 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद को दूसरे ही ओवर में पहला झटका लग गया है। हैरी ब्रूक 9 रन बनाकर आउट हो गए हैं। जेसन बेहरेनडॉर्फ ने ब्रूक को किया आउट। 2 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 13/1
मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 192 रन बना लिए हैं। हैदराबाद को 193 रन का लक्ष्य मिला है। मुंबई की तरफ से कैमरून ग्रीन ने सबसे ज्यादा 40 गेंदों में 64 रन बनाए। ग्रीन ने पहली आईपीएल हाफ सेंचुरी जड़ी। हैदराबाद की तरफ से मार्को जैनसेन ने 2 जबकि नटराजन और भुवनेश्वर कुमार को 1-1 विकेट मिला।
मुंबई इंडियंस की ओर से कैमरून ग्रीन ने आईपीएल की पहली हाफ सेंचुरी जड़ दी है। ग्रीन ने सिर्फ 33 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की। मुंबई इंडियंस बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही है।
मुंबई इंडियंस को तिलक वर्मा के रूप में चौथ झटका लग गया है। तिलक वर्मा 37 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए हैं। उनका विकेट भुवनेश्वर कुमार ने लिया। वर्मा के आउट होने के बाद क्रीज पर टिम डेविड आए हैं।
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही मुंबई इंडियंस की पारी के 15 ओवर समाप्त हो गए हैं। मुंबई ने 3 विकेट खोकर 130 रन बना लिए हैं। क्रीज पर कैमरून ग्रीन (37) और तिलक वर्मा (19) डटे हैं।
पिछले मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले सूर्यकुमार यादव सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्हें मॉर्को यानसन ने 12वें ओवर की पांचवीं गेंद पर 7 रन के निजी स्कोर पर मिड-ऑफ पर एडेन मार्कराम के हाथों कैच कराया। सूर्यकुमार ने 3 गेंद की पारी में एक छक्का भी लगाया। 12 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 3 विकेट पर 95 रन है।
मुंबई इंडियंस को दूसरा झटका इशान किशन के रूप में लगा है। इशान 31 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हुए। जैनसेन ने इशान को आउट किया। इशान के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव क्रीज पर आए।
नौ ओवर का खेल हो चुका है। मुंबई इंडियंस का स्कोर एक विकेट पर 69 रन है। इशान किशन के 22 गेंद में 25 और कैमरन ग्रीन के 14 गेंद में 15 रन हैं। रोहित शर्मा 18 गेंद में 28 रन ठोककर पवेलियन लौट चुके हैं। रोहित का विकेट टी नटराजन ने झटका था।
मुंबई इंडियंस की पारी का पावरप्ले खत्म हो गया है। 6 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 53/1 है। क्रीज पर इशान 21 और कैमरून ग्रीन 4 रन बनाकर डटे हैं। रोहित शर्मा 28 बनाकर आउट हुए।
मुंबई इंडियंस को पहला झटका लग गया है। कप्तान रोहित शर्मा 28 रन बनाकर आउट हो गए हैं। टी नटराजन ने रोहित का विकेट लिया है।
रोहित शर्मा और इशान किशन ने मुंबई इंडियंस की पारी धमाकेदार अंदाज में आगाज किया है। रोहित ने वॉशिंगटन सुंदर के ओवर में तीन लगातार चौके जड़े। सुंदर पारी का दूसरा ओवर लेकर आए थे। रोहित 14 गेंदों में 20 पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई इंडियंस पहले बल्लेबाजी करने उतरी है। रोहित शर्मा और इशान किशन ने पारी का आगाज किया। पहले ओवर में रोहित के एक चौके के साथ स्कोर 6/0 है।
सनराइजर्स हैदराबाद: मयंक अग्रवाल, हैरी ब्रूक, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लांसेन, अभिषेक शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, मार्को जानसेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, टी नटराजन
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, इशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, कैमरून ग्रीन, अर्जुन तेंदुलकर, नेहल वढेरा, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ
सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। मुंबई इंडियंस की टीम पहले बल्लेबाजी करने आएगी। रोहित शर्मा ने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है।
आईपीएल 2023 के 25वें मैच में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 14 रन से हरा दिया है। अर्जुन तेंदुलकर ने आखिरी ओवर में 20 रन डिफेंड किए और 1 विकेट भी निकाला। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद को 193 रन का लक्ष्य दिया था, लेकिन हैदराबाद की टीम 178 रन पर सिमट गई। मुंबई इंडियंस की ओर से कैमरून ग्रीन ने सबसे अधिक 64 रन बनाए और एक विकेट भी लिया। उन्हें इस प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।